Responsive Scrollable Menu

West Bengal Phase 1 Polling | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की सत्ता का भविष्य तय करने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आगाज़ बृहस्पतिवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। उत्तर में हिमालय की तलहटी (दार्जिलिंग) से लेकर दक्षिण के मैदानी इलाकों (हुगली और बीरभूम) तक, कुल 152 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। यह चरण न केवल सीटों की संख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यह बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाला भी माना जा रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से आधे से अधिक पर आज मतदान हो रहा है।

उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए शुरुआती बढ़त बनाने का सबसे बड़ा मौका और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आज पहला चरण है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी ताकत के साथ भाग लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं और 465 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 टुकड़ियों यानी लगभग 2.5 लाख जवान तैनात किए गए हैं। 8,000 से अधिक मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। निर्वाचन आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम और पूर्व बर्धमान जिलों को विशेष निगरानी में रखा है। पहला चरण राजनीतिक रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उत्तर बंगाल की सभी 54 सीटें शामिल हैं।

यही क्षेत्र 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के उभार का आधार बना था और 2021 के विधानसभा चुनाव में उसे तृणमूल का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनाने में मददगार रहा था। इन 152 सीटों में से 2021 में भाजपा ने 59 सीटें जीती थीं, जबकि तृणमूल ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के लिए उत्तर बंगाल में अपना वर्चस्व बनाए रखना जरूरी है, ताकि वह पूरे राज्य में मुकाबले में बनी रहे।

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल के लिए उत्तर बंगाल में भाजपा को बड़ी जीत से रोकना जरूरी है, ताकि दूसरे चरण से पहले बढ़त का माहौल बनाया जा सके। यह चरण इसलिए भी खास नजरों में है क्योंकि इससे पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ था, जिसमें राज्य की मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए।

पहले चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य उम्मीदवारों में नंदीग्राम से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (भाजपा), माथाभांगा से पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (भाजपा), दिनहाटा से राज्य मंत्री उदयन गुहा (तृणमूल), सिलीगुड़ी से गौतम देव (तृणमूल) और बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस) शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

Continue reading on the app

Wood Pick Craft: वुड पिक से बनाएं स्टेशनरी होल्डर, पॉट और मिनी हाउस तक 7 चीजें

Wood Pick Craft: वुड पिक यानी कि टूथपिक, आइसक्रीम स्टिक या वुडन स्कीवर का इस्तेमाल आप करते होंगे, लेकिन यूज करने के बाद ये इधर उधर पड़े रहते हैं, तो उसका इस्तेमाल आप क्रिएटिव DIY क्राफ्ट बनाने के लिए करें...

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर चला मैच रेफरी का डंडा, इस हरकत के लिए लगा फाइन

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशतक का जुर्माना लगा है. इसके अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. बर्गर को ये सजा मैच में विकेट लेने के बाद लखनऊ के खिलाड़ी के साथ आक्रमक बातचीत को लेकर मिली है. बर्गर ने मैच में राजस्थान के लिए 2 विकेट लिए. Thu, 23 Apr 2026 10:06:07 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election: कमल हासन और श्रुति हासन ने किया मतदान | #actor #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T04:07:09+00:00

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान शुरू | Voting News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T04:13:02+00:00

जोया बनकर भी जिहादी से ‘महफूज’ नहीं बची कविता #RaipurNews #Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T04:30:29+00:00

Election 2026: Tamil Nadu और West Bengal में मतदान जारी, सुबह से बूथों पर लंबी कतारें | Voting News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T04:22:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers