Responsive Scrollable Menu

5 महीने से गायब मोजतबा खामनेई का कौन सा सरप्राइज वीडियो ईरान ने किया जारी, जानें इसमें क्या दिखा?

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामनेई का पहला वीडियो सामने आ गया है और ईरान के ही सेमी ऑफिशियल न्यूज़ एजेंसी मेहर ने 28 फरवरी को इसे जारी किया है। जब यूएस और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला हमला किया था जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयुतुल्लाह अली खामिनई की मौत हो गई थी। उसके बाद उनके बेटे मोजतबा अली खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। तब से लेकर अब तक वो कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे। उनका कोई वीडियो नहीं आया। हां, गाहे बगाहे वो संदेश देते थे। मैसेजेस उनके आते थे। लेकिन वह कभी भी पब्लिकली दिखे नहीं और अब उनका यह 12 सेकंड का वीडियो ईरान ने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में वह समर्थकों के बीच बैठे हैं। उम्दा हालत में दिख रहे हैं। बातचीत करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कोई तारीख नहीं है। लोकेशन का कोई जिक्र नहीं है। ईरान की मेहर सेमी ऑफिशियल जो न्यूज़ एजेंसी है उसने शेयर किया है। लेकिन यह नहीं पता है कि कब की यह वीडियो है। जंग के पहले की वीडियो है या जंग के बाद की वीडियो है। 

इसे भी पढ़ें: अभी हम जिंदा हैं! जिद के बाद पेजिशकियान से कैसे मिले खामनेई?

अब बात कर लेते हैं मेहर की यह सेमी ऑफिशियल न्यूज़ एजेंसी है जिसने यह वीडियो जारी किया है। इसे ईरानी गवर्नमेंट ही स्पोंसर करती है और इसे ऑपरेट करता है इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन। उनकी हेल्थ रिपोर्ट को लेकर तमाम कयास लगाए जाते थे अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में और अब पहली बार इस जंग शुरू होने के बाद पहली बार यह वीडियो शेयर किया गया है ईरान की तरफ से जिसमें मोजतबा खामनेई  अपने समर्थकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। बातचीत कर रहे हैं।   हाल ही में इजराइली मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजराइली चैनल है चैनल 14 उसने सोर्सेस के हवाले से यहां तक यह दावा कर दिया था कि मोजतबा की हालत जिंदगी और मौत के बीच बनी हुई है और उनके निधन की खबर कभी भी सामने आ सकती है। इसके अलावा द जेरूसलम पोस्ट के एक सोर्स ने यह तक कह दिया था कि अगर जल्द ही मोजतबा खामनेई  की शहादत की खबर आए तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। इससे पहले जुलाई में सऊदी न्यूज़ आउटलेट अल हदित ने एक इजराइली सुरक्षा सोर्स के हवाले से खबर दी थी कि मोजतबा खामनेई  ईरान में है ही नहीं। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी पल हो सकती है मौत...मोजतबा खामनेई को लेकर इजरायल ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा, ईरान के जवाब ने दुनिया को चौंकाया

बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज़ को एक इंटरव्यू में बताया कि ईरान का जो शीर्ष नेतृत्व है वो लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस जंग के बाद मोजतबा खामनेई  की हालत ऐसी है कि वो 90% जा ही चुके हैं और काम करने में असमर्थ हैं। ऐसा ट्रंप ने दावा किया था। दूसरी ओर ईरानी सरकारी अधिकारियों ने मोजतबा खामनेई  की चोट की गंभीरता को कम बताते हुए कहा था कि यह केवल मामूली चोटें हैं जो सही हो रही हैं वह दिन पर दिन रिकवर करते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोजतबा खामनेई  ने अब भी बड़े फैसले की देखरेख कर रहे हैं और निर्देश जारी कर रहे हैं। हालांकि किसी भी वो सार्वजनिक कार्यक्रम में पब्लिकली नहीं दिखे हैं। देश को संबोधित करते नहीं दिखे हैं। ईरान और विदेशों में उनकी सेहत और नेतृत्व क्षमता को लेकर अफवाहें जरूर बढ़ रही थी। पश्चिमी मीडिया के रिपोर्ट सामने आ रहे थे जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। लिखित बयानों और बिचौलियों के जरिए ही बातचीत वो कर रहे हैं। ऐसे तमाम दावों के बीच में फाइनली ईरान की तरफ से यह वीडियो शेयर किया गया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में अपने पिता की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर वो बने थे। यह पद संभालने के बाद से कभी जनता के सामने नहीं आए और सिर्फ लिखित बयानों के जरिए ही उन्होंने संवाद किया है। यहां तक कि वो अपने पिता के जनाजे में भी नजर नहीं आए थे। 

Continue reading on the app

अभी हम जिंदा हैं! जिद के बाद पेजिशकियान से कैसे मिले खामनेई?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से मुलाक़ात की। खामेनेई के ऑफ़िस ने इस मुलाक़ात की जानकारी दी, लेकिन मुलाक़ात कब और कहाँ हुई, या इसमें क्या बात हुई, इसका ब्योरा नहीं दिया। यह मुलाक़ात इसलिए अहम है क्योंकि सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। खामेनेई के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने तीसरे साल की शुरुआत में अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। यह मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि पेज़ेश्कियान ने हाल ही में कहा था कि 56 साल के खामेनेई से बातचीत करना बहुत मुश्किल हो गया है, हालांकि उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सुप्रीम लीडर इस टकराव पर ईरान की प्रतिक्रिया तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खामेनेई ने उनके साथ दयालुता और बहुत सही तर्क के साथ व्यवहार किया है।

इसे भी पढ़ें: इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

AFP के मुताबिक, पेज़ेश्कियान ने कहा इस समय उनसे बातचीत करना बहुत मुश्किल है, लेकिन किसी भी हाल में उनकी मौजूदगी हमारे लिए ताकत का बहुत बड़ा स्रोत है ताकि हम आगे बढ़ सकें। दुर्भाग्य से, मौजूदा हालात कुछ बुरे इरादे वाले लोगों को उनके बारे में अलग तरह से बताने और उनकी एक अलग छवि पेश करने का मौका देते हैं। उनकी बातों से खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं; इज़राइली मीडिया का दावा है कि सुप्रीम लीडर का कुछ ही दिनों में निधन हो सकता है। 'ईरान इंटरनेशनल' की एक रिपोर्ट से इन अटकलों को और बल मिला, जिसमें कहा गया कि पेज़ेश्कियान ने खामेनेई से सिर्फ़ एक बार मुलाकात की थी, और वह भी राजधानी तेहरान में किसी अज्ञात जगह पर। रिपोर्ट के मुताबिक, वह मीटिंग पूरी तरह अंधेरे में सिर्फ़ कुछ मिनट चली और पेज़ेश्कियान खामेनेई को देख नहीं पाए। ईरान इंटरनेशनल ने कहा कि पेज़ेश्कियान सिर्फ़ खामेनेई की बातें सुन पाए, जिससे उन्हें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि क्या सच में उनकी मुलाकात सुप्रीम लीडर से हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

खबरों के अनुसार, पेज़ेश्कियान निराश हुए और बाद में खामेनेई के साथ एक और मीटिंग की मांग की। खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें जारी रहने के बीच, ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने रविवार को खामेनेई का 12 सेकंड का एक छोटा वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें एक अज्ञात जगह पर अपने सलाहकारों से बातचीत करते हुए दिखाया गया। वीडियो में खामेनेई - जो अपने पूर्ववर्ती और पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को हत्या के बाद सुप्रीम लीडर बने थे - पूरी तरह स्वस्थ दिखे, क्योंकि वह अमेरिका के साथ संघर्ष के लिए ईरान की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे।

Continue reading on the app

  Sports

हवा से हल्के हो गए सरफराज खान, बस उतरे तो श्रीलंका में लोग पहचान नहीं पाए

श्रीलंका दौरे पर सरफराज खान की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. सरफराज टीम में साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट बने हैं. बीसीसीआई के ऐलान के साथ ही सरफराज श्रीलंका में टीम इंडिया के साथ जुड़े. श्रीलंका पहुंचने के बाद वह प्रैक्टिस के लिए टीम से उतरे तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया. सरफराज पहले ज्यादा फिट हो गए हैं. Mon, 10 Aug 2026 13:24:21 +0530

  Videos
See all

Helicopter footage shows 'dust devil' in field in Kent, UK. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:13:26+00:00

रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने बैरिकेड्स से रोका | Jharkhand Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:09:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers