Responsive Scrollable Menu

'दुनिया देख रही आपकी पाखंडी बयानबाजी', ईरान ने बताई क्यों विफल हुई अमेरिका के साथ वार्ता

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच अनिश्चितकाल के लिए सीजफायर हो चुका है. लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका की नाकाबंदी अभी भी जारी है. हालांकि पाकिस्तान की मध्यस्थता से होने वाली दोनों देशों के बीच शांति वार्ता नहीं हो सकी. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अमेरिका पर निशाना साधा और दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के विफल होने के कारण भी बताए.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने बुधवार को अमेरिका के साथ वार्ता की असफलता के कई कारण गिनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर की जा रही नौसैनिक नाकाबंदी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि दुनिया देख सकती है कि अमेरिका के दावे और कार्य आपस में मेल नहीं खाते.

ईरान ने बताया क्यों विफल हुई अमेरिका के साथ वार्ता?

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने अमेरिका के साथ विफल हुई वार्ता की तीन वजह बताई. जिसमें उन्होंने अमेरिका पर प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करने, होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी और धमकियां देना शामिल है. पेज़ेश्कियन ने एक्स पर लिखा, "दुनिया आपकी अंतहीन पाखंडी बयानबाजी और दावों तथा कार्यों के बीच विरोधाभास देख रही है." उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान कभी भी संवाद और समझौते के खिलाफ नहीं था.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताह पाकिस्तान में होने वाली वार्ता को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को समाप्त होने वाले युद्धविराम को बढ़ाने की घोषणा के बाद स्थगित कर दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वार्ता में मुख्य वार्ताकार पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान को एक एकीकृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए समय दिया जा रहा है.

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुआ खतरा

अमेरिका ने भले ही सीजफायर को बढ़ा दिया हो लेकिन दोनों पक्षों से खतरे अभी भी जारी हैं. क्योंकि ईरान ने युद्धविराम की घोषणा के बाद तीन जहाजों को जब्त कर लिया है. जिनकी पहचान एमएससी फ्रांसेस्का, एपामिनोंडास और यूफोरिया के रूप में की गई है. इसके साथ ही अमेरिका ने भी अपनी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखी है और होर्मुज पर कड़ा पहरा दे रहा है. जिससे इस सीजफायर के कभी भी टूट जाने का भी खतरा मंडर रहा है.

ईरान प्रस्ताव पर ट्रंप की कोई समयसीमा नहीं

उधर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने बुधवार को कहा कि ट्रंप ने ईरान प्रस्ताव पर कोई समयसीमा तय नहीं की है, बल्कि वे समयसीमा खुद तय करेंगे. उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि कुछ अज्ञात सूत्रों से खबरें आई हैं कि तीन से पांच दिन की समयसीमा तय की गई है. यह सच नहीं है. राष्ट्रपति ने खुद कोई समयसीमा तय नहीं की है. अंततः, वे ही समयसीमा तय करेंगे."

ये भी पढ़ें: 'पैसों के लिए तरस रहा ईरान, उसे हर दिन हो रहा 50 करोड़ डॉलर का नुकसान', सीजफायर बढ़ाने के बाद बोले ट्रंप

सीजफायर बढ़ाने के मूड में नहीं थे ट्रंप

बता दें कि ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी ईरान और अमेरिका के बीच प्रमुख तनावों में से एक है. हालांकि ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने पर सहमति जताई, जबकि कुछ ही घंटों पहले उन्होंने कहा था कि उनकी ओर से ऐसा कदम उठाना "बहुत मुश्किल" है, लेकिन उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नाकाबंदी के बारे में अपना रुख नहीं बदला है. ट्रंप ने मंगलवार को 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "इसलिए मैंने अपनी सेना को नाकाबंदी जारी रखने का निर्देश दिया है और अन्य सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहने को कहा है."

ये भी पढ़ें: 'हर चीज का वक्त होता है', अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Continue reading on the app

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी किए गए। इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर का सीधा प्रभाव देखा गया। कई शहरों में रेट स्थिर रहे, जबकि टैक्स बदलाव के कारण कुछ जगहों पर हल्की बढ़ोतरी और कहीं मामूली गिरावट दर्ज हुई

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs RR: पत्नी ने जैसा कहा, रवींद्र जडेजा ने मैच में वैसा किया… गुजरात की शिक्षा मंत्री के नाम किया POTM अवॉर्ड

Ravindra Jadeja Wife Rivaba Jadeja: LSG के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत में हीरो बने रवींद्र जडेजा ने एक मजेदार खुलासा किया. जडेजा के मुताबिक पत्नी ने जैसा कहा उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया. Thu, 23 Apr 2026 08:47:10 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पत्नी का नाइटड्रेस पहनना नहीं था पसंद, पति ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T03:23:40+00:00

West Bengal Elections 2026 Phase 1 Voting News: मतदान के बीच आजतक पर Dilip Ghosh ने किया बड़ा दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T03:32:41+00:00

West Bengal Elections 2026 Phase 1 Voting News: बंगाल की मुस्लिम महिला ने बता दिया किसका पलड़ा भारी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T03:36:47+00:00

Top Headlines Of The Today: West Bengal Phase 1 & Tamil Nadu Election 2026 Voting | US-Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T03:23:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers