Mulank Rashifal (23 अप्रैल 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन
23 April ka Ank Rashifal: आज 23 अप्रैल है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 23/04/2026, 2+3+0+4+2+0+2+6 =19 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का गुरुवार यानी 23 अप्रैल का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाला है। इस दिन आप अपने निर्णयों में दृढ़ रहेंगे और नए कार्यों की शुरुआत करने का साहस दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलने की संभावना है। हालांकि अहंकार से बचना आवश्यक होगा, क्योंकि यही आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है।
मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकता है। आप दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझेंगे और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निर्णय लेते समय आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
मूलांक 3
आज शिक्षा, अध्यापन और आध्यात्मिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। हालांकि अत्यधिक आशावाद से बचना जरूरी है, क्योंकि इससे अवास्तविक अपेक्षाएं जन्म ले सकती हैं।
मूलांक 4
आज का दिन अप्रत्याशित घटनाओं से भरा हो सकता है। योजनाओं में अचानक बदलाव संभव है, लेकिन यह बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तकनीकी और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको धैर्य और लचीलापन बनाए रखना होगा। अनुशासन और व्यवस्थित सोच से आप चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं।
मूलांक 5
आज का दिन संचार, व्यापार और यात्रा के लिए अत्यंत शुभ है। नए लोगों से मिलने और नए अवसर प्राप्त करने की संभावना है। आपकी वाणी में आकर्षण रहेगा, जिससे आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।
मूलांक 6
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और सामंजस्य का प्रतीक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि विलासिता पर अधिक खर्च करने से बचना आवश्यक है।
मूलांक 7
आज के दिन आप अपने भीतर की आवाज को सुनने का प्रयास करेंगे और जीवन के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करेंगे। अकेले समय बिताना आपको सुकून देगा। शोध और विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 8
आज का यह दिन कर्म और जिम्मेदारी का संदेश देता है। आपको अपने कार्यों के परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन निश्चित रूप से मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। धैर्य और ईमानदारी से काम करने पर दीर्घकालिक सफलता प्राप्त होगी।
मूलांक 9
यह दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। खेल, सेना या नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में सफलता के योग हैं। हालांकि क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
Heatwave Alert: देश के ये 10 शहर आज बनेंगे भट्ठी! 45-46 डिग्री के साथ दिन-रात चलेगी लू
Top 10 Heatwave Alert Cities: आज देश के सबसे ज्यादा गर्म 10 शहरों में 45-46°C तक तापमान पहुंच गया है। यूपी-बिहार में जानलेवा हीटवेव का खतरा जारी! जानें आपके शहर का ताजा अपडेट और आने वाले दिनों का हाल। Heatwave Alert और सबसे ज्यादा तापमान वाले 10 शहरों की लिस्ट देखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews



















