Realme का नया बजट फोन जल्द होगा लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Realme अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C81 को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन मॉडल नंबर RMX5388 के साथ देखा गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। इसके कलर ऑप्शन Storm Black और Glacier Blue होने की उम्मीद है। आइए अब इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
Realme Note 80 का रीब्रांड हो सकता है फोन
लीक्स के अनुसार, Realme C81 हाल ही में लॉन्च हुए Realme Note 80 से काफी मिलता-जुलता है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन पूरी तरह नया मॉडल न होकर Note 80 का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। Realme पहले भी अलग-अलग मार्केट के लिए ऐसे रीब्रांडिंग कर चुका है।
फीचर्स (संभावित)
अगर यह Note 80 जैसा ही हुआ, तो इसमें 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल होगा। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 450 निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है, जो इंडोर यूज के लिए बेहतर और आउटडोर में सामान्य परफॉर्मेंस देगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Realme C81 में Unisoc T7250 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। यह एक 4G प्रोसेसर है, जिसे बेसिक यूज जैसे कॉलिंग, ब्राउज़िंग, मैसेजिंग और हल्के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसका फोकस कम कीमत में स्टेबल परफॉर्मेंस देना है।
कैमरा सेटअप और बैटरी
फोन में सादा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें रियर साइड पर 8MP कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक माना जा सकता है।
Realme C81 में सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकता है।
लॉन्च और उपलब्धता
फोन की लॉन्च डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन लीक और लिस्टिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसकी असली पहचान इसकी कीमत पर निर्भर करेगी, क्योंकि यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है।
Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 1HP AC: 20 हजार से कम में 18dB साइलेंट मोड, एनर्जी-सेविंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Xiaomi ने स्मार्ट होम सेगमेंट में एक और किफायती प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने अपना नया Mijia Super Energy-Saving 2026 (1HP) एयर कंडीशनर पेश किया है, जो सिर्फ ₹20 हजार से कम कीमत में कूलिंग और हीटिंग दोनों सपोर्ट करता है। यह AC 18dB साइलेंट मोड, AI स्मार्ट फीचर्स और हाई एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
Xiaomi new 1HP air conditioner के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह एयर कंडीशनर Xiaomi के सिग्नेचर मिनिमलिस्ट व्हाइट डिजाइन के साथ आता है, जो इसे एक प्रीमियम और सिंपल लुक देता है। इसमें इन्वर्टर (Variable Frequency) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों को सपोर्ट करती है, जिससे यह पूरे साल इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बन जाता है। यह मॉडल चीन के नए एनर्जी स्टैंडर्ड्स के तहत APF 5.45 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे हाई एफिशिएंसी डिवाइस बनाता है। कंपनी का दावा है कि इसका Lingyun एनर्जी-सेविंग एल्गोरिद्म बिजली की खपत को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।
कूलिंग और हीटिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 9.8cc कंप्रेसर दिया गया है, जो 2670W कूलिंग क्षमता प्रदान करता है और इसे 150W से 4650W तक एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं हीटिंग के लिए इसमें 4570W रेटेड आउटपुट, 6100W मैक्सिमम आउटपुट और 1050W PTC ऑक्सिलरी हीटर का सपोर्ट मिलता है, जिससे ठंड के मौसम में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
एयरफ्लो और कंफर्ट के मामले में यह AC 740m³/h एयरफ्लो वाले क्रॉस-फ्लो फैन के साथ आता है, जो कमरे में हवा को समान रूप से फैलाता है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्विंग मोड दिए गए हैं, जिससे हर कोने तक हवा आसानी से पहुंचती है। इसके साथ ऊपर-नीचे एयरफ्लो सिस्टम भी दिया गया है, जो सीधे ठंडी हवा लगने से बचाता है और ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है।
सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम
हाइजीन और मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों यूनिट के लिए सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे बैक्टीरिया और धूल का जमाव कम होता है और हवा ज्यादा साफ रहती है। इसके अलावा इसमें ऑटो क्लॉगिंग अलर्ट और डीप क्लीनिंग फंक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं।
स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए यह AC HyperOS Connect और Mijia ऐप के साथ आता है, जिससे यूजर AI ऑटोमेशन, क्लाउड बेस्ड रिमोट कंट्रोल और OTA अपडेट्स का फायदा उठा सकते हैं।
नॉइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे खास तौर पर साइलेंट ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इनडोर यूनिट सिर्फ 18dB(A) पर काम करती है, जबकि हाई स्पीड पर यह 40dB(A) तक जाती है। वहीं आउटडोर यूनिट का नॉइज लेवल लगभग 50dB(A) रखा गया है, जिससे यह शांत वातावरण में भी बेहतर विकल्प बनता है।
साइज और वजन की बात करें तो इनडोर यूनिट का साइज 795 × 310 × 205 mm और वजन 9.5 kg है, जबकि आउटडोर यूनिट 813 × 560 × 311 mm साइज और 22 kg वजन के साथ आती है।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi के नए एनर्जी-एफिशिएंट एयर कंडीशनर Mijia Super Energy-Saving 2026 Model (1HP)को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रोडक्ट JD.com पर 1,699 युआन (लगभग $249 / ₹20,000 से कम) कीमत पर उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















