Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव

ईरान ने कहा है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन के बीच यह संभव नहीं है। गालिबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों को निशाना बना रही है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब नाकेबंदी खत्म हो। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होने की संभावना है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद दोनों देश जल्द बातचीत की टेबल पर लौट सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा है कि यह बैठक जल्द होना संभव है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स तेल पर छूट बढ़ी: अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद पर लगी पाबंदियों में दी गई छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला करीब 10 देशों की मांग पर लिया गया है, जो तेल की कमी का सामना कर सकते हैं। सीजफायर बढ़ा: अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया गया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। जहाज जब्त: ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया और कहा कि इस रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इससे पहले इन पर गोलीबारी भी की गई। उड़ानें रद्द: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने ईरान युद्ध के बाद बढ़ी ईंधन कीमतों के चलते 20 हजार उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।

Continue reading on the app

मीन राशिफल 23 अप्रैल 2026: मीन राशि वाले पैसों में सुधार लाने के लिए करें ये काम, जल्दबाजी में ना लें फैसला

Pisces Horoscope Today 23 april 2026 aaj ka meen rashifal : राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। आइए जानते हैं, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 23 अप्रैल 2026। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल।

Continue reading on the app

  Sports

स्टेडियम में गेंद के लिए फैंस के बीच हो गई मारामारी, देखकर रविंद्र जडेजा का चढ़ा पारा

IPL 2026 LSG vs RR: आईपीएल 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हरा दिया. राजस्थान की इस जीत में रविंद्र जडेजा हीरो रहे, लेकिन मैच के दौरान लखनऊ में मैच देखने आए फैंस पर उनका पारा चढ़ गया. दरअसल मैच स्टेडियम में गेंद जाने के बाद फैंस जडेजा को वापस ही नहीं कर रहे थे. Thu, 23 Apr 2026 06:51:21 +0530

  Videos
See all

Bengal में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी भीड़#aajtak #shorts #viral #bengalelection2026 #pollingbooth #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:07:15+00:00

ये हैं Bengal Election 2026 के बड़े चेहरे जिन पर रहेगी नजर?#aajtak #shorts #viral #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:05:46+00:00

Fuel Price Update : बिजली-पेट्रोल की कीमतों पर आई बड़ी खबर! | Iran America War | Petrol Price | N18G| #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:10:00+00:00

Voting Live Updates: बंगाल में वोटिंग के लिए मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार | Bengal Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T02:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers