रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में सुकून और ताजगी की तलाश के लिए योग से बेहतर और कोई उपाय नहीं हो सकता है। योगासन पद्धति में भेकासन एक ऐसा आसन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया गया है।
भेकासन संस्कृत भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है। भेक का अर्थ मेंढक होता है, जबकि आसन का अर्थ मुद्रा होता है। इस आसन को करने के दौरान शरीर की मुद्रा कुछ-कुछ मेंढक के समान होती है, जिस वजह से इसे मेंढक आसन भी कहते हैं।
भेकासन में पीठ को पीछे की तरफ मोड़कर स्ट्रेच किया जाता है। इसे करने के लिए शरीर के मध्य हिस्से की रीढ़ की हड्डी में काफी लचीलापन और ताकत चाहिए। इसके निरंतर अभ्यास से एडियां, घुटने और टखने मजबूत होते हैं।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी इस आसन को लेकर अपनी राय दी है। उनके अनुसार, भेकासन करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है, जिससे चलने-फिरने में आसानी होती है और शरीर हल्का महसूस होता है।
इस आसन से शरीर के कई हिस्सों की मांसपेशियों को फायदा होता है। खासकर पीठ के निचले हिस्से, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, पेट की मांसपेशियां, पैर, टखने, घुटने और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और धीरे-धीरे उनकी ताकत बढ़ती है, जिससे शरीर ज्यादा फुर्तीला और मजबूत बनता है।
भेकासन मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में काफी असरदार माना जाता है। इसे करने से शरीर के कई हिस्सों पर दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनकी ताकत धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। खासकर हाथ, पैर, पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। रोजाना अभ्यास से शरीर में एक अलग ही मजबूती का एहसास होता है।
भेकासन करने के लिए सबसे पहले आराम से पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को पीछे की ओर लेकर सिर के करीब लाने की कोशिश करें। दोनों हाथों से अपने टखनों या पैरों को पकड़ लें। ध्यान रखें कि छाती जमीन से लगी रहे और सांस सहज बनी रहे। इस स्थिति में कुछ सेकंड तक टिके रहें, फिर धीरे-धीरे पैरों को खोलकर आराम करें।
कलाई या कोहनी में दर्द हो तो न करें। उच्च रक्तचाप के रोगी इसे न करें या फिर किसी स्पेशलिस्ट की सलाह पर ही करें।
--आईएएनएस
एनएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Khatron Ke Khiladi 15: शो से एविक्ट हुए विशाल, नहीं कर पाए ये खतरनाक स्टंट, फैंस ने की वापसी की डिमांड
Vishal Aditya Singh Eviction From KKK 15: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) में इस बार खतरे का लेवल काफी ज्यादा है. जिसे देखने में लोगों को काफी मजा आ रहा है. शुरुआत से ही कंटेस्टेंट को काफी खतरनाक टास्क दिए जा रहे हैं. बीते दिन रविवार के एपिसोड में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) का खतरों के खिलाड़ी का सफर खत्म हो गया है. वह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. दरअसल, स्टंट के बाद विशाल को रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक के साथ एलिमिनेशन स्टंट में उतरना पड़ा था. इस स्टंट को विशाल पूरा नहीं कर सके. उनके एविक्शन से फैंस काफी निराश और नाराज हैं. फैंस का कहना है कि उन्हें इतनी जल्दी शो से बाहर नहीं जाना चाहिए था और उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री की जानी चाहिए.
सांप वाले स्टंट में रहे सबसे पीछे
विशाल आदित्य सिंह का सामना एलिमिनेशन स्टंट में रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक से हुआ था. इस स्टंट में तीनों कंटेस्टेंट को सांपों से भरे एक कांच के बॉक्स में जाना था. इसके बाद तस्वीरों की मदद से सांपों की पहचान करनी थी और अनलॉक करके खुद बाहर निकलना था. इस स्टंट में कंटेस्टेंट्स को एक साथ डर और प्रेशर दोनों का सामना करना पड़ा. विशाल ने तीन सांपों की सही पहचान की, जबकि रूहानिका ने चार और रुबीना ने पांच सांपों की पहचान की. जिससे उनका सबसे ज्यादा स्कोर रहा. वहीं, विशाल का स्कोर सबसे कम रहा तो उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.
मोम वाले स्टंट में भी विशाल रहे पीछे
इससे पहले विशाल ने मोम वाला स्टंट किया था. जिसमें उनके साथ हर्ष गुजराल, रुबीना और रूहानिका भी थीं. इस स्टंट में चारों कंटेस्टेंट्स की हाथों पर पिघला हुआ गर्म मोम डाला गया और उन्हें मोम को इकट्ठा करना था. इस स्टंट को हर्ष गुजराल ने सबसे अच्छा किया था. वहीं, विशाल, रुबीना और रूहानिका पीछे रहे. इसके बाद विशाल के पास एक मौका था, उन्हें सांपों वाले स्टंट को करना था. अगर वह इसे जीत जाते तो वह बाहर नहीं होते. हालांकि यहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. शो से विदाई लेते हुए विशाल ने भी कहा कि उनका लक काम नहीं आया.
विशाल के एविक्शन से फैंस नाराज
विशाल के एविक्शन से फैंस काफी नाराज और दुखी हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बुरी किस्मत विशाल! मैं सच में तुम्हें इस सफर में काफी आगे तक देखना चाहता था. पहले एलिमिनेशन की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी.' वहीं, दूसरे ने कहा, 'अविनाश मिश्रा विशाल के एलिमिनेशन से दुखी थे. उन्होंने सबसे पहले विशाल को गले लगाया. विशाल को इतनी जल्दी बाहर नहीं होना चाहिए था, लेकिन शायद वह अगले हफ्ते वापस आ रहा है.' ऐसे में समझा सकता है कि फैंस उनके एविक्शन से बहुत दुखी हैं.
Hard luck vishal ! I really wished to see you long in this journey !
— Biggboss universe (@khempuria) August 9, 2026
First elimination to never expected ! #khatrokekhiladi15 #vishalsingh pic.twitter.com/V9hQP6CC6S
Avi was upset with Vishal's eviction
— Avi's KKK era???? (@sunshineeditzz) August 10, 2026
He was the first one to hug him & the line vishal said while going ????
Loving the bonds avi made here>>
Also vishal didn't deserve to go first but ig he is coming back next week.#AvinashMishra #VishalAdityaSingh #KKK15 #Khatronkekhiladi15 pic.twitter.com/9YIjC8JRZR
वाइल्ड कार्ड एंट्री की उठी मांग
विशाल के कई फैंस शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री की मांग कर रहे हैं. एक नेटिजन ने लिखा, 'विशाल, आप वाइल्ड कार्ड एंट्री के हकदार हो.' विशाल की पुरानी शोल्डर इंजरी का जिक्र करते उन्होंने एलिमिनेशन को दिल तोड़ने वाला बताया. वहीं एक अन्य ने कहा, 'एलिमिनेशन स्टंट में रूहानिका की जगह शगुन शर्मा होनी चाहिए थी. उन्होंने लिखा, 'रूहानिका धवन की जगह शगुन शर्मा को एलिमिनेशन स्टंट में करना चाहिए था. शायद तब विशाल आदित्य सिंह बाहर नहीं होते. सच कहूं तो उनके लिए बुरा लग रहा है.'
Instead of #RuhanikaDhawan it should have been #ShagunSharma in elimination stunt. And maybe #VishalAdityaSingh might have not gone then. Feeling bad for him TBH#KKK15 #KhatronKeKhiladi15
— Rant with Typos (@RantwithoutR) August 9, 2026
#VishalAdityaSingh ????????
— ????????????????????????♥ (@keepbloomShana) August 10, 2026
-@vishalsingh713 you deserve a wildcard entry but in paras chhabra podcast you shared about your shoulder injury it's very disheartening to see you elimination #kkk15
I m here for #Vishaladityasingh nd accha khela to #Gauravkhanna .. Baki mujhe kisi se kuch khas ummid nahi h, sbka stunt Mai dekh chuki hu.. Old me sirf vishal hi best hai baki sb bekar.. Sb faltu ka tym pass krne gye hai paisa mil rha hai to.
— kukku (@SingSuresh64977) May 9, 2026
एविक्शन होने के बाद क्या बोले विशाल
शो से बाहर होने के बाद विशाल ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. टेली टॉक इंडिया संग इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं खेलने गया था. लेकिन बाकी लोगों के बारे में मुझे नहीं पता. यह ऐसा शो है जहां आपको इंजरी हो सकती है. उल्टी हो सकती है और बुखार भी हो सकता है.' उन्होंने कहा, 'केप टाउन का वेदर काफी चैलेंजिंग है. वहां ठंड होती है, बारिश हो सकती है और हवा इतनी तेज होती है कि आपके फेफड़े तक साफ कर दे. हम इंडिया में इसके आदी नहीं हैं.' बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत 1 अगस्त 2026 को हुई थी. रोहित शेट्टी इस बार भी खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं और शो हर वीकेंड कलर्स और जियोहॉटस्टार पर आता है.
ये भी पढ़ें: ‘सुनीता को गाली देने से स्टारडम मिला...’, गोविंदा ने पहली बार पत्नी के चीटिंग आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कसा तंज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








