Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: अगले 36 घंटे में बदलेगा मौसम, कहीं हीटवेव का टॉर्चर तो कहीं ओले गिरने का अलर्ट

Kal Ka Mausam: भारत में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. अप्रैल का आखिरी सप्ताह मौसमी हलचल से भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है और लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसी बीच पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी मैदानी इलाकों के तापमान को प्रभावित कर सकती है. शुक्रवार तक समूचे उत्तर भारत में पारा चढ़ेगा और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गर्म हवाएं चलेंगी. इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण में नया तंत्र

अगले 36 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज चमक के साथ बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है. स्काईमेट के अनुसार, दक्षिण भारत में भी एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय हो रहा है. इसका असर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर दिखेगा, जहां तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है.

ये है प्रमुख शहरों का तापमान

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 27°C 40°C
मुंबई 28°C 33°C
चंडीगढ़ 24°C 38°C
चेन्नई 27°C 34°C
बेंगलुरु 22°C 36°C
कोलकाता 27°C 38°C
रांची 24°C 37°C
पटना 25°C 42°C
लखनऊ 26°C 43°C
जयपुर 25°C 39°C
भोपाल 26°C 40°C
देहरादून 19°C 31°C
शिमला 15°C 27°C
कश्मीर 10°C 21°C

दिल्ली एनसीआर में बढ़ता पारा

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी कोई सुधार नहीं दिख रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में एक्यूआई 220 के आसपास दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली वालों को फिलहाल गर्मी और प्रदूषण दोनों से राहत मिलती नहीं दिख रही है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में उत्तरी बांग्लादेश और असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके कारण पिछले कई दिनों से यहां आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है. अगले 24 घंटों के दौरान मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में मौसम काफी खराब रह सकता है. यहां 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून के संकेत बताया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

क्या होती है हीटवेव और इससे कैसे बचें?

मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होता है, तब उसे हीटवेव कहा जाता है. इस दौरान शरीर में पानी की कमी यानी डीहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. लू लगने से चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं सूरज की तेज किरणों के संपर्क में आने से सनबर्न का खतरा भी बढ़ता है. इसमें त्वचा पर छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप में निकलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे.

मानसून को लेकर क्या है ताजा अनुमान?

देश में मानसून के आगमन का सबको बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग के अनुसार, जून के महीने में मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी रहने वाली है. उत्तर पश्चिम भारत में जून के दौरान भी भीषण लू चलने की आशंका है. हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी. इस साल मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान है. उत्तर भारत में बारिश कम होने की उम्मीद है, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है. फिलहाल लोगों को मानसून आने तक इस भीषण गर्मी का सामना करना होगा.

यह भी पढ़ें: Weather Update: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री हुआ पारा, जानें कौन शहर देश में सबसे गर्म

Continue reading on the app

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने मिलाया बाहुबली के 'भल्लाल देव'से हाथ, करण जौहर बहायेंगे पैसा

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने मिलाया बाहुबली के 'भल्लाल देव'से हाथ, करण जौहर बहायेंगे पैसा

Continue reading on the app

  Sports

कौन होगा आयुष महात्रे का रिप्लेसमेंट, बॉलिंग कोच ने बताया आगे का प्लान, धोनी के खेलने पर ससपेंस बरकरार

एरिक साइमन ने आयुष महात्रे पर कहा कि अभी हमारे दिमाग में कोई विकल्प नहीं है.' धोनी ने मंगलवार को पूरी ट्रेनिंग की और बुधवार को नेट्स में काफी समय बिताया, लेकिन अभी तय नहीं है कि वह मैच में खेलेंगे या नहीं. साइमन ने कहा, 'MS के बारे में हम कल जानेंगे. फैसला तब होगा जब वह और मेडिकल टीम पूरी तरह संतुष्ट होंगे. Wed, 22 Apr 2026 21:32:38 +0530

  Videos
See all

बारातियों को परोसी गई थूक लगी रोटी | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:09:01+00:00

Amit Shah in Bengal: चुन-चुनकर निकालेंगे घुसपैठिए, दीदी को टाटा-बाय बाय: अमित शाह | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:08+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नॉर्थ बंगाल तय करेगा बंगाल कौन जीतेगी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:38+00:00

Black & White with Anjana Om Kashyap : Bengal में मतदान से पहले क्या बोले गृहमंत्री Amit Shah? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers