Kagiso Rabada Smoking: कगिसो रबाडा का सिगरेट फूंकते हुए वीडियो वायरल, BCCI लेगी बड़ा एक्शन?
Kagiso Rabada Smoking: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका टीम होटल के बाहर सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. जिस पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कगिसो जैसे हाई प्रोफाइल क्रिकेटर का इस तरह खुले में सिगरेट फूंकना फैंस को पसंद नहीं आया है. आइए जानते हैं क्या इस मामले में बीसीसीआई बड़ा एक्शन ले सकती है या नहीं?
कगिसो रबाडा स्मोकिंग करते हुए देखे गए
कगिसो रबाडा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह होटल के बाहर सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया है लेकिन साफ पता लग रहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ही हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस की स्लीव-लेस अभ्यास जर्सी पहनी हुई है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के बाकी सदस्य और सपोर्ट स्टाफ भी उनके आस-पास है. बताया का रहा है कि राशिद खान ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, लेकिन रबाडा ने उनकी बात नहीं सुनी. 1 मिनट और 5 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है, क्योंकि रबाडा हाई प्रोफाइल क्रिकेटर हैं ऐसे में मैच से पहले उनका सिगरेट पीना कई फैंस को पसंद नहीं आया है. एक्स से लेकर इंस्टाग्राम पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
यहां देखें वीडियो -
- Kagiso Rabada was suspended for a month during IPL 2025 for using a banned recreational substance.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) April 22, 2026
- He had to leave the tournament midway and return home.
- Now, he caught smoking cigarettes. pic.twitter.com/Olxw8rX9om
पिछले साल हुए थे बैन
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कगिसो रबाडा आईपीएल के शुरुआती हिस्से में नहीं खेल पाए थे. क्योंकि दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में तेज गेंदबाज का टेस्ट बेंज़ॉयलेकगोनिन (कोकीन का एक मेटाबोलाइट) के लिए पॉजिटिव आया था, जिसके चलते उन्हें एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया था. वह पूरी तरह बैन होने से बच गए थे क्योंकि उन्होंने मैच के दौरान इस पदार्थ का सेवन नहीं किया था.
यह भी पढ़ें - "हम बात नहीं कर पाएंगे....", जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी
क्या बीसीसीआई लेगी बड़ा एक्शन?
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से कगिसो रबाडा पर कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं? आपको बता दें कि सिगरेट पीना बीसीसीआई के एंटी डोपिंग मानकों के भीतर नहीं आता है. ऐसे में उनके ऊपर सीधे तौर से कोई एक्शन लेने का प्रावधान नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ रहे आक्रोश के चलते बीसीसीआई रबाडा पर जुर्माना लगा सकता है. भारत में क्रिकेटरों को रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है, ऐसे में अगर कगिसो जैसा उच्च कोटी का क्रिकेटर सरेआम सिगरेट पिता हुआ नजर आया तो फैंस को यह पसंद नहीं आ रहा है.
गुजरात टाइटंस के शेष मैचों का शेड्यूल
| मैच नं. | तारीख | दिन | समय | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 34 | 24 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस | बेंगलुरु |
| 37 | 26 अप्रैल 2026 | रविवार | 3:30 PM | गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई (अपडेटेड) |
| 42 | 30 अप्रैल 2026 | गुरुवार | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | अहमदाबाद |
| 46 | 03 मई 2026 | रविवार | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 52 | 09 मई 2026 | शनिवार | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस | जयपुर |
| 56 | 12 मई 2026 | मंगलवार | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| 60 | 16 मई 2026 | शनिवार | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटंस | कोलकाता |
| 66 | 21 मई 2026 | गुरुवार | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद (अपडेटेड) |
यह भी पढ़ें - 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, IPL 2026 में ये रिकॉर्ड बनाकर मचाया धमाल
आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी का दावा पाकिस्तान की दोहरी नीति का हिस्सा : रिपोर्ट
तेल अवीव, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने दशकों से खुद को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक साझेदार के रूप में पेश किया है, लेकिन साथ ही वह ऐसे आतंकी नेटवर्क को समर्थन देता रहा है जो क्षेत्रीय अस्थिरता से जुड़े हैं। यह बात बुधवार को आई एक रिपोर्ट में सामने आई।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन 2011 में मारे जाने से पहले पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था के काफी पास रहते हुए भी पकड़ा नहीं गया था।
टाइम्स ऑफ इजरायल के लिए लिखते हुए इटली के राजनीतिक सलाहकार, लेखक और भू-राजनीतिक विशेषज्ञ सर्जियो रेस्टेली ने कहा कि ये घटनाएं कोई अपवाद नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे पैटर्न का हिस्सा हैं जिसमें पाकिस्तान की नीति दो अलग-अलग रास्तों पर चलती है।
रेस्टेली ने लिखा, “पहलगाम हमले की पहली बरसी पर बात सिर्फ याद करने की नहीं है, जवाबदेही की भी है। कश्मीर में 26 हिंदू नागरिकों की हत्या कोई अकेली घटना नहीं थी। यह एक बड़े आतंकी तंत्र का हिस्सा थी, जिसे सीमाओं के पार से समर्थन, सुरक्षा और बढ़ावा मिलता है। एक साल बाद सवाल सिर्फ यह नहीं है कि उस दिन क्या हुआ, बल्कि यह भी है कि ऐसे हालात बनने की वजह क्या थी और तब से क्या बदला है।”
उन्होंने आगे कहा कि एक गहरी कहानी भी चल रही है, जो पश्चिमी चीन से शुरू होकर पाकिस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर के रास्ते ईरान के मिसाइल कार्यक्रम तक जाती है। यह खुली साझेदारी की नहीं, बल्कि परतों में छिपे इनकार, लॉजिस्टिक सुविधा और रणनीतिक ‘आउटसोर्सिंग’ की कहानी है।
रेस्टेली के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हाल की शांति की बातें किसी बदलाव का संकेत नहीं हैं, बल्कि उसी दोहरी नीति का नया और ज्यादा स्मार्ट रूप है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम करने की बातें अक्सर अंदरूनी स्तर पर ताकत बढ़ाने के साथ-साथ चलती हैं। कूटनीतिक बातचीत से जगह मिलती है, जगह से समय मिलता है, और आज के हालात में समय सबसे कीमती चीज है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान की ताकत कमजोर हुई है, तो उसे फिर से खड़ा होने के लिए समय चाहिए। अगर बाहरी सप्लाई चेन पर नजर रखी जा रही है, तो उन्हें अप्रत्यक्ष रास्ते और बीच के लोगों की जरूरत होगी। अगर वॉशिंगटन का दबाव बना रहता है, तो उससे सीधा टकराने के बजाय उसे झेलने की रणनीति अपनाई जाती है।
रेस्टेली का कहना है कि पाकिस्तान खुद को शांति स्थापित करने वाला देश कम और समय खरीदने वाला खिलाड़ी ज्यादा बनकर पेश करता है, जो स्थिरता की बात करके दूसरे नेटवर्क्स को खुद को बदलने, ढलने और टिके रहने का मौका देता है।
उन्होंने कहा कि पहलगाम की पहली बरसी सिर्फ नुकसान को याद करने का समय नहीं है। यह समझने का भी समय है कि अलग-अलग जगहों (कश्मीर से लेकर मिडिल ईस्ट तक) इनकार की ये व्यवस्थाएं कैसे काम करती हैं। देश कभी एक ही आवाज में बात नहीं करते। वे खुले और छिपे, औपचारिक और अनौपचारिक कई स्तरों पर काम करते हैं। यह दोहरापन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब और ज्यादा जगहों तक फैल गया है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















