Responsive Scrollable Menu

विश्व पृथ्वी दिवस पर नेहरू पार्क में विदेशी राजनयिकों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल (एनडीएमसी) की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट ने पीएम मोदी के विजन एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए।

मलेशिया के उच्चायुक्त दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा ने कहा, सबसे पहले मैं इस इवेंट के लिए बुलाने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मेरी मौजूदगी भी हमारे समर्थन और पर्यावरण को बचाने की दिशा में हमारे प्रयासों को दिखाती है, क्योंकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि मलेशिया की 50 फीसदी जमीन पेड़ों से ढकी हो। तो यह भी शायद एक छोटा सा योगदान है जो मैं पर्यावरण, बायोडायवर्सिटी और साफ हवा को बचाने की दिशा में नई दिल्ली को दे सकता हूं।

एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक पेड़ मां के नाम, आज हम अपने मित्र साथी, जो विदेशी अधिकारी, राजदूत और हाई कमिश्नर हैं, जितने भी सम्मानित अतिथि हैं, उनके साथ मिलकर नेहरू पार्क में एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए। पेड़ हमें वो भाव देता है, जिस तरह मां हमें बिना किसी स्वार्थ के पाल-पोसकर बड़ा करती है, वैसे ही पौधे भी हमें हवा-पानी, ऑक्सीजन सब कुछ देते हैं। जिस तरह मां ने हमें बड़ा किया, वैसे ही हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम पेड़ की चिंता करें, ध्यान रखें।

उन्होंने कहा, अच्छा लगता है जब अतिथि नेहरू पार्क आकर एक पेड़ मां के नाम के भाव और पेड़ की रक्षा करने के भाव से पौधे लगाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम हम हर रविवार को आयोजित करते हैं। देश हमें सबकुछ देता है, इसलिए हमें भी कुछ देना सीखना चाहिए। प्रकृति और आने वाली पीढ़ी को अगर हम कुछ सबसे अच्छा दे सकते हैं, तो वह ये है कि एक पेड़ लगाकर सुंदर और स्वच्छ हवा।

पुर्तगाल के राजदूत जोआओ मैनुअल मेंडेस रिबेरो डी अल्मेडा ने कहा, यह पहली बार नहीं है कि मैं इस तरह की पहल में शामिल हो रहा हूं। मैं सोचता हूं कि अगर आपको ताकत और सहनशीलता चाहिए तो आपको पौधों की संगत में रहना चाहिए। लोगों के बीच जुड़ाव के लिए भी पौधों का महत्व है। यह भी एक कारण है कि मैं अपने देश पुर्तगाल के बदले में यहां हूं। मुझे इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद। यह पीएम मोदी का आइडिया है कि हम इसे मनाएं।

फिलीपींस की डिप्टी हेड ऑफ मिशन मारिया सिंथिया पी. पेलायो ने कहा, फिलिपींस के दूतावास और राजदूत की तरफ से आप सभी को नमस्कार। पीएम मोदी की तरफ से शुरू की गई इस पहल में हिस्सा लेकर मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझती हूं। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के लिए इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं एनडीएमसी का धन्यवाद करती हूं। इस कार्यक्रम का मेरे लिए एक भावनात्मक मूल्य है, क्योंकि आज के दिन 20 साल पहले मेरी मां का निधन हुआ था। इसलिए मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनके नाम पर एक पौधा लगा सकी।

इसके अलावा, सेशेल्स की उच्चायुक्त हरिसोआ लालाटियाना अकोचे ने कहा, इस खूबसूरत पहल में हिस्सा लेने के लिए फिर से यहां आकर मुझे खुशी हो रही है और मैं नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल को हमें बुलाने के लिए धन्यवाद देती हूं, क्योंकि अलग-अलग वजहों से ऐसा हुआ है। सबसे पहले यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स का एक विजन है। हम सभी जानते हैं कि सेशेल्स पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई और कामों के लिए बहुत मशहूर है। पौधा लगाना इस साल के लक्ष्यों में शामिल है, लेकिन हम सभी जानते हैं और यहां सेशेल्स को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है और एक बार फिर धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि भारत छोड़ने से पहले मैं इस पहल के संदर्भ में अब तक लगाए गए दो पेड़ों को देखूंगी और उनकी यादें अपने साथ ले जाऊंगी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

गुयाना की काउंसलर रोनाल्डा एडवर्ड्स होरेशियो ने कहा, मुझे नई दिल्ली में गुयाना उच्चायोग की तरफ से नई दिल्ली म्युनिसिपल कोऑपरेशन काउंसिल की इस पहल में शामिल होकर खुशी हो रही है, जो मातृत्व और मदर अर्थ दोनों के महत्व और हमारे ग्रह को बचाने, सस्टेनेबिलिटी और कलेक्टिव एक्शन दोनों के महत्व पर जोर देती है। गुयाना के नजरिए से मेरा देश जलवायु परिवर्तन और बायोडायवर्सिटी के क्षेत्रों में मजबूत नेतृत्व दिखा रहा है और आज यहां मेरा हिस्सा लेना एक ग्रीन, स्वस्थ और ज्यादा सस्टेनेबल दुनिया को आगे बढ़ाने के मेरी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इसलिए इस पहल के लिए नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल को धन्यवाद।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 LSG vs RR Live Score: आज ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी होंगे आमने-सामने, थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL 2026 LSG vs RR Live Score: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार 2 मैच हारकर आ रही है. जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स हार की हैट्रिक लगाकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ जुड़े रहिए...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ना बुमराह, ना वरुण और ना ही कोई विदेशी स्टार....जानिए किस गेंदबाज के सिर सजा है पर्पल कैप?

Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक हुए मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला कोई स्टार या विदेशी खिलाड़ी नहीं, बल्कि हरियाणा के छोटे से गांव का गेंदबाज है, जिसके सर पर पर्पल कैप है। Wed, 22 Apr 2026 20:21:04 +0530

  Videos
See all

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Pregnancy News: महाकुंभ Viral Girl Monalisa प्रेग्नेंट?Farman का दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:45:03+00:00

US-Israel-Iran War: भारतीय जहाज़ को IRGC ने किया कब्ज़ा #straitofhormuz #iranisraelwar #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:38:50+00:00

Iran says it has seized two cargo ships in Strait of Hormuz after three vessels attacked | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:45:03+00:00

Mahakumbh Viral Girl Monalisa News: फूट फूट कर क्यों रो रहे हैं मोनालिसा के पिता? Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:40:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers