भारत के 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का इंतजार, श्रीलंका में सिर्फ 1 को मिलेगा चांस, जानिए किसके लगेगी लॉटरी
India vs Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास इस दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. इन तीन खिलाड़ियों में सारांश जैन, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी का नाम मौजूद है. इन तीन खिलाड़ियों में किसी एक को पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिली सकता है. अब वो 1 खिलाड़ी कौन होगा, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेला. इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच को भारत ने 6 विकेट से अपना नाम कर लिया. इस मुकाबले में गुरनूर वराड़, सारांश जैन और आकिब नबी तीनों को खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में इन तीनों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कौच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फैसला लेंगे कि वो प्लेइंग-11 में किसे मौका देंगे. इसके बाद ही तय होगा कि टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कौन करेगा.
कैसा होगा भारत का पहले टेस्ट में कॉम्बिनेशन
इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका की धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिचों पर मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर टीम में ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को उतारना चाहेंगे. ऐसे में टीम इंडिया में कम से कम 3 स्पिन गेंदबाज और 2 तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है. वही टीम इंडिया में 5 प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाया जाएगा और एक विकेटकीपर को जगह मिलेगी.
इस 1 खिलाड़ी को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में गुरनूर बराड़ को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारत के लिए गुरनूर बराड़ को इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई.
उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Gurnoor Brar strikes to dismiss Sonal Dinusha. ????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
SLC XI 5 down in the second innings.
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/NlZfyeNOrX
इन दो खिलाड़ियों को करना होगा डेब्यू का इंतजार
श्रीलंका सीरीज में अपने डेब्यू के लिए फिलहाल सारांश जैन और आकिब नबी को अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. ऐसे में उनको अपने बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.
That will be Lunch on the final day of the warm-up match!
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
SLC XI 106/3 in the 2nd innings, lead by 112 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/PQuobW5H25
भारत की पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह
IND VS SL : क्या पहला टेस्ट मैच चढ़ जाएगा बारिश की भेंट? यहां जानिए सभी 5 दिनों में कैसा रहेगा गाले के मौसम का हाल
IND VS SL Weather Report: भारत बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच 15 अगस्त से शुरू होगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन, कोलंबो में खेले गए प्रैक्टिस मैच में हमने देखा कि बारिश ने मैच में खलल डाला, तो अब सवाल उठता है कि क्या टेस्ट मैच के दौरान भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको सभी 5 दिन के मौसम की अपडेट के बारे में बताते हैं.
पहले टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा गाले का मौसम?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मैच के सभी 5 दिन बारिश की संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है. जी हां, प्रैक्टिस मैच के दौरान भी बारिश ने मैच में खलल डाला था और अब टेस्ट मैच पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं सभी पांच दिन बारिश की कितनी संभावना रहेगी, तापमान कितना रहेगा, हवा की रफ्तार क्या होगी और ह्यूमिडिटी कितनी रहेगी....
पहला दिन : बारिश की संभावना 73%, तापमान 31 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
दूसरा दिन: बारिश की संभावना 65%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 23 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
तीसरा दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
चौथा दिन: बारिश की संभावना 56%, तापमान 30 डिग्री से 28 डिग्री तक, हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
पांचवां दिन: बारिश की संभावना 57%, तापमान 30 डिग्री से 26 डिग्री तक, हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे, ह्यूमिडिटी 75%
कैसा बर्ताव करेगी गाले की पिच?
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहद अनुकूल होती है. मैच की शुरुआत में यह बल्लेबाजों की मदद तो करती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है और पिच टूटने लगती है, इस पर स्पिनर्स का पूरी तरह से दबदबा हो जाता है और असमान उछाल तथा टर्न देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में इस मैदान पर बल्लेबाज अगर संभलकर बल्लेबाजी करे, तो बड़े स्कोर लगा सकता है.
???? NEWS ????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
Sai Sudharsan ruled out of the #SLvIND Test series; Sarfaraz Khan named replacement.
Details ???? #TeamIndia https://t.co/lF6h8jabZd pic.twitter.com/Dk0C4HI37p
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान
ऐसा रहा वॉर्म-अप मैच का हाल
Mohammed Siraj with the winning runs ????????
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया. 3 दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करने आई श्रीलंका ने पहली पारी में 363/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, वहीं पहली पारी में भारतीय टीम ने 357/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 200/6 रन बनाए और भारत के सामन 207 रनों का लक्ष्य मिला था. फिर टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की और 6 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें : सरफराज खान को क्या गौतम गंभीर देंगे प्लेइंग-11 में मौका या पिलाते रह जाएंगे पानी, यहां समझिए पूरी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











