Responsive Scrollable Menu

CM धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ेगी, अब मिलेंगे 2 करोड़ रुपये

 

CM Dhami: उत्तराखंड को देश की सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों की भूमि के रूप में जाना जाता है. राज्य के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अपने अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान से उत्तराखंड के वीरों ने न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. इसी सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों के सम्मान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेने की बात कही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाया जाएगा. अभी यह राशि 1.50 करोड़ रुपये है, जिसे बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया जाएगा. सरकार का मानना है कि यह राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है.

सीएम ने माना अतुलनीय योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के वीर जवानों का देश की सुरक्षा में योगदान अतुलनीय रहा है. राज्य के हजारों सैनिकों ने अलग-अलग युद्धों और सैन्य अभियानों में अपनी बहादुरी का परिचय दिया है. कई वीर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि कई ने अपने अदम्य साहस के लिए देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों से सम्मानित होकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया.

'प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी' 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, उत्थान और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार की कोशिश है कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के हितों को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: ‘तिरंगा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक’, CM धामी बोले- देश की एकता की रक्षा का लिया संकल्प

सर्वोच्च सैन्य सम्मान है परमवीर चक्र

परमवीर चक्र देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है. यह सम्मान युद्ध के दौरान असाधारण वीरता और अदम्य साहस दिखाने वाले सैनिकों को दिया जाता है. ऐसे वीरों के योगदान को किसी भी आर्थिक सहायता से मापा नहीं जा सकता. इसके बावजूद अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी सरकार की ओर से उनके बलिदान को सम्मान देने की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने जताई कृतज्ञता 

मुख्यमंत्री ने इस फैसले को वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान के प्रति सरकार की कृतज्ञता बताया. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते. बर्फीले पहाड़ों से लेकर कठिन सीमाई इलाकों तक सैनिक हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं. ऐसे में उनके सम्मान और कल्याण के लिए सरकार की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.

उत्तराखंड में सेना और सैनिकों से जुड़ी परंपरा का गहरा संबंध रहा है. राज्य के बड़ी संख्या में युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा करते हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड को अक्सर ‘सैन्यभूमि’ के रूप में भी जाना जाता है. यहां सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

सरकार ने कहा- सकारात्मक संदेश मिलेगा

सरकार की ओर से अनुग्रह राशि बढ़ाने का यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देता है. इससे युवाओं में देश सेवा और सेना के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होने की उम्मीद है. साथ ही, यह संदेश भी जाता है कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों के सम्मान को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाना और वीर सैनिकों के सम्मान को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. परमवीर चक्र विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि इसी सम्मान और कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है.

 

Continue reading on the app

भारत के 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का इंतजार, श्रीलंका में सिर्फ 1 को मिलेगा चांस, जानिए किसके लगेगी लॉटरी

India vs Sri Lanka : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड में 3 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास इस दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने का मौका होगा. इन तीन खिलाड़ियों में सारांश जैन, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी का नाम मौजूद है. इन तीन खिलाड़ियों में किसी एक को पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिली सकता है. अब वो 1 खिलाड़ी कौन होगा, ये जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले एक वॉर्म-अप मैच खेला. इस तीन दिवसीय अभ्यास मैच को भारत ने 6 विकेट से अपना नाम कर लिया. इस मुकाबले में गुरनूर वराड़, सारांश जैन और आकिब नबी तीनों को खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में इन तीनों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कौच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल फैसला लेंगे कि वो प्लेइंग-11 में किसे मौका देंगे. इसके बाद ही तय होगा कि टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कौन करेगा. 

कैसा होगा भारत का पहले टेस्ट में कॉम्बिनेशन

इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका की धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिचों पर मुकाबला खेलने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर टीम में ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को उतारना चाहेंगे. ऐसे में टीम इंडिया में कम से कम 3 स्पिन गेंदबाज और 2 तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है. वही टीम इंडिया में 5 प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाया जाएगा और एक विकेटकीपर को जगह मिलेगी.

इस 1 खिलाड़ी को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में गुरनूर बराड़ को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में भारत के लिए गुरनूर बराड़ को इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई.

उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

इन दो खिलाड़ियों को करना होगा डेब्यू का इंतजार

श्रीलंका सीरीज में अपने डेब्यू के लिए फिलहाल सारांश जैन और आकिब नबी को अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों को पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में जगह मिलना मुश्किल है. ऐसे में उनको अपने बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. 

भारत की पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.

ये भी पढ़ें : IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टेस्ट में इतिहास रचने की दहलीज पर भारत, 2 जीत से टूटेगा ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की नजर एक महारिकॉर्ड अपने नाम करने पर रहेगी. इसके लिए भारत को दोनों मुकाबले जीतने होंगे. Mon, 10 Aug 2026 15:37:13 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Hormuz पर Trump का बहुत बड़ा ऐलान! | War News | IRGC | Mojataba | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T10:17:03+00:00

झारखंड के रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हेमंत सत्ता का निर्मम लाठीचार्ज | #jharkhand #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T10:13:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers