Responsive Scrollable Menu

फ्रिज नहीं फिर भी ठंडा रहता दूध-दही, राजस्थान का 100 साल पुराना देसी जुगाड़ कर देगा हैरान

आज जहां हर घर में फ्रिज जरूरी माना जाता है, वहीं राजस्थान में सदियों पुरानी एक देसी तकनीक बिना बिजली के भी दूध-दही और रोटी ताजा रखती है. यह अनोखा देसी फ्रिज अब फिर चर्चा में है.

Continue reading on the app

"हम बात नहीं कर पाएंगे....", जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी

IPL 2026: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 2 फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होता है तो वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला होता है. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी और चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में 5-5 बार चैंपियन बनी है. अब दोनों टीमें आईपीएल 2026 में भिड़ने के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले से पहले धोनी और दीपक चाहर की मुलाकात का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है, जो काफी दिलचस्प है. 

IPL में 23 अप्रैल को खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार यानी 23 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस मैच से ठीक पहले एमएस धोनी और दीपक चाहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

धोनी और दीपक चाहर की मुकालात का वीडियो हुआ वारयरल

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दीपक चाहर धोनी से मिलने जाते हैं. कैमरामैन भी उनके पीछे है. चाहर जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो धोनी कैमरामैन की ओर देखते हुए कुछ कहते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि दीपर चाहर और धोनी के बीच क्या बात हुई...

धोनी ने कहा - तुम आया साथ में कैमरा लाया...

दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा - अरे भैया यार... चले जाए यार

धोनी ने आगे कहा - हां बात नहीं कर पाएंगे..इसके बाद चाहर ने धोनी के पैर छुए.

दीपक चाहर ने धोनी की कप्तानी में की थी अपने करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि दीपक चाहर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में ही की थी. हालांकि चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बल्कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से आईपीएल 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि तब राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एमएस धोनी ही थे. क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स 2 सालों के लिए बैन रही थी तो धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे. इसके बाद आईपीएल 2017 में दीपक चाहर एक मुख्य गेंदबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और टीम के अहम खिलाड़ी बन गए. धोनी की कप्तानी में चाहर ने अपने स्किल को निखारा और पावरप्ले के स्पेशलिस्ट गेंदबाज बन गए. 

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और 'कलंक'...., PSL खेल रहे इस खिलाड़ी ने किया शर्मशार, PCB ने बैठाई जांच

मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी पर रहेगी नजर

चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने के बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया है. अब चाहर चेन्नई के खिलाफ 23 अप्रैल को मुंबई के लिए खेलने उतरेंगे. इस मैच में एमएस धोनी भी खेलते नजर आ सकते हैं. धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे. 

यह भी पढ़ें:  बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने 160 रन के टारगेट का किया बचाव, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचा

LSG vs RR, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम इस जीत से आईपीएल पॉइंट टेबल में चौथे दूसरे नंबर पर पहुंच गई. राजस्थान के 10 अंक हो गए हैं और उससे उपर अब सिर्फ पंजाब किंग्स है जिसके 11 अंक हैं. Wed, 22 Apr 2026 23:20:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Mamata Banerjee को Kejriwal का समर्थन, बदलेगा चुनावी समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T22:00:03+00:00

News KI Pathshala | Bengal Election | बंगाल में आज पहले चरण का मतदान, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T21:42:49+00:00

Nashik TCS Case: निदा खान के पति ने खोला राज! नासिक कांड पर बड़ा खुलासा | Nida Khan Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T21:30:05+00:00

Ceasefire timeline will be 'dictated' by US President Donald Trump, says Karoline Leavitt. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T22:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers