Responsive Scrollable Menu

Karan Wahi: नॉनवेज छोड़, तुलसी माला पहनने लगे करण वाही; बोले- प्रेमानंद महाराज ने बदल दी जिंदगी

Karan Wahi: टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) इन दिनों अपने नए लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने तीन महीने पहले नॉनवेज छोड़ कर तुलसी माला धारण की है। एक पॉडकास्ट में करण ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव

एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में करण वाही ने बताया कि उन्होंने पिछले 3 महीनों से नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती और जीवन पहले से ज्यादा शांत लग रहा है।

तुलसी माला और भक्ति का असर

Karan Wahi spiritual journey

करण वाही ने बताया कि वे वृंदावन से तुलसी की माला लेकर आए और उसे धारण किया। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) और नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के वीडियो देखने के बाद उनके अंदर बड़ा बदलाव आया।

बीमारी से थे परेशान

एक्टर ने अपनी सेहत को लेकर भी अहम बात साझा की। उन्होंने बताया कि वह एक ऐसी स्किन समस्या से जूझ रहे थे, जिसमें त्वचा बेहद ड्राई हो जाती थी, तेज खुजली होती थी और कई बार खून तक निकल आता था। हालांकि अब खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद उन्हें काफी सुधार महसूस हो रहा है।

आध्यात्मिकता से मिला सुकून

करण ने कहा कि कुछ समय के लिए वे आध्यात्मिकता से दूर हो गए थे, लेकिन पिछले 5 महीने उनके लिए काफी अच्छे रहे। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अंदर से शांति महसूस होती है और जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल गया है।

जेनिफर विंगेट संग रिश्ते की खबर गलत

पर्सनल लाइफ को लेकर करण वाही ने जेनिफर विंगेट के साथ सगाई की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं और उन्हें नहीं पता कि ये खबरें कहां से आई।

टीवी से OTT तक का सफर

करण वाही ने ‘रीमिक्स’, ‘दिल मिल गए’ और ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे शोज से पहचान बनाई। अब वह टीवी के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव हैं और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े-  तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, शाहरुख खान से है खास कनेक्शन!

Continue reading on the app

Parth Samthaan: सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स, फैमिली को गालियां... ट्रोलिंग से परेशान होकर TV एक्टर ने उठाया बड़ा कदम!

Parth Samthaan: सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान भी कुछ समय से ट्रोलिंग का बुरी तरह शिकार हो रहे हैं, जिसके चलते अब एक्टर ने बड़ा कदम उठाया है। पार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर गंदी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया।

पार्थ ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
21 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पार्थ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कुछ फर्जी या “बॉट” अकाउंट्स के जरिए लगातार उन पर और उनके परिवार पर आपत्तिजनक कमेंट्स की जा रही हैं। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह के हमले बेहद चौंकाने वाले और दुखद हैं।

Parth Samthaan Instagram Story

पार्थ ने यह भी संकेत दिया कि उन्हें अंदाजा है कि इसके पीछे कौन हो सकता है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम लेना उचित नहीं समझा। उनका कहना था कि बिना वजह विवाद बढ़ाने से बेहतर है कि वह खुद को इस माहौल से दूर रखें।

Parth Samthaan Instagram Story

एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने फिलहाल सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी ऊर्जा साइबर क्राइम में शिकायत करने के बजाय अपने काम और निजी जीवन पर ध्यान देना चाहते हैं।

पार्थ समथान का व्रक फ्रंट
काम की बात करें तो पार्थ इन दिनों टीवी शो 'सेहेर होने को' है में ‘माहिद’ का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में उनके साथ माही विज और कनिका माहेश्वरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

इससे पहले पार्थ को 'कसौटी जिंदगी की 2' में एरिका फर्नांडिस के साथ देखा गया था, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। वहीं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूथ-आधारित शो 'कैसी हैं ये यारियां' से की थी, जिसमें उनका किरदार ‘मानिक मल्होत्रा’ दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

'राउंड द विकेट' गेंदबाजी बना IPL 2026 का सबसे बड़ा आविष्कार, वाइड बॉल की लाइन का कर रहे है पेस बॉलर्स बेहतर इस्तेमाल

2026 के आंकड़ों ने इस डर को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इस सीजन के डेटा बताते हैं कि डेथ ओवर्स में राउंड द विकेट गेंदबाजी करते समय दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट (ER) 8.4 रहा है, जबकि ओवर द विकेट यह 10.2 तक जा रहा है.  Wed, 22 Apr 2026 17:10:04 +0530

  Videos
See all

Hormuz Breaking LIVE: ईरान के सामने गिड़गिड़ाए Trump! | Islamabad | IRGC | US | Ceasefire Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:38:36+00:00

Dangal Full Episode : SIR पर घमासान कल इम्तिहान |Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:37:46+00:00

Ajay Paar Baba Video Viral: Bageshwar Baba को टक्कर दे रहे 16 साल के अजय पार बाबा! | Karan Kushwaha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:45:12+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-USA-ISRAEL WAR| HORMUZ पर तकरार, PAKISTAN की फजीहत । AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers