आंकड़ों को देखें तो सेंसेक्स में 750 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. जबकि निफ्टी भी करीब 200 अंक तक टूट गया. उसके बाद भी ओवरऑल निवेशकों को नुकसान नहीं हुआ. एचयूएल, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी ने निवेशकों को वो नुकसान नहीं होने दिया, जो अमूमन बाजार के एक फीसदी तक टूटने पर हो जाता है.
PGCIL Diploma Trainee Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: Diploma, ITI, Graduate Job Short Information : Power Grid Corporation of India Limited (PGCIL) has released the notification for the post of Diploma Trainee (Electrical)/ (Civil)/ (Survey), JOT and JTT (Survey). This recruitment has been issued for 670 posts. The online application process for PGCIL ...
Lungi Ngidi Injured: आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हो गया।दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह चोटिल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि मैच को 15 मिनट से ज्यादा समय तक रोकना पड़ा और मैदान पर एंबुलेंस बुलानी पड़ी।
यह घटना पंजाब किंग्स की 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय तीसरे ओवर में हुई। यह ओवर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल डाल रहे थे। बल्लेबाज प्रियंश आर्य ने गेंद को हवा में खेला, जिसे पकड़ने के लिए एनगिडी पीछे की ओर दौड़े। उन्होंने कैच लेने के लिए छलांग लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े।
एनगिडी का सिर जोर से जमीन से टकराया। जैसे ही वह गिरे, मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और दर्शक सब सन्न रह गए। स्टेडियम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े और मेडिकल टीम को बुलाया गया।
दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो और टीम डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे। एनगिडी काफी देर तक दर्द में जमीन पर पड़े रहे। उनकी हालत देखकर स्ट्रेचर मंगाया गया। टीम के साथी खिलाड़ी डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स काफी परेशान नजर आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने गर्दन के लिए नेक ब्रेस लगाने का इशारा किया।
मेडिकल स्टाफ ने बहुत सावधानी से एनगिडी के सिर के नीचे नेक ब्रेस लगाया और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर बांधा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनगिडी हाथ के इशारों से डॉक्टरों से बात कर रहे थे, लेकिन वह सिर और गर्दन हिला नहीं पा रहे थे।
इस दौरान पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान के बीच पहुंचे और एनगिडी का हाल जाना। कुछ देर बाद एंबुलेंस मैदान पर लाई गई और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, एनगिडी को आगे की जांच और इलाज के लिए करोल बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है। यह घटना क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर फिर चर्चा में ले आई है। फैंस और क्रिकेट जगत एनगिडी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।