जिस गाने को नहीं गा सकीं लता मंगेशकर, आशा भोसले ने कर दिया अमर, अवॉर्ड भी जीता, आशा पारेख थीं नाखुश
Lata Mangeshkar vs Asha Bhosle : स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 1000 से ज्यादा फिल्मों में आवाज दी. करीब 30 हजार से ज्यादा गाने कई भाषाओं में गाए हैं. उन्होंने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते. लता मंगेशकर ने हर तरह के गाने गाए हैं. उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने भी हिंदी सिनेमा में अपना मुकाम बनाया. आशा बहुत ही अलग तरह के गाने गाती थीं. एक दौर ऐसा भी आया जब दोनों बहनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. एक बार तो जिस गाने को लता ने गाने से इनकार कर दिया, आशा भोसले ने उसी को अमर कर दिया. आशा पारेख को ताउम्र पहचान दी. यह गाना कौन सा था. लता मंगेशकर ने उसे गाने से क्यों इनकार कर दिया था, आइये जानते हैं....
जल्द घोषित होंगे CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, इन 5 तरीकों से करें चेक, जानें अपेक्षित तारीख
सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक किया गया है। 18 लाख से अधिक छात्रों को परिणाम का इंतजार है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही इससे संबंधित आधिकारिक घोषणा कर सकता है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी होंगे। इसलिए अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
सबसे पहले प्रोविजनल स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। प्रिंटआउट निकालकर छात्र अपने पास रख सकते हैं। एडमिशन में इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। वहीं स्कूलों द्वारा ऑरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण किया जाएगा। इस साल कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑन स्क्रीन मूल्यांकन किया गया है। रिजल्ट में टिस थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक ग्रेड के साथ उपलब्ध होंगे। स्कोरकार्ड में प्रत्येक विषय में छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाया जाएगा।
इन 5 तरीकों से चेक कर पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट अलग-अलग प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे। स्टूडेंट्स अपनी सहूलियत के हिसाब किसी भी माध्यम का चुनाव कर सकते हैं। परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर ऐप/वेबसाइट और उमंग ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा IVRS और SMS के जरिए भी विषयवार अंक जाना जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने से पहले छात्रों को डिजिलॉकर और उमंग प्रोफाइल क्रिएट बनाने या एक्टिव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी तैयार रखने की सलाह दी जाती है। ताकि जल्द से जल्द बिना किसी बाधा परिणाम चेक किया जा सके।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर Result टैब के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड सीनियर सेकन्डेरी एग्जाम 2026 रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि इत्यादि जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
- रिजल्ट का पेज खुलेगा। विषयवार स्कोर चेक करें। इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में स्टूडेंट्स इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
यहाँ देखें आधिकारिक वेबसाइट
- https://www.cbse.gov.in/
- https://cbseresults.nic.in/
- https://www.digilocker.gov.in/
- http://web.umang.gov.in
जुलाई में होगी सप्लीमेट्री परीक्षा
सीबीएसई ने केवल दसवीं के लिए टू-एग्जाम सिस्टम को लागू किया है। कक्षा बारहवीं के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक अनिवार्य होगा। जो भी छात्र क्राइटेरिया को पूरा करने में असफल होता, तो उसे कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जिसके परिणाम अगस्त में घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट घोषणा के बाद पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News




















