Responsive Scrollable Menu

मुंबई में महिला ने बीजेपी मंत्री से कहा ‘गेट आउट’:महिला आरक्षण विधेयक पर रैली से ट्रैफिक जाम से परेशान थी, पुलिस को भी फटकारा

मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा की रैली के दौरान ट्रैफिक जाम से नाराज एक महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को जमकर फटकार लगाई। घटना मंगलवार की है, जब भाजपा महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष को घेरने के लिए रैली निकाल रही थी। आरोप है कि रैली के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया,जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। घटना की 3 तस्वीरें: मंत्री से बोलीं- व्हाट इज रॉन्ग विद यू वायरल वीडियो में महिला ने मंत्री को गेट आउट ऑफ हियर कहा। कहा कि आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं। उसने यह भी सवाल उठाया कि रैली पास के किसी खुले मैदान में क्यों नहीं की जा रही, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। रैली में शामिल लोगों के सड़क से नहीं हटने पर महिला फिर से वापस आई और कहा, आपको समझ नहीं आ रहा है। महिला मंत्री से पूछती है कि व्हाट इज रॉन्ग विद यू। यहां पर सैंकड़ों लोग खड़े हुए हैं। महिला ने पुलिस से बात करने से इनकार किया इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह एक घंटे से सड़क पर फंसी हुई है। बाद में पुलिस महिला को एक तरफ ले गई और भरोसा दिलाया कि ट्रैफिक जल्द क्लियर करवा रहे हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने वीडियो X पर साझा किया पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी यह वीडियो X पर साझा करते हुए कहा कि भाजपा के ड्रामा के कारण आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि महिला का गुस्सा लोगों में बढ़ती नाराज़गी को दर्शाता है और भविष्य में देशभर की महिलाएं भी भाजपा को इसी तरह नकारेंगी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट में तिलक-हिजाब मामले में विवाद:धीरेंद्र शास्त्री बोले- तू लाहौर चला जा, महाराष्ट्र-एमपी और छत्तीसगढ़ में कंपनी का विरोध आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग 4 दिनों से इन राज्यों के कई शहरों के लेंसकार्ट स्टोर में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगा रहे और कलावा बांध रहे है। इस बीच बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कंपनी के प्रमोटर्स से कहा, ‘तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? तेरो कक्का का भारत है क्या? हां! हमारे तो बाप का भारत है।’ पूरी खबर

Continue reading on the app

Akshay Kumar: ‘नकली मूंछ’ पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार, 4 साल बाद मानी गलती; बोले- मुझसे भूल हो गई

Akshay Kumar On Trolling: फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने अब चार साल बाद चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने नकली मूंछ के इस्तेमाल पर सफाई देते हुए फैंस से माफी भी मांगी।

अक्षय कुमार को साल 2022 में आई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में उनके लुक को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। खासकर उनकी नकली मूंछ दर्शकों को पसंद नहीं आई थी, जिस पर अब उन्होंने खुलकर बात की है।

क्यों लगानी पड़ी नकली मूंछ?

अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म की कहानी के हिसाब से एक खास तरह की मूंछ जरूरी थी, जो वह खुद नहीं उगा सकते थे। उन्होंने कहा, “वैसी मूंछ मेरे चेहरे पर नहीं आ सकती थी, इसलिए नकली मूंछ का सहारा लेना पड़ा।”

पसंद नहीं आया तो माफी

Akshay Kumar Apology

अक्षय ने माना कि अगर दर्शकों को उनका लुक पसंद नहीं आया, तो वह इसके लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अगर किसी को वो लुक अच्छा नहीं लगा तो मैं माफी मांगता हूं।”

एक्टर ने यह भी बताया कि वह एक साथ कई फिल्मों पर काम करते हैं, ऐसे में हर किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करना आसान नहीं होता। दाढ़ी या मूंछ बढ़ाने में समय लगता है, जिससे दूसरे प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

करीब 220 करोड़ के बजट में बनी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने करीब 90 करोड़ की कमाई की और इसे फ्लॉप माना गया।

‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में अक्षय

Samrat Prithviraj

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़े- 'किंग' के बाद शाहरुख खान का बड़ा धमाका! एटली के साथ फिर बनाएंगे 'जवान 2? जानें बड़ी खबर

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर रहमान अब नहीं जा पाएंगे पाकिस्तान, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए मुस्तफिजुर रहमान को पीएसएल के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है. मुस्तफिजुर रहमान लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे. Thu, 23 Apr 2026 21:47:16 +0530

  Videos
See all

Bagaha SP Nirmala Kumari Viral Video: जब SP साहिबा बन ई टीचर, पढ़ाने लगी इंग्लिश #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:44:14+00:00

UP Board Result 10th Topper: 10वीं टॉपर बनी सीतापुर की Kashish Verma | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:36:41+00:00

Shilpa Shetty visit Vindhyavasini Temple: मां विंध्यवासिनी के दरबार में शिल्पा | Mirzapur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:38:25+00:00

Anam Kainat Success Story: मऊ की बेटी ने हाईस्कूल में मारी बाजी, बनना चाहती है डॉक्टर। Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T17:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers