कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने मामा-मामी सुनीता-गोविंदा से सालों पुराना झगड़ा सुलझा लिया है। अब परिवार ने नेशनल टेलीविजन पर मनमुटाव दूर कर एक-दूसरे को गले लगाया है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने सेलिब्रिटि कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में सरप्राइज एंट्री ली। कृष्णा अभिषेक इससे अंजान थे। जैसे ही सुनीता ने उनका नाम पुकारा वो शॉक हो गए। सुनीता के आते ही कृष्णा उनके पैरों पर गिर गए और आशीर्वाद लिया। ये देखते ही पास खड़ीं कृष्णा की पत्नी कश्मीर शाह बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। लाफ्टर शेफ के सेट में हुई अनबन खत्म 15 अप्रैल को सुनीता आहूजा टीवी शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची थीं। सेट पर उन्होंने पैपराजी के सामने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और दोनों को गले लगाया। भांजी की शादी में नहीं पहुंची थीं सुनीता आहूजा बता दें कि सुनीता और कृष्णा अभिषेक में बीते 7 सालों से अनबन चल रही थी। यही वजह रही कि सुनीता 2024 में हुई कृष्णा की बहन आरती की शादी में नहीं पहुंची थीं। अब जब दोनों की सुलह हो गई तो आरती का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अगर ये विवाद पहले खत्म हो जाता तो सुनीता उनकी शादी में आतीं। क्यों हुआ था विवाद? ये विवाद 2018 में शुरू हुआ था, जब कश्मीरा शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि कुछ एक्टर्स चंद रुपयों के लिए शादियों में नाचते हैं। ये बयान तब सामने आया, जब गोविंदा का एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद सुनीता ने भी कश्मीरा पर पलटवार करते हुए कई बातें कही थीं। उस समय कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो का हिस्सा थे, लेकिन जब एक सेगमेंट में गोविंदा-सुनीता को बुलाया गया, तो कृष्णा उस एपिसोड में नहीं आए। हालांकि कृष्णा अभिषेक कई मौकों पर झगड़ा खत्म करने पर बात करते दिखे।
पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों का गुस्सा कई बार सामने आया है। फिर चाहे शाहीन शाह अफरीदी हों या फिर मोहम्मद रिजवान। लेकिन अब टीम के एक कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्सा जाहिर किया है और पत्रकार के सवाल में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।
मामला है गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी के बीच मैच का। इस मुकाबले में इस्लामाबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार औऱ उससे भी ज्यादा टीम के प्रदर्शन को लेकर कोच ल्यूक रौंची खुश नहीं थे और उनकी नाराजगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उतरी।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रौंची पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे तब उन्होंने भाषा की सारी मर्यादा लांघ दी। रौंची एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी एक दूसरे पत्रकार ने अपना सवाल दाग दिया। इसे देख रौंची गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने पास में खड़े टीम के मीडिया मैनेजर से कहा कि, वह सवाल पूछ सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इंग्लिश में रौंची ने फर्क ना पड़ने के संबंध में जिन शब्दों का उपयोग किया वो अभ्रद माने जाते हैं।
उनके इस बयान से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीब सा माहौल पैदा हो गया। मीडिया मैनेजर ने फिर बात को संभाला। पत्रकार का बीच सवाल पूछना गलत हो सकता है लेकिन जवाब में मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल करना भी गलत है। इसे शांति से कुछ और शब्दों के इस्तेमाल के साथ खत्म किया जा सकता था।
“He can ask the question… I don’t give a s**t.” ???? Luke Ronchi with ZERO filter.