Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: कगिसो रबाडा टीम होटल में सिगरेट के कश लगाते कैमरे में कैद? वायरल वीडियो से मची हलचल

Kagiso Rabada smoking video: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा और अटकलें शुरू हो गई हैं। वीडियो में रबाडा को कथित तौर पर स्मोकिंग करते हुए देखा जा रहा है, हालांकि इस वीडियो की सच्चाई, समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई।

बताया जा रहा है कि वीडियो में रबाडा कुछ अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे, जिन्हें गुजरात की टीम से जुड़ा माना जा रहा। लेकिन इस पूरे मामले पर न तो टीम प्रबंधन की ओर से कोई बयान आया है और न ही खिलाड़ी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई। ऐसे में यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या नहीं।

इस घटना के सामने आने के बाद रबाडा के पुराने मामले भी चर्चा में आ गए। पिछले सीजन में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के नशामुक्त खेल संस्थान के फैसले के बाद एक महीने के लिए निलंबन झेलना पड़ा था। हालांकि उस समय भी मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, जिससे अब फिर से सवाल उठने लगे।

यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी का ऐसा वीडियो चर्चा में आया हो। हाल ही में पंजाब के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें गाड़ी चलाते समय स्मोकिंग करते हुए दिखाया गया था। हालांकि उस वीडियो की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

मैदान पर प्रदर्शन की बात करें तो रबाडा इस आईपीएल में गुजरात की टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अब तक छह मुकाबलों में दस विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है और वे सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

गुजरात की टीम का अगला मुकाबला बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला है, जो टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहेगा कि ध्यान पूरी तरह खेल पर बना रहे और इस तरह के विवाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर न डालें। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि इस वायरल वीडियो पर खिलाड़ी या टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

Continue reading on the app

Motorola Edge 70 Pro: ₹38,999 में लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर्स, फुल वॉटरप्रूफ फोन, देखें डिटेल्स

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की प्रीमियम मिड-रेंज लाइनअप का नया स्मार्टफोन है, जिसमें परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी और बैटरी पर खास फोकस किया गया है। यह डिवाइस दमदार हार्डवेयर और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जो बैलेंस्ड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

फोन में फुली वॉटरप्रूफ और शॉकप्रूफ बॉडी मिलती है, जिससे यह पानी में डूबने या हाथ से छूटने पर भी खराब नहीं होगा। आइए अब इसकी कीमत और खासियत के बारें में विस्तार से जानें। 

Motorola Edge 70 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह HDR10+, 10-बिट कलर और Pantone वैलिडेशन को सपोर्ट करता है, जिससे कलर एक्यूरेसी बेहतर मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर रन करता है और इसमें 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़े-ः  NoiseFit Diva Araya: गोल डिस्प्ले वाली धांसू वॉच लॉन्च, मिलेगा AI वॉयस असिस्टेंट और कई हेल्थ फीचर्स

बैटरी और कैमरा फीचर्स  
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (मैक्रो सपोर्ट के साथ) शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट) भी दिया गया है।  इसके अलावा इसमें AI बेस्ड इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं।

अन्य फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro में Dolby Atmos ट्यूनिंग के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, साथ ही इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे ऑप्शन मिलते है।  फोन कई Pantone-इंस्पायर्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जैसे Lily White, Tea और Titan।

ये भी पढ़े-ः Oppo Find X9 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा, 2K डिस्प्ले के साथ मिलेगा 100W चार्जिंग, जानें कीमत

कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Pro को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इनकी कीमतें इस प्रकार है- 

  • 8GB + 256GB: ₹38,999
  • 12GB + 256GB: ₹41,999

यह स्मार्टफोन 29 अप्रैल से Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹2,000 का डिस्काउंट या एक्सचेंज बेनिफिट भी दिया जा रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Orange Cap: 7 मैच 328 रन... विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा से छीन ली नंबर वन की कुर्सी

IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों पर 81 रनों की आतिशी पारी खेलकर उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में सनसनी मचा दी है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर किंग कोहली अब 7 मैचों में 328 रन बनाकर शीर्ष स्थान पर काबिज हो गए हैं. जो दिग्गज बल्लेबाज टॉप-5 से बाहर चल रहा था, उसने एक ही पारी से अभिषेक शर्मा और क्लासेन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ अपना दबदबा साबित कर दिया है. Sat, 25 Apr 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:43+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | बिगड़ने वाला है मौसम, कहीं 'लू' तो कहीं 'बारिश' का अलर्ट! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:35:01+00:00

AAJTAK 2 । 25 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:30:49+00:00

News Ki Pathshala | Raghav Chadha Vs Arvind Kejriwal | APP: राघव की चाल, केजरीवाल की रणनीति हिली! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T00:31:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers