Responsive Scrollable Menu

जानलेवा Heatwave में AC बना आग का गोला, Greater Noida में फटा कंप्रेसर, ये 5 गलतियां कभी न दोहराएं

भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सबके घर में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगी है और यह जरुरत का हिस्सा भी है। हालांकि कई बार यह राहत देने वाली एसी खतरनाक भी साबित हो जाती है। हाल ही में एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आया है, इस घटना ने इस खतरे का उजागार किया है। 
दरअसल, एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। लेकिन समय रहते घर से बाहर निकलने से बढ़ी घटना टल गई है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इस तरह की घटना सामने आती रहेगी। इसलिए एसी चलाते समय इन 5 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?


सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

अगर AC की सर्विसिंग टाइम पर न हो, तो धूल और गंदगी इसमें जमा हो जाती है। जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

हाल ही में आपने नया एसी लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान दें।
 

लंबे समय तक लगातार यूज

आज भी कई लोग एयर कंडीशनर को लंबे समय तक लगातार चलाते रहते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। लगातार उपयोग से कंप्रेसर पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे उसके गर्म होने का खतरा बढ़ जाता है और कभी-कभी यह आग लगने जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकता है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

कई लोग ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करते हैं, जो काफी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट का कारण बनता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

अक्सर देखा जाता है कि लोग एसी लगने के बाद आउटडोर यूनिट को चेक नहीं करते, फिर इसके आसपास मौजूद गंदगी को जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे एसी के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से आग तेजी से फैल जाती है। 

Continue reading on the app

अनंत सिंह बोले- पप्पू यादव पागल हो गए हैं, पहले ये बताएं, पत्नी MP कैसे बनीं? सांसद ने कहा- नोटिस फाड़कर फेंक दिया

Anant Singh On Pappu Yadav: पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है. वे अपने बयान पर कायम हैं, वहीं अनंत सिंह ने उन पर तीखा हमला करते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं.

The post अनंत सिंह बोले- पप्पू यादव पागल हो गए हैं, पहले ये बताएं, पत्नी MP कैसे बनीं? सांसद ने कहा- नोटिस फाड़कर फेंक दिया appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा के काम आया रोहित का दिखाया रास्ता, शर्मा जी की स्कीम ने बनवा दिया आईपीएल में शतक

तिलक ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले कहा, 'मैं खास तौर पर रोहित भाई से बात कर रहा था. उन्होंने मुझे कहा 15-20 गेंद खेलो और तुम जानते हो कि तुम क्या कर सकते हो. Wed, 22 Apr 2026 21:20:49 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana Om Kashyap : Bengal में मतदान से पहले क्या बोले गृहमंत्री Amit Shah? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:11+00:00

Amit Shah in Bengal: चुन-चुनकर निकालेंगे घुसपैठिए, दीदी को टाटा-बाय बाय: अमित शाह | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:08+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नॉर्थ बंगाल तय करेगा बंगाल कौन जीतेगी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:38+00:00

बारातियों को परोसी गई थूक लगी रोटी | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:09:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers