Responsive Scrollable Menu

Explainer: पाकिस्तान का तैमूर मिसाइल टेस्ट सफल! ब्रह्मोस को टक्कर देगा या भारत के लिए बड़ा खतरा?

Pakistan Taimoor Missile test,Taimoor Air-Launched Cruise Missile,Pakistan missile vs BrahMos: क्या अब दुश्मन देश पाकिस्तान का जंग ए मैदान में भारत के खिलाफ हर निशाना सटीक बैठने वाला है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि पाकिस्तान ने हाल ही में ये दावा किया है. दरअसल, पाक ने 21 अप्रैल को Taimoor Air-Launched Cruise Missile (तैमूर एयर-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल) का सफल लाइव परीक्षण किया है. 

ISPR (Inter-Services Public Relations) के अनुसार मिसाइल ने असाधारण सटीकता (exceptional precision) के साथ अपना मिशन पूरा किया और समुद्री लक्ष्य को ठीक से भेदा है. जानकारी के अनुसार यह स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-शिप (समुद्री लक्ष्य भेदने वाली) हथियार प्रणाली है जिसे पाकिस्तान नौसेना (Pakistan Navy) ने फायर किया था. 

Taimoor मिसाइल की क्या मुख्य खासियतें हैं?

जानकारी के अनुसार इस नई मिसाइल से पाकिस्तान नौसेना की ताकत और बढ़ेगी. दरअसल ये एयर-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल (Air-Launched Cruise Missile, ALCM) है. इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन के जहाजों (enemy vessels) और समुद्री लक्ष्यों को लंबी दूरी से नष्ट करना है. यह एक एंटी-शिप वेपन सिस्टम है, जो समुद्री खतरे को डिटेक्ट, टारगेट और न्यूट्रलाइज करने की क्षमता को मजबूत करता है.

पाकिस्तान के Taimoor और भारत के ब्रह्मोस में हो रही तुलना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भारत के ब्रह्मोस को टक्कर देगा. जबकि वॉर एक्सपर्ट बताते हैं कि यह तुलना सही नहीं है. क्योंकि ब्रह्मोस सुपरसॉनिक मिसाल है जबकि Taimoor सबसॉनिक क्रूज मिसाइल लग रहा है. दरअसल, पाक मिसाइल की ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ने इस मिसाल की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

Taimoor  Missile की ये हैं खासियतें 

- रेंज (मारक क्षमता): लगभग 600 किलोमीटर तक. यह लंबी दूरी से हमला कर सकता है, जिससे लॉन्च करने वाला विमान सुरक्षित दूरी पर रह सकता है 

- वारहेड: इसकी कन्वेंशनल वारहेड है और ये कम ऊंचाई (low altitude) पर उड़ान भरने की क्षमता रखती है, जिससे रडार डिटेक्शन मुश्किल हो जाता है.

- सटीकता: पाक ने परीक्षण में इसे "exceptional precision" बताया गया, इसे अचूक माना गया है.  

- प्लेटफॉर्म: ये मिसाइल हवाई जहाज से लॉन्च की जाती है, जो इसकी बहु-आयामी हमले की क्षमता को बढ़ाता है.

-अन्य महत्वपूर्ण बातें: ये स्वदेशी है, समुद्री हमले की क्षमता रखती है

Explainer: राजदूत तलब, होर्मुज में तनाव बढ़ा; क्या अब भारत में पेट्रोल-LPG और महंगा होगा?

 

Continue reading on the app

गर्मियों में राहत का देसी उपाय, शिकंजी से पाचन बेहतर, शरीर रहेगा एनर्जी से भरपूर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन समस्याओं को मात देने में घरेलू और स्वादिष्ट पेय शिकंजी बेहद कारगर है।

आसानी से बनने वाली शिकंजी न सिर्फ तुरंत ताजगी और ठंडक देती है, बल्कि बेहतर पाचन, एनर्जी और कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। शिकंजी नींबू, पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी से बनाई जाती है। कई लोग इसमें अदरक और पुदीने की पत्तियां भी मिलाते हैं। यह पेय उत्तर भारत में गर्मियों का सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है। सड़कों पर मिट्टी के बर्तनों में रखी ठंडी शिकंजी देखना आम है।

शिकंजी घर पर बनाना भी आसान है। इसके लिए एक जग में दो गिलास ठंडा पानी लें। इसमें एक-दो नींबू निचोड़ें। स्वादानुसार काला नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाएं। अगर चाहें तो बारीक कटी पुदीने की पत्तियां और अदरक का रस भी डाल सकते हैं। अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें। बिना चीनी के भी शिकंजी बनाई जा सकती है। शिकंजी के सेवन से कई लाभ मिलते हैं।

त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद: - गर्मियों में शिकंजी के नियमित सेवन से त्वचा की रंगत निखरती है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

बेहतर पाचन: - नींबू में मौजूद विटामिन सी और फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। जीरा और अदरक पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन दूर करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

तुरंत एनर्जी: - गर्मी में शरीर थक जाता है। शिकंजी शरीर को हाइड्रेट रखती है और खनिजों की कमी पूरी करती है। इससे थकान कम होती है और एनर्जी बढ़ती है।

इम्युनिटी बढ़ाए :- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है। गर्मियों में संक्रमण से बचाव में यह बहुत उपयोगी है।

शरीर को ठंडक:- शिकंजी गर्मी में शरीर का तापमान संतुलित रखती है और पसीने से होने वाली खनिजों की कमी को पूरा करती है।

वजन घटाने में मददगार :- शिकंजी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करती है। नींबू में पेक्टिन फाइबर भूख नियंत्रित करता है। जीरा और अदरक मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे वजन नियंत्रण में आसानी होती है।

गर्मी के मौसम में शिकंजी को अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, घर पर बनी ताजी शिकंजी पैकेट वाले पेयों से कहीं बेहतर विकल्प है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Cooper Connolly: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने IPL 2026 के बीच अचानक छोड़ा भारत, ये है वजह

पंजाब के ऑलराउंडर कूपर कॉनली अचानक आईपीएल छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं. इस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. Wed, 22 Apr 2026 18:39:05 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Badaun में दुल्हन की विदाई पर पागल कुत्ते का आतंक, 60 से अधिक लोग घायल | Dog Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:02:37+00:00

Bihar News: बिहार में महिलाओं को मिलेंगे ₹20,000, लेकिन करना होगा ये काम! |Samrat Choudhary |Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:15:06+00:00

Bihar News: बच्चों के खाने में गोमांस का आरोप... प्रिसिंपल समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई | Rohtas #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:08:36+00:00

Delhi Crime News: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, नौकर पर शक ! #shorts #IRSdaughterKilled #delhicrime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers