इस गर्लफ्रेंड की वजह से पापा धर्मेंद्र के खिलाफ खड़े हो गए थे सनी देओल, एक्टर ने पहली बार की थी बगावत?
When Sunny Deol Against Dharmendra: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल के रिश्ते की मिसाल अक्सर दी जाती है. जी हां, सनी देओल हमेशा अपने पिता का सम्मान करने और उनकी बात मानने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब सनी देओल ने अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर एक बड़ा फैसला लिया था. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सी बात है, जिसकी वजह से सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के खिलाफ थे? तो चलिए हम आपको इस किस्से के बारे में डिटेल में सब कुछ बताते हैं कि ये कब हुआ था?
जब बेटे ने पिता की बात मानने से किया इनकार
दरअसल, ये दिलचस्प घटना साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन' से जुड़ी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं 20 अप्रैल 1985 यानी कि 41 साल पहले आई फिल्म अर्जुन की. उस दौर में सनी देओल अपने करियर के शुरुआती चरण में थे और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे. फिल्म ‘अर्जुन’ के कास्टिंग को लेकर पिता धर्मेंद्र की एक अलग राय थी. वो चाहते थे कि फिल्म में सनी देओल के अपोजिट मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे को लिया जाए. उस समय पद्मिनी इंडस्ट्री की सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं, इसलिए धर्मेंद्र का सुझाव प्रैक्टिकल भी माना जा रहा था.
सनी देओल की जिद बनी चर्चा का विषय
हालांकि, सनी देओल इस मामले में अपनी अलग सोच रखते थे. उन्होंने साफ तौर पर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल चाहते थे कि फिल्म में उनके साथ उस समय की चर्चित एक्ट्रेस और उनकी कथित गर्लफ्रेंड डिंपल कपाड़िया को कास्ट किया जाए. सनी देओल इस बात को लेकर अड़ गए और उन्होंने अपने पिता की राय के बावजूद अपनी पसंद पर जोर दिया. यह एक ऐसा पल था जब सनी देओल अपने पिता के सामने मजबूती से खड़े नजर आए.
आखिरकार सनी की पसंद पर लगी मुहर
काफी चर्चा और मतभेद के बाद आखिरकार सनी देओल की बात मानी गई और फिल्म में डिंपल कपाड़िया को कास्ट कर लिया गया. यह फैसला उस समय काफी सुर्खियों में रहा, क्योंकि एक उभरते हुए अभिनेता का अपने पिता जैसे बड़े स्टार के खिलाफ जाना आसान नहीं माना जाता था.
बॉक्स ऑफिस पर साबित हुआ सही फैसला
फिल्म ‘अर्जुन’ रिलीज हुई और दर्शकों को खूब पसंद आई. बताया जाता है कि लगभग 1.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उस दौर में बड़ी सफलता मानी जाती थी. इस तरह सनी देओल की जिद न केवल पूरी हुई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई.
धर्मद्र और सनी देओल के रिश्ते की खास बात
इस पूरे किस्से के बावजूद धर्मेंद्र और सनी देओल के रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आई. यह घटना इस बात को भी दिखाती है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार क्रिएटिव फैसलों को लेकर मतभेद होना आम बात है, लेकिन इसका असर निजी रिश्तों पर जरूरी नहीं पड़ता. हमेशा ही धर्मेंद्र और सनी देओल के बीच गहरा सम्मान और प्यार देखने को मिलता रहा और यही वजह है कि उनका रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत बाप-बेटे के संबंधों में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें: 'जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो…', Jyoti Singh का Pawan Singh की याद में हुआ बुरा हाल?
ये भी पढ़ें: 'जीनत अमान अच्छी एक्ट्रेस नहीं...', Mumtaz ने दिया बड़ा बयान, संजीव कुमार को लेकर बोलीं- 'वो स्टार नहीं थे'
पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की उच्चस्तरीय जांच शुरू, एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जयपुर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी भीषण आग की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले थे। इसलिए जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह घटना सुरक्षा में किसी बड़ी चूक का परिणाम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को व्यापक दायरे में रखा गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama


















