Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन में नई पीढ़ी के लिए तंबाकू पर बैन! 2008 के बाद जन्मे बच्चे नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, पढ़े पूरी रिपोर्ट

ब्रिटेन में नई पीढ़ी के लिए तंबाकू पर बैन! 2008 के बाद जन्मे बच्चे नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Continue reading on the app

ओएनजीसी ने मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के चलते रद्द किया जैक-अप रिग टेंडर

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जैक-अप रिग्स की भर्ती के लिए जारी टेंडर को रद्द करने का फैसला मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के कारण लिया गया।

यह स्पष्टीकरण एक मीडिया रिपोर्ट के जवाब में दिया गया है, जिसमें टेंडर रद्द करने की बात कही गई थी।

कंपनी ने कहा कि वह हमेशा सार्वजनिक खरीद के तय नियमों का पालन करती है और पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है।

ओएनजीसी ने यह भी कहा कि सभी प्रतिभागियों से उम्मीद की जाती है कि वे सही और प्रतिस्पर्धी बोली लगाएं, जबकि अनुचित व्यापारिक तरीकों, जैसे बहुत कम कीमत लगाना या आपस में मिलकर बोली लगाना, को हतोत्साहित किया जाता है।

कंपनी के अनुसार, टेंडर की जांच में कीमतों में करीब 60 प्रतिशत की असामान्य बढ़ोतरी देखी गई। करीब नौ महीनों में दैनिक दर 35,606 डॉलर से बढ़कर 56,195 डॉलर हो गई थी।

ओएनजीसी ने कहा कि इतनी तेज बढ़ोतरी सामान्य और प्रतिस्पर्धी बाजार व्यवहार से बाहर है।

महारत्न पीएसयू ने यह भी बताया कि बोली के पैटर्न और वैश्विक हालात को देखते हुए मिलीभगत की आशंका भी सामने आई।

कंपनी ने कहा, एक जिम्मेदार सार्वजनिक खरीद एजेंसी होने के नाते ओएनजीसी के लिए इन चिंताओं की जांच करना जरूरी था, जिसके बाद टेंडर रद्द करने का फैसला लिया गया।

ओएनजीसी ने दोहराया कि यह कदम संगठन के हितों की रक्षा, सार्वजनिक धन के सही उपयोग और खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से उचित मूल्य निर्धारण, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और नियमों के पालन के आधार पर लिया गया है, इसमें किसी बाहरी दबाव का असर नहीं है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह उद्योग के साथ पारदर्शी तरीके से काम करती रहेगी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी, साथ ही कार्टेल बनने जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।

इस खबर के बाद ओएनजीसी के शेयरों में हल्की तेजी देखी गई और बुधवार को एनएसई पर दोपहर करीब 1.23 बजे कंपनी के शेयर 0.35 प्रतिशत बढ़कर 283.20 रुपए के स्तर तक ट्रेड करते नजर आए।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेनिस की सनसनी पर 'फतवे' का वार, वो 3 विवाद, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं महिला खिलाड़ी

Sania Mirza 3 Controversies: सानिया मिर्जा ने 36 साल की उम्र में पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा था. 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सानिया का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादों से घिरा भी रहा. टेनिस स्कर्ट पर जारी फतवे से लेकर, तिरंगे के अपमान के झूठे आरोप और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी तक सानिया ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया. यह लेख उनके खेल, संघर्ष और उन 3 बड़े विवादों की कहानी है जिसने उन्हें और मजबूत बनाया. Wed, 22 Apr 2026 17:01:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE: अमेरिका ने एक और तेल टैंकर पर किया कब्जा|US Navy | Iranian Oil Tanker|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:43:58+00:00

Bengal में CM योगी की हुंकार, उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को किया संबोधित #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:42:06+00:00

एक ड्राइवर की वजह से हादसा, 3- 3 गाड़ियां आपस में टकरा गई |#sudarshannews #riksha #accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:40:45+00:00

Nepal Protest: भारत से 100 रुपये से ज्यादा सामान खरीदने पर टैक्स, बवाल | Balen Shah | Custom duty #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers