मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल को डिफेंस मिनिस्ट्री से 590 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर आर्मी के T-72 और T-90 टैंकों पर लगाए जाने वाले ट्रॉल असेंबलीज की सप्लाई के लिए है। बीईएमएल के शेयर बुधवार को 8% से ज्यादा चढ़ गए हैं।
कंपनी के शेयर की रफ्तार कुछ समय से धीमी है। पिछली चार तिमाहियों से ऑर्डर में भी गिवारट आई है। साथ ही, पिछले तीन तिमाहियों से इसका ऑर्डर बैकलॉग भी घट रहा है, जो इसकी मांग में कमी का संकेत देता है। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का रेवन्यू साल-दर-साल के आधार पर 15.7% बढ़कर 782.67 करोड़ रुपए हो गया।
न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज-मध्यम गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर काउंटी क्रिकेट खेलने से दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट नियामक ने उन्हें कोकीन का इस्तेमाल करने के मामले में दोषी पाया। यह दूसरी बार है जब ब्रेसवेल प्रतिबंधित पदार्थ जांच में फंसे। इस फैसले के बाद वह नवंबर 2027 तक किसी भी अधिकृत क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
यह मामला सितंबर में खेले गए काउंटी मुकाबले से जुड़ा है। 25 सितंबर को चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब और समरसेट के बीच डिवीजन एक मैच खेला गया था। इसी मुकाबले के दौरान ब्रेसवेल का नमूना लिया गया था।
लंदन की विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी से मान्यता प्राप्त लैब में जांच के बाद नमूने में कोकीन और उसके मेटाबोलाइट बेंजोयलेक्गोनिन की मौजूदगी पाई गई। ये दोनों पदार्थ टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेसवेल के पास इस पदार्थ के इस्तेमाल के लिए किसी तरह की चिकित्सीय मंजूरी नहीं थी। बाद में उन्होंने माना कि 24 सितंबर की शाम से लेकर 25 सितंबर की सुबह तक उन्होंने कोकीन का सेवन किया था। यानी मैच शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ लिया था।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के तहत कार्रवाई की। इसमें शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने और उसके उपयोग दोनों को उल्लंघन माना गया। क्रिकेट नियामक ने माना कि यह सेवन खेल प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं था, बल्कि नशे की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर नियमों के तहत उन्हें दो साल का प्रतिबंध दिया गया।
ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उनका निलंबन 24 नवंबर से प्रभावी माना गया है, जिस दिन उन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। यह प्रतिबंध 23 नवंबर 2027 तक चलेगा। जांच अवधि के दौरान 25 सितंबर से 24 नवंबर के बीच उनके सभी परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डग ब्रेसवेल ने 2011 से 2023 के बीच न्यूज़ीलैंड के लिए 69 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके यह प्रतिबंध लागू रहेगा और वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड या विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के अधीन किसी भी क्रिकेट गतिविधि से दूर रहेंगे। यह मामला क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा संदेश है कि संन्यास के बाद भी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रह सकती है।