Gujarat Govt: गुजरात को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही भूपेंद्र सरकार, कही ये बातें
Gujarat Govt: गुजरात में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक अहम रोडमैप पेश किया है. FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सीएम ने राज्य को ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने और देश के जीडीपी में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है.
गिफ्ट सिटी में 100 से अधिक बड़ी कंपनियां हो रहीं संचालित
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में दो सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू किए गए हैं, जिससे गुजरात वैश्विक सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभा रहा है. गिफ्ट सिटी में एआई सेंटर, डेटा सेंटर और फिनटेक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है. यहां 100 से अधिक बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं.
અમદાવાદ ખાતે FICCI નેશનલ એક્ઝિક્યુટિવ કમિટી મીટીંગ તથા FICCI ની 100 વર્ષની ઉજવણી પ્રસંગે સહભાગી થવાનો અવસર પ્રાપ્ત થયો.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) April 21, 2026
દેશના સૌથી જૂના પ્રતિષ્ઠિત અને પ્રભાવશાળી ઉદ્યોગ મંચ FICCI માટે અમૃતકાળમાં 100 વર્ષની ઉજવણીનો આજનો આ અવસર એ અનોખો સંગમ છે.
માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ… pic.twitter.com/e8cpxAFX9R
गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने महिला शक्ति का किया सम्मान, महिलाओं की भूमिका और योगदान को सराहा
महिलाओं की भागीदारी में इजाफा
सरकार ने सेमीकंडक्टर, आईटी, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों के लिए नई नीतियां बनाई हैं. 2050 तक इसे कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महिलाओं की भागीदारी में भी इजाफा हो रहा है. खास तौर पर मुद्रायोजना की मदद से स्टार्टअप्स में.
गुजरात देश के सबसे बड़े डाटा सेंटर के रूप में विकसित
गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इस दौरान कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में गुजरात देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर हब के रूप में विकसित हुआ है. ढोलेरा में एशिया का सबसे बड़ा सेमिकंडक्टर प्लांट और साणंद में सपोर्टिंग इकोसिस्टम तैयार हो रहा है.
गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: नदी पुनर्जीवन परियोजना का गुजरात सीएम ने किया शिलान्यास, पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा
निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा गुजरात
सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और नीतिगत स्पष्टता पर जोर दिया जा रहा है. राज्य निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. गुजरात की इस प्रगति से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूत कर रही है.
गुजरात सरकार की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात की कैबिनेट मंत्री ने महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत, कहा- इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी
भारत को गाली देने वाली मुस्लिम MP को संसद से ऐसे उठाकर फेंका, चौंक गए सभी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi

















