Responsive Scrollable Menu

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायल की सरकार और जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम दोनों देश “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और कूटनीतिक संवाद की अहमियत और बढ़ गई है।

फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच 2017 से जारी मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया है। पीएम नेतन्याहू के साथ हुई इस यात्रा में रक्षा, उन्नत तकनीक (एआई, सेमीकंडक्टर), और कृषि सहयोग पर जोर दिया गया था।

भारत और इजरायल के संबंध पिछले कुछ दशकों में तेजी से मजबूत हुए हैं। 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है।

विशेष रूप से रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र में भारत के प्रमुख साझेदार के तौर पर इजरायल उभरा है। वहीं, कृषि तकनीक और जल संरक्षण के क्षेत्र में इजरायल की विशेषज्ञता का भारत में व्यापक उपयोग हुआ है, जिससे कई राज्यों में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है।

हाल के वर्षों में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय दौरों और बैठकों ने इस साझेदारी को नई दिशा दी है। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और स्टार्टअप सहयोग को भी विस्तार देने पर जोर दिया है।

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, जहां क्षेत्रीय संघर्ष और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं, भारत और इजरायल के बीच यह रणनीतिक सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

इजरायल का स्वतंत्रता दिवस हर साल देश की स्थापना की याद में मनाया जाता है, और इस अवसर पर दुनिया भर के देश उसके साथ अपने संबंधों को रेखांकित करते हैं। भारत का यह संदेश भी दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच सोने और चांदी में तेजी

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान में सीजफायर बढ़ने के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम एक प्रतिशत से अधिक बढ़ गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:30 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.01 प्रतिशत या 1,535 रुपए की तेजी के साथ 1,53,206 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,052 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,699 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.74 प्रतिशत या 4,247 रुपए की बढ़त के साथ 2,48,948 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,48,717 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,49,423 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,773.21 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ सीजफायर की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसे कितने दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है और यह कब तक जारी रहेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में मौजूदा समय में नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ और समय तक हमले रोकने की अपील की, जिससे ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए और समय मिले।

इससे ग्लोबल लेवल पर अनिश्चितता में इजाफा हुआ है, जिससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी में मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: MI के लगातार गिरते ग्राफ पर हेड कोच जयवर्धने ने दिया अजीबो-गरीब बयान

MI के हेड कोच ने कहा कि आगे के सात मैचों में टीम को फोकस, संयोजन और निरंतरता के साथ खेलना जरूरी है. हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा, व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक सुधार की आवश्यकता है. टीम को अपनी रणनीति मजबूत करनी होगी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलन लाना होगा, और चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए मजबूत वापसी की योजना बनानी होगी. Fri, 24 Apr 2026 15:15:05 +0530

  Videos
See all

Samrat Choudhary के CM बनते ही जब Tejashwi Yadav से हुआ आमना-सामना ! Hindi News| Bihar Floor Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:31:05+00:00

LIVE: Amit Shah ने North 24 Parganas के Hingalganj में जनसभा आयोजित की Parganas | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:37:10+00:00

गृह मंत्री Amit Shah की Press Conference | Kolkata | West Bengal | BJP | TMC |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:41:00+00:00

West Bengal News : कोलकाता में PM Modi का क्रेज #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers