Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु जेल में LeT मॉड्यूल से जुड़ी साजिश मामले में आया NIA कोर्ट का फैसला, मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को सजा

NIA Verdict Bengaluru Jail Terror Case: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने मास्टरमाइंड टी. नसीर समेत सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात साल की कठोर कारावास और 48,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

दोषियों में टी. नसीर के अलावा सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, सैयद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान शामिल हैं. सभी को IPC, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सजा दी गई है. 

मास्टरमाइंड का बेंगलुरु  सीरियल ब्लास्ट के कनेक्शन 

आरोपियों ने NIA द्वारा दायर आरोपों को स्वीकार कर लिया था. जांच के दौरान सामने आया कि यह पूरा मॉड्यूल बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल के अंदर संचालित किया जा रहा था. मास्टरमाइंड टी. नसीर, जो पहले से ही 2008 के बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट मामले में आरोपी रहा है, जेल के भीतर अन्य कैदियों को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रेरित कर रहा था. इसके तहत कैदियों की पहचान कर उन्हें भर्ती करना, प्रशिक्षण देना, धर्मांतरण कराना और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करना शामिल था.

क्या था साजिश का मकसद?

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस साजिश का मकसद बेंगलुरु शहर में आतंकी हमलों को अंजाम देना था. साथ ही, टी. नसीर को अदालत में पेशी के दौरान भगाने की योजना भी बनाई गई थी. यह मामला जुलाई 2023 में बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) द्वारा दर्ज किया गया था, जब आरोपियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए थे. बाद में इस केस की जांच NIA को सौंपी गई, जिसने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया.

एक आरोपी अभी भी फरार

NIA ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जबकि एक आरोपी जुनैद अहमद अब भी फरार है. वहीं, आरोपी सलमान खान को रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया और गिरफ्तार किया गया. यह मामला इस बात का संकेत है कि आतंकी संगठन जेल के भीतर भी अपने नेटवर्क को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.

यह भी पढ़ें: CBI की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन चक्र-V’ में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Continue reading on the app

इजरायल का 78वां स्वतंत्रता दिवस, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने अपने इजरायली समकक्ष के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, विदेश मंत्री गिदोन सार, इजरायल की सरकार और जनता को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम दोनों देश “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और कूटनीतिक संवाद की अहमियत और बढ़ गई है।

फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच 2017 से जारी मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया है। पीएम नेतन्याहू के साथ हुई इस यात्रा में रक्षा, उन्नत तकनीक (एआई, सेमीकंडक्टर), और कृषि सहयोग पर जोर दिया गया था।

भारत और इजरायल के संबंध पिछले कुछ दशकों में तेजी से मजबूत हुए हैं। 1992 में पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है।

विशेष रूप से रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र में भारत के प्रमुख साझेदार के तौर पर इजरायल उभरा है। वहीं, कृषि तकनीक और जल संरक्षण के क्षेत्र में इजरायल की विशेषज्ञता का भारत में व्यापक उपयोग हुआ है, जिससे कई राज्यों में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है।

हाल के वर्षों में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच उच्च-स्तरीय दौरों और बैठकों ने इस साझेदारी को नई दिशा दी है। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और स्टार्टअप सहयोग को भी विस्तार देने पर जोर दिया है।

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में, जहां क्षेत्रीय संघर्ष और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं, भारत और इजरायल के बीच यह रणनीतिक सहयोग और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

इजरायल का स्वतंत्रता दिवस हर साल देश की स्थापना की याद में मनाया जाता है, और इस अवसर पर दुनिया भर के देश उसके साथ अपने संबंधों को रेखांकित करते हैं। भारत का यह संदेश भी दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का शतक देख खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं काव्या मारन, स्टैंड्स में बैठे पिता का ऐसा था रिएक्शन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मैच में 47 रन से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए और टीम को 242 रन का स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

अभिषेक ने जब हैदराबाद के लिए अपनी सेंचुरी ठोकी तो पूरा ग्राउंड ऑरेंज आर्मी के नारों से गूंज उठा। स्टैंड्स में मौजूद फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार क्रिकेटर के पिचा और उनकी टीम की मालकिन काव्या मारन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

दरअसल, अभिषेक का ऐतिहासिक शतक देख डगआउट में बैठी काव्या मारन स्टैंड्स में उछल पड़ीं और जोरों से तालियां बजाते हुए सेलिब्रेट करती दिखी। 

उनके चेहरे की खुशी से साफ पता चल रहा था कि अभिषेक उनकी टीम के लिए कितने खास हैं। काव्या मारन के रिएक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके अलावा अभिषेक के पिता स्टैंड्स में खड़े होकर हाथ हिलाते हुए बेटे के शतक का जश्न मना रहे थे। 
Wed, 22 Apr 2026 12:42:30 +0530

  Videos
See all

Iran Isrel US War: हॉर्मुज पर ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, मची खलबली! | Hormuz | Iran vs Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:14:00+00:00

From Pahalgam Attack to Today : एक साल… पर दर्द आज भी ज़िंदा, खून से सना था बैसरन… आज ऐसी तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:06:01+00:00

Saharanpur News : पकड़ गया Agriculture Department का रिश्वतखोर कर्मचारी! | Shorts | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:13:17+00:00

Chhatarpur News : बंदरों की दादागिरी, दहशत में लोग! | Jatashankar Dham | Shorts | Monkey #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:08:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers