Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव, SRH के गेंदबाज ने लगाई 8 स्थान की छलांग, जानें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 की पर्पप कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है. पर्पल कैप की टॉप 5 लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज की धमाकेदार एंट्री हुई है. इसके साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा को अपना स्थान पर्पल कैप लिस्ट से गंवाना पड़ गया है, जो इससे पहले दूसरे स्थान पर बने हुए थे. अब SRH के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई है. उन्होंने कुल 8 स्थानों की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया है.

पर्पल कैप की लिस्ट में ईशान मलिंगा का जलवा

दिल्ली कैपिट्ल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 4 विकेट लेने के साथ ही ईशान मलिंगा पर्पल कैप लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने 8 स्थान की छलांग लगाई है. मलिंगा ने 11वें स्थान से सीधे ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है. अब उनके नाम 7 मैचों में कुल 12 विकेट दर्ज हैं. इससे पहले वो 8 विकेट के साथ 11वें नंबर पर थे. 

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा को पीछे छोड़ दिया, जो उनसे पहले इस स्थान पर मौजूद थे. इस लिस्ट में प्रिंस यादव चौथे स्थान पर हैं, जिनके नाम 11 विकेट दर्ज है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज के पास आज मौका होगा कि वो 4 विकेट लेकर पर्पल कैप को अपने नाम कर लें.

अंशुल कंबोज के सिर सजा है पर्पल कैप का ताज 

इस समय पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम दर्ज है, जिन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 13 विकेट हासिल किए हैं. पर्पल कैप की टॉप 10 लिस्ट में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई का नाम भी शामलि हैं. 

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट

खिलाड़ी टीम मैच पारियां ओवर विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBI) 4 विकेट
अंशुल कम्बोज चेन्नई सुपर किंग्स 6 6 21.4 13 3/22 0
इशान मलिंगा सनराइजर्स हैदराबाद 7 7 23.0 12 4/32 1
प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटन्स 6 6 24.0 12 4/28 1
प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 6 6 22.0 11 3/32 0
भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 6 24.0 10 3/26 0
रवि बिश्नोई राजस्थान रॉयल्स 6 6 20.0 10 4/41 1
कगिसो रबाडा गुजरात टाइटन्स 6 6 23.0 10 3/29 0
हर्षल दुबे सनराइजर्स हैदराबाद 6 6 17.0 8 3/12 0
जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स 6 6 21.0 8 2/19 0
क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 6 21.0 8 2/30 0
कार्तिक त्यागी कोलकाता नाइट राइडर्स 7 6 23.0 8 3/22 0
जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स 5 5 15.0 8 4/18 1
लुंगी नगिडी दिल्ली कैपिटल्स 6 6 23.4 7 3/27 0
वैभव अरोड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स 7 6 24.0 7 2/38 0
सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स 6 6 23.0 6 2/26 0

ये भी पढ़ें : 'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी

Continue reading on the app

जलता रहा बॉयफ्रेंड, VIDEO बनाती रही GF; वेस्टर्न स्टाइल में रोमांस का दी थी लालच

सबसे विचलित करने वाली बात यह है कि जब किरण आग की लपटों में घिरा हुआ था तो आरोपी प्रेरणा अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना रही थी। पुलिस को संदेह है कि पेट्रोल पहले से ही घर में लाकर रखा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ पहुंचे वाराणसी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

 आईपीएल 2026 के बीच केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह समय निकालकर होने वाली पत्नी प्रिया सरोज  साथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। बता दें कि, रिंकू सिंह इस समय आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम का सफर अभी तक खराब रहा है। 7वें मैच में उन्हें सीजन की पहली जीती मिली। वहीं केकेआर का अब अगला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है जिसके लिए टीम लखनऊ पहुंच गई है। 

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सासंद हैं। रिंकू और प्रिया 21 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे। दोनों ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और आशीर्वाद भी लिया। दोनों ने संयुक्त पोस्ट में कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, काशी महादेव की धरती और गंगा का पावन संग। 

करीब आधे घंटे मंदिर में बिताने के बाद रिंकू और प्रिया ने नाव से काशी के घाटों को निहारा। शाम को वह दशाश्वमेध घाट पहुंचे जहां दोनों गंगा आरती में शामिल हुए। दोनों को देव दीपावली के लिए भी आमंत्रित किया गया है। 

बता दें कि, रिंकू और प्रिया सरोज की शादी जून के पहले हफ्ते में होगी। जहां कहा जा रहा है कि, वाराणसी के होटल ताज में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
Wed, 22 Apr 2026 14:19:59 +0530

  Videos
See all

Iran US Ceasefire Talks in Pakistan LIVE: ईरान ने किया जीत का ऐलान! | Hormuz | Israel | Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:59:00+00:00

Donald Trump ने Ceasefire क्यों बढ़ाया? | Shorts | Oil Crisis | Hormuz | US-Iran | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:05:41+00:00

Iran America War Update: अमेरिका-ईरान युद्ध में नया डेडलॉक?10 दिन बढ़ा सीजफायर! | Trump | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:00:48+00:00

Purvanchal Expressway : सुल्तानपुर में वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन | Top News | Sultanpur News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:05:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers