Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर
अगर आप भी अपने घर के लिए AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन Split और Window AC में कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए आपके घर के लिए कौन सा एसी अच्छा ऑप्शन रहेगा.
The post Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर appeared first on Prabhat Khabar.
प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि 2898 AD शूट की गई थी, उसी तरह इस बार भी एक्ट्रेस काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ फिल्म की शूटिंग की है। डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने हाल ही में ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं। शुक्रिया दीपिका पादुकोण, इतनी गर्मजोशी, विनम्रता और शानदार होने के लिए, सच में आभारी हूं। आपका एहसान रहा, मैं यह कर्ज जरूर चुकाऊंगा। इसके अलावा भी पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन से शूटिंग की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। पोस्ट के अनुसार, वो अपकमिंग प्रोजेक्ट की पिछले 6 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के प्रोजेक्ट के अलावा दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म राका की शूटिंग भी कर रही हैं। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। 19 अप्रैल को अनाउंस की है दूसरी प्रेग्नेंसी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की है। कपल ने इविल आई का इमोजी शेयर करते हुए बेटी दुआ की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। दीपिका-रणवीर की इस पोस्ट को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी 'किंग' वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म 'राका' में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















