Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' के आड़े नहीं आ रही 'धुरंधर 2', 5वें दिन भी करोड़ों छाप रही फिल्म
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार भी कर चुकी है. दूसरी तरफ धुरंधर 2 ने अपना दम दिखाना बंद कर दिया है, ऐसे में भूत बंगला को इसाक फायदा मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में-
'भूत बंगला' का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज के 5वें दिन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5) यानी पहले मंगलवार को 7.65 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसकी अब तक की कमाई 72.40 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पाकिस्तान में आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, 'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में फिल्म 'भूत बंगला' का कुल नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू शो से कमाई भी शामिल है. इसका ग्रॉस कलेक्शन कुल 86.21 करोड़ हो गया है. वहीं, अक्षय कुमार की ये फिल्म भारत में ही नहीं, दुनियाभर में धमाल मचा रही है और इसने वर्ल्डवाइड (Bhooth Bangla Worldwide Collection) 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में ही पार कर लिया था. वहीं, 5 दिनों में इसने दुनियाभर में 115.21 करोड़ की कमाई कर ली है.
साल 2026 की इस लिस्ट में होगी शामिल?
'भूत बंगला' ने रिलीज के 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपन जगह पक्की कर ली है. इस दौरान इस फिलम ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. ऐसे में अक्षय की फिल्म ने रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 के 52.99 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पहले ही मात दे दी. वहीं, अब इसका टारगेट शाहीद कपूर की ओ रोमियो है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 88.35 करोड़ रुपये है. अगर भूत बंगला ऐसा कर लेती है तो ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
'भूत बंगला' के आड़े नहीं आ रही 'धुरंधर 2'
वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बात करे तो फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में ये फिल्म भूत बंगला के रास्ते में नहीं आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई अब 1119.29 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म किया है और ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. यहां तक कि इसने तमाम पैन इंडिया फिल्मों को भी धूल चटा दी.
ये भी पढ़ें- ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर विवाद तेज, मूसेवाला के पिता ने की डॉक्यू-सीरीज को बैन करने की मांग
जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन 30 अप्रैल से होगी शुरू
जम्मू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा 30 अप्रैल से शुरू होगी।
अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू रेलवे स्टेशन पर इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
उन्होंने बताया, वंदे भारत एक्सप्रेस 30 अप्रैल को जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रेनें और पटरियां तैयार हैं। ट्रायल रन सफल रहा। सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी हैं और अब रेल मंत्री 30 अप्रैल को जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
कठुआ-उधमपुर सीट से लोकसभा सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह के अलावा, जम्मू निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य जुगल किशोर भी रेल मंत्री के साथ फ्लैग-ऑफ सेरेमनी में शामिल होंगे।
वर्तमान में कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, और अब इन्हें जम्मू तक बढ़ाया जाएगा, जिसके लिए रेलवे विभाग द्वारा संशोधित समय की घोषणा की जाएगी।
जम्मू-श्रीनगर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों के अलावा, नई दिल्ली और कटरा के बीच भी इसी तरह की दो ट्रेनें चलती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क और मजबूत होगा और यात्रा का समय भी कम होगा।
कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क का सपना एक सदी से अधिक समय से लंबित था, लेकिन यह तब साकार हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा शहर से श्रीनगर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
उसी दिन प्रधानमंत्री ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का भी उद्घाटन किया, जिससे घाटी को हर मौसम में रेल संपर्क की सुविधा मिल गई।
श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होने के साथ, तीर्थयात्री देश भर से जम्मू पहुंच सकते हैं और फिर श्रीनगर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।
सभी यात्रियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को ट्रेन सेवा में समायोजित नहीं किया जा सकता है, इसलिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग केंद्र शासित प्रदेश के दोनों डिवीजनों के बीच संपर्क का प्रमुख स्रोत बना रहेगा।
हालांकि, खराब मौसम की स्थिति में जब राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो जाता है तो ट्रेन सेवाएं यात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित होंगी।
श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच पिछले 10 महीनों से अधिक समय से चल रही प्रीमियम ट्रेन सेवा को अब जम्मू तवी तक बढ़ाया जाएगा।
जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन शुरू करने की तारीख पहले 1 मार्च 2026 घोषित की गई थी, लेकिन बाद में इस तारीख को स्थगित कर दिया गया।
वर्तमान में श्रीनगर और कटरा के बीच आठ डिब्बों वाले वंदे भारत रैक के साथ चलने वाली यह ट्रेन अब संभवतः 20 डिब्बों वाले उन्नत रैक के साथ जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी।
केंद्र शासित प्रदेश में परिचालन कमान की देखरेख करने वाले जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन जनवरी 2025 में किया गया था और इसे 1 जून 2025 से अधिसूचित किया गया था।
तब से, इसने माल गोदाम स्थापित करके और देश के विभिन्न हिस्सों से सैन्य उपकरणों से लेकर वाणिज्यिक माल तक की खेपों को संभालकर माल ढुलाई कार्यों का विस्तार किया है।
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





