गर्मियों में बात-बात पर आ जाता है गुस्सा, इन प्रभावी उपायों से मन को करें शांत
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के आते ही मन और तन का संतुलन बना पाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि बाहर के वातावरण के साथ शरीर के भीतर का तापमान भी अनियंत्रित हो जाता है।
गर्मी की वजह से पित्त बढ़ता है और पित्त बढ़ने की वजह से गुस्सा व चिड़चिड़ापन पूरे दिन रहता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध, चिड़चिड़ापन, अधीरता, सिर में गर्मी, बेचैनी और भीतर की अशांति कई बार बढ़े हुए पित्त का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में गर्मियों में पित्त को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
आयुर्वेद का मानना है कि अगर शरीर को शीतलता और आराम मिले तो मन और तन दोनों शांत हो सकते हैं। गर्मियों में विश्राम करने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और मन भी अच्छा रहता है। हमेशा ज्येष्ठ माह में दिन में सोने और भरपूर आराम करने की सलाह दी जाती है लेकिन इसी के साथ अगर आप शरीर को अंदर से शीतल रखते हैं तो पित्त खुद-ब-खुद संतुलित रहता है। इसके लिए कुछ उपाय हैं, जिन्हें करने के बाद आपका गुस्सा भी कम होगा।
गर्मियों में चाय पीना कम करना चाहिए क्योंकि यह शरीर को गर्मी और अधिक बढ़ा देती है। इससे शरीर में जलन और गर्मी दोनों पैदा होती है। इसके बदले हर्बल टी का सहारा लें। हर्बल टी में तुलसी, गुलाब की पत्तियां और पैशनफ्लावर और कैमोमाइल को मिलाएं और उसे दिन में दो बार पीएं। यह हॉर्मोन को संतुलित करती है और तनाव को कम करने में मदद करती है।
घी नस्य की प्रक्रिया भी शरीर के पित्त को संतुलित करने में मदद करती है। इससे शरीर का रुखापन कम होता है और मस्तिष्क और मन दोनों को शांति मिलती है। इसके लिए रात के समय घी की बूंदे नाक में डालें। इससे तनाव कम होता है और तंत्रिका-तंत्र भी शांत होता है। पित्त और क्रोध को शांत करने के लिए चंदन का लेपन बहुत प्रभावी उपाय है।
चंदन की तासीर ठंडी होती है और उसे माथे पर लगाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और मन अशांत नहीं रहता। इसके साथ ही, भृंगराज या नारियल तेल से मालिश भी कर सकते हैं। अगर लोगों को गर्मियों में गुस्सा और बैचेनी दोनों होने लगती है। ऐसे में तलवों और सिर की मालिश की जा सकती है।
--आईएएनएस
पीएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' के आड़े नहीं आ रही 'धुरंधर 2', 5वें दिन भी करोड़ों छाप रही फिल्म
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को भरपूर मनोरंजन कर रही है. फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी और ये वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार भी कर चुकी है. दूसरी तरफ धुरंधर 2 ने अपना दम दिखाना बंद कर दिया है, ऐसे में भूत बंगला को इसाक फायदा मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं, फिल्म की अब तक की कमाई के बारे में-
'भूत बंगला' का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ की कमाई की थी. फिर ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज के 5वें दिन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5) यानी पहले मंगलवार को 7.65 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसकी अब तक की कमाई 72.40 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पाकिस्तान में आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, 'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में फिल्म 'भूत बंगला' का कुल नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें पेड प्रीव्यू शो से कमाई भी शामिल है. इसका ग्रॉस कलेक्शन कुल 86.21 करोड़ हो गया है. वहीं, अक्षय कुमार की ये फिल्म भारत में ही नहीं, दुनियाभर में धमाल मचा रही है और इसने वर्ल्डवाइड (Bhooth Bangla Worldwide Collection) 100 करोड़ का आंकड़ा 4 दिन में ही पार कर लिया था. वहीं, 5 दिनों में इसने दुनियाभर में 115.21 करोड़ की कमाई कर ली है.
साल 2026 की इस लिस्ट में होगी शामिल?
'भूत बंगला' ने रिलीज के 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपन जगह पक्की कर ली है. इस दौरान इस फिलम ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. ऐसे में अक्षय की फिल्म ने रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 के 52.99 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पहले ही मात दे दी. वहीं, अब इसका टारगेट शाहीद कपूर की ओ रोमियो है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 88.35 करोड़ रुपये है. अगर भूत बंगला ऐसा कर लेती है तो ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.
'भूत बंगला' के आड़े नहीं आ रही 'धुरंधर 2'
वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बात करे तो फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में ये फिल्म भूत बंगला के रास्ते में नहीं आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई अब 1119.29 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल परफॉर्म किया है और ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. यहां तक कि इसने तमाम पैन इंडिया फिल्मों को भी धूल चटा दी.
ये भी पढ़ें- ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर विवाद तेज, मूसेवाला के पिता ने की डॉक्यू-सीरीज को बैन करने की मांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















