'कैचिंग और रन आउट तो करो, तुम कुछ नहीं कर सकते..' हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, जानिए किसे ठहराया दोषी
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 31वां मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद अक्षर पटेल का दर्द छलका है. उन्होंने इस हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसे इस हार के लिए दोषी ठहराया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
हार पर क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल
अक्षर पटेल ने इस हार के बाद कहा कि, 'रन-आउट और कैच जो हमने मिस किया. अगर हमने उसे पकड़ लिया होता, तो हम उन्हें रोक सकते थे'. ये उन्होंने अभिषेक शर्मा के खिलाफ मिस किए गए मौकों पर कहा है. क्योंकि इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिट्ल्स के हाथों से मैच निकल गया.
अक्षर ने आगे अभिषेक शर्मा की पारी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'अगर कोई इतनी अच्छी बैटिंग करता है, और उनके एग्जीक्यूशन में कोई कमी नहीं है, तो ऐसे परफॉर्मेंस का क्रेडिट मिलना चाहिए. क्लासेन ने भी जिस तरह से दूसरी तरफ से बैटिंग की, उसे देखते हुए यह बॉलर की गलती नहीं है'.
उन्होंने आगे कहा कि, 'जब कोई बैट्समैन इस तरह बैटिंग करता है, तो कोच और कैप्टन को यह मानना होगा कि कैप्टन भी किसी को नहीं रोक सकता. मैं बॉलर्स से भी यही कह रहा था, कि अगर तुमने अच्छा एग्जीक्यूशन किया, और उसके बाद भी उसने अच्छा शॉट मारा, तो तुम कुछ नहीं कर सकते. तुम्हें पता है, तुम्हें आगे बढ़ना होगा. फील्डिंग एरिया तुम्हारे हाथ में है. कैचिंग और रन-आउट ये तुम कर सकते हो और तुम्हें पता है, ऐसे समय में बॉलर को सपोर्ट करना बहुत ज़रूरी होता है'.
अक्षर ने कहा- हम बॉलिंग और बैटिंग कर रहे हैं
अक्षर ने टीम में आगे होने वाले बदलावों पर कहा कि, ' अभी ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि जिस तरह का क्रिकेट चल रहा है .अगर तुम देखो, तो जाहिर है हम अच्छी बैटिंग और अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जब विकेट इतना अच्छा हो, तो इसे खराब दिन मानकर भूल जाना चाहिए'.
???? Axar Patel’s honest reaction after the loss ????
— virendra singh (@singh_virendra7) April 21, 2026
Delhi Capitals captain Axar Patel didn't hold back in the post-match presentation, admitting that poor execution was the primary reason for their 47-run defeat.
'Our bowlers did not execute the plans we discussed. When you don't… pic.twitter.com/EBveR5iTLV
कैसा रहा SRH vs DC मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो, हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 10 चौके और 10 छ्क्कों के साथ 68 बॉल में 135 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं हेरनिक क्लासेन और ट्रेविड हेड ने 37-37 रनों का योगदान दिया.
A momentum-shifting spell ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
Eshan Malinga finishes with his best bowling figures in #TATAIPL ????
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/LY6Nl0m3Bj
दिल्ली कैपिटल्स 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बना पाई और 47 रनों से मैच हार गई. दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने 57 और समीर रिजवी ने 41 रन बनाए. वहीं केएल राहुल के बल्ले से 37 रन निकले. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंका ने 4 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने एक जीत से 2 टीमों को पछाड़ा, पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल
विदेशी सर्विस का ऑटो-पेमेंट से 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा:यूजर कभी भी भुगतान रोक सकेगा, ईरान-जंग की वजह से भारत में उर्वरक उत्पादन 25% घटा
कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा :यूजर चाहे तो भुगतान रोक सकेगा, RBI ने ई-मेंडेट के नियम बदले अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने विदेशी कंपनियों को किए जाने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट के नियम बदल दिए हैं। अब अगर आप अपने कार्ड या UPI से किसी विदेशी सर्विस के लिए ई-मेंडेट यानी हर महीने पैसे कटने वाला सिस्टम (ई-मैन्डेट) सेट करते हैं, तो आपको पेमेंट से 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके लिए बैंकों को एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) यानी OTP से वेरिफिकेशन करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान-जंग की वजह से भारत में उर्वरक उत्पादन 25% घटा: जानें- प्रोडक्शन घटने के क्या कारण हैं और इसका देश पर क्या असर होगा? अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से भारत का उर्वरक उत्पादन यानी फर्टिलाइजर प्रोडक्शन मार्च में करीब एक चौथाई घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2026 में उर्वरक उत्पादन मार्च 2025 के मुकाबले 24.6% घटा है। दरअसल, उर्वरक बनाने में इस्तेमाल होने वाली नैचुरल गैस की सप्लाई मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण प्रभावित हुई है। नैचुरल गैस का इस्तेमाल यूरिया बनाने में होता है, जो भारत की खेती के लिए बेहद जरूरी खाद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प के ऐलान से पहले दांव लगाकर करोड़ों कमाए: बयान से कुछ मिनट पहले ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल, इनसाइडर ट्रेडिंग का शक गहराया अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प और विवादित ट्रेंड देखने को मिला है। कई ट्रेडर्स (शेयर बाजार में दांव लगाने वाले लोग) बड़े ऐलान से ठीक पहले करोड़ों डॉलर के दांव लगाते दिखे हैं। BBC ने अलग-अलग फाइनेंशियल मार्केट के ट्रेड डेटा का विश्लेषण किया और उसे ट्रम्प के बड़े बयानों और घोषणाओं के समय से मिलाया। इसमें एक पैटर्न सामने आया कि कई बार उनके बयान आने से कुछ घंटे या मिनट पहले ही ट्रेडिंग में अचानक तेज उछाल दिखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान: 15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे टिम कुक की जगह अब जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















