IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने एक जीत से 2 टीमों को पछाड़ा, पॉइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल
IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही उथल पुथल मच गई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सनराजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ प्वाइंट टेबल में 2 बड़ी टीमों को नुकसान हुआ है, जबकि एक टीम को फायदा हुआ है. अब ये टीमों कौन सी हैं, जिन्हें आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है. आइए जातने हैं.
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में मची उथल-पुथल
दरअसल, आईपीएल 2026 का 31वां मैच बीते मंगलवार हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने अभिषेश शर्मा की नाबाद 135 रनों की पारी की बदौलत 242 रन बनाए. दिल्ली की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन बना पाई और 47 रनों से मैच हार गई.
???????????? ????????????????????! ????✨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
Abhishek Sharma is adjudged the Player of the Match for his breathtaking innings in front of a roaring Hyderabad crowd ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/gUHZSFwWpC
SRH को आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में हुआ फायदा
इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा मिला और उन्होंने तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. हैदराबाद के 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ कुल 8 अंक हो गए हैं. उनका नेट रन रेट +0.420 है. SRH की इस जीत के साथ ही दो बड़ी टीमों को नुकसान भी हुआ है.
IPL 2026 POINTS TABLE. ????
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2026
- SRH in the top 3. ???? pic.twitter.com/G87ds1wOlj
प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान और दिल्ली को हुआ नुकसान
सनराजर्स हैदराबाद की जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान हुआ है. राजस्थान तीसरे स्थान से चौथे जबकि दिल्ली चौथे स्थान से पांचवें स्थान पर आ गई है. इन दोनों टीमों एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है.
इस समय राजस्थान रॉयल्स के 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक हैं. उसका नेट रन रेट +0.599 है, जो की हैदराबाद से कम है. ऐसे में बराबर अंक होने के बाद भी राजस्थान हैदराबाद से एक स्थान नीचे हैं. वहीं अगर दिल्ली 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है. उसका नेट रन रेट -0.130 है.
प्वाइंट्स टेबल में टॉप 2 पर पंजाब और आरसीबी का कब्जा
आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक लेकर नंबर 1 पर मौजूद है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट +1.171 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स से भी बेहतर है.
अंक तालिक में छठवें स्थान पर गुजरात टाइंटस 6 अंकों के साथ है. वहीं मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 4-4 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर हैं. वहीं 2 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है.
IPL 2026 Points Table
| क्रमांक | टीम | खेले (P) | जीते (W) | हारे (L) | बिना परिणाम (NR) | अंक (Pts) | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 6 | 5 | 0 | 1 | 11 | +1.420 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.171 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.820 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.599 |
| 5 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | -0.130 |
| 6 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | -0.821 |
| 7 | मुंबई इंडियंस (MI) | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | +0.067 |
| 8 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.780 |
| 9 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -1.173 |
| 10 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.879 |
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और शुभमन गिल पर आज का दिन भारी! ऐसा हुआ तो हाथ से निकल जाएगी बाजी
'भारत के खिलाफ कृत्यों का जवाब निश्चित है...', पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना का संदेश
Pahalgam Terror Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का आज एक साल पूरा हो गया. आज ही के दिन पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया है. आतंकियों ने बैसरन घाटी घूमने गए पर्यटकों से पहले उनका नाम पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मार दी. इस आतंकी घटना में 26 लोगों की जान चली गई.
धर्म पूछकर पर्यटकों को मारी थी आतंकियों ने गोली
पहलगाम आतंकी हमले ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. क्योंकि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी देश में शायद ये पहली घटना थी, जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर गोली मारी. इस आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया. यह आतंकी घटना हाल के वर्षों में नागरिकों को निशाना बनाकर की गई सबसे क्रूर घटनाओं में से एक थी.
Indian Army tweets, "For acts against India, the response is assured. Justice will be served. Always." pic.twitter.com/Cgpy9v9MII
— ANI (@ANI) April 22, 2026
भारतीय सेना का कड़ा संदेश
पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना ने आतंकियों और दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राष्ट्र के विरुद्ध किसी भी प्रकार के दुराचार का करारा जवाब दिया जाएगा. भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "भारत के विरुद्ध कृत्यों का जवाब निश्चित है. न्याय अवश्य मिलेगा. हमेशा." भारतीय सेना ने इस पोस्ट के साथ ऑपरेशन महादेव की एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें लाल रंग में टैगलाइन "यह तो होना ही था" लिखी थी. यह हमले में शामिल आतंकवादियों की गहन तलाशी और उन्हें मार गिराने की प्रक्रिया को दर्शाती है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किया था ऑपरेशन महादेव
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारती सेना ने तुरंत ऑपरेशन महादेव शुरू किया. इसमें दाचीगाम/महादेव रिज के पास दुर्गम हिमालयी इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन मुख्य हमलावरों को मार गिराया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने 93 दिनों तक 300 वर्ग किलोमीटर से अधिक के दुर्गम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिर में पहलगाम के आतंकवादियों को मार गिराया था.
'जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं...'
पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने से एक दिन पहले यानी 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को भी भारतीय सेना ने एक पोस्ट किया. जिसमें भारतीय सेना ने न्याय के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और कड़ी चेतावनी जारी की कि "मानवता की सीमाओं" का कोई भी उल्लंघन निर्णायक प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा. भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो प्रतिक्रिया निर्णायक होती है. न्याय मिलता है. भारत एकजुट है."
When boundaries of humanity are crossed, the response is decisive.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 21, 2026
Justice is Served.
India Stands United.#SindoorAnniversary #JusticeEndures #NationFirst pic.twitter.com/rtgYu9Hg11
भारतीय सेना ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की. जिसमें लिखा था, "कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए," जिसमें भारत का नक्शा लाल सिंदूर पाउडर से चिह्नित था, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादियों के खिलाफ सेना की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक था. इस तस्वीर में "भारत नहीं भूलता" संदेश भी था, जो देश के संकल्प और एकता को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: Pahalgan Attack: अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले की ली थी जिम्मेदारी
द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों ने किया था हमला
बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 22 अप्रैल, 2025 को हमला किया. पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए एक क्रूर नरसंहार में 26 लोग मारे गए थे. यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैबा की शाखा, द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा किया गया था. आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया. मृतकों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू चालक भी शामिल था. जिसने आतंकियों से पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी.
ये भी पढ़ें: पहलगाम अटैक का माइस्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी की गीदड़भभकी, भारत के खिलाफ उगला जहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















