Responsive Scrollable Menu

TVS का जलवा! बनी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी, Bajaj और Ather भी चमके

जुलाई 2026 में इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट ने बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. कुल 2.04 लाख यूनिट बिक्री के साथ सेगमेंट ने सालाना आधार पर 88% से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की. TVS और Bajaj ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टॉप दो स्थानों पर कब्जा किया, जबकि Ather और Hero की बिक्री भी तेजी से बढ़ी. दूसरी ओर Ola Electric की बिक्री में गिरावट आई. जानिए किस कंपनी ने कितने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं.

Continue reading on the app

तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था

NCPI में BJP और NDA से बढ़ती नजदीकी को लेकर मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के तीन मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान BJP के साथ करीबी रिश्तों से असहज बताए जा रहे हैं। तीनों ने साफ किया है कि वे BJP में शामिल नहीं होंगे और NDA का हिस्सा नहीं हैं। ये तीनों उन 20 बागी TMC सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्तों बाद ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था। हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से NCPI सांसद के तौर पर मान्यता नहीं दी है। अबू ताहिर और खलीलुर रहमान के मुताबिक, स्पीकर अभी भी उन्हें संसद में AITC सांसद के तौर पर संबोधित करते हैं और उनके नाम के साथ AITC लिखा जाता है। PM की बैठक के बाद बढ़ीं BJP से नजदीकी की अटकलें शुक्रवार को अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई सहयोगी दलों के सांसदों के लिए आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद उनके BJP और NDA के करीब जाने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, तीनों सांसदों ने कहा कि वे NDA का हिस्सा नहीं हैं। शनिवार को अबू ताहिर और खलीलुर रहमान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की। बैठक के बाद खलीलुर रहमान से BJP में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ कहा, “नहीं, हम BJP में शामिल नहीं हो रहे हैं। हम NCPI के साथ रहेंगे।” भविष्य में पार्टी के साथ बने रहने या कोई दूसरा राजनीतिक रास्ता चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा, “समय ही बताएगा।” अबू ताहिर ने भी कहा कि वे BJP के साथ नहीं जाएंगे और NDA का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय, खासकर पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई। अमित शाह से भी मिले थे तीनों सांसद अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। तीनों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कथित पाबंदियों और पश्चिम बंगाल में हालिया Special Intensive Revision (SIR) के दौरान वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर चिंता जताई गई थी। तीनों सांसदों का कहना है कि वे BJP की राजनीति से सहमत नहीं हैं, लेकिन अपने क्षेत्रों के लोगों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करेंगे। NCPI के अंदर मतभेद पर पार्टी ने कहा- बड़ी दरार नहीं NCPI की सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने पार्टी में किसी बड़ी दरार से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो घंटे से ज्यादा की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और अबू ताहिर भी इसमें मौजूद थे। वहीं, पिछले हफ्ते NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NCPI के 17 सांसद शामिल हुए थे। अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। TMC ने बताया BJP की ‘B-Team’ दूसरी ओर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने इन सांसदों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन सांसदों ने स्पीकर को NCPI के साथ होने की जानकारी दी थी और NCPI को NDA का सहयोगी बताया जा चुका है। TMC विधायक कुणाल घोष ने NCPI को BJP की ‘B-Team’ बताया। इसके उलट अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान BJP के साथ जाने से इनकार कर रहे हैं और खुद को NDA से अलग बता रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका! 2027 वर्ल्ड कप के लिए खेलना होगा क्वालीफायर, अफगानिस्तान की जगह पक्की

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सीधे अपनी जगह बना ली है. वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को अब हर हाल में क्वालीफायर खेलना ही होगा. अगर क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो फिर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. साल 2023 में खेले गए विश्व कप में भी वेस्टइंडीज नहीं खेल पाई थी. Tue, 11 Aug 2026 06:22:55 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:06:57+00:00

Hemant Soren Vs Gen Z | Jharkhand Protest | Sambhal Survey: Headlines देखिए 11th august 2026 | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers