Responsive Scrollable Menu

तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था

NCPI में BJP और NDA से बढ़ती नजदीकी को लेकर मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के तीन मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान BJP के साथ करीबी रिश्तों से असहज बताए जा रहे हैं। तीनों ने साफ किया है कि वे BJP में शामिल नहीं होंगे और NDA का हिस्सा नहीं हैं। ये तीनों उन 20 बागी TMC सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्तों बाद ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था। हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से NCPI सांसद के तौर पर मान्यता नहीं दी है। अबू ताहिर और खलीलुर रहमान के मुताबिक, स्पीकर अभी भी उन्हें संसद में AITC सांसद के तौर पर संबोधित करते हैं और उनके नाम के साथ AITC लिखा जाता है। PM की बैठक के बाद बढ़ीं BJP से नजदीकी की अटकलें शुक्रवार को अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई सहयोगी दलों के सांसदों के लिए आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद उनके BJP और NDA के करीब जाने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, तीनों सांसदों ने कहा कि वे NDA का हिस्सा नहीं हैं। शनिवार को अबू ताहिर और खलीलुर रहमान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की। बैठक के बाद खलीलुर रहमान से BJP में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ कहा, “नहीं, हम BJP में शामिल नहीं हो रहे हैं। हम NCPI के साथ रहेंगे।” भविष्य में पार्टी के साथ बने रहने या कोई दूसरा राजनीतिक रास्ता चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा, “समय ही बताएगा।” अबू ताहिर ने भी कहा कि वे BJP के साथ नहीं जाएंगे और NDA का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय, खासकर पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई। अमित शाह से भी मिले थे तीनों सांसद अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। तीनों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कथित पाबंदियों और पश्चिम बंगाल में हालिया Special Intensive Revision (SIR) के दौरान वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर चिंता जताई गई थी। तीनों सांसदों का कहना है कि वे BJP की राजनीति से सहमत नहीं हैं, लेकिन अपने क्षेत्रों के लोगों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करेंगे। NCPI के अंदर मतभेद पर पार्टी ने कहा- बड़ी दरार नहीं NCPI की सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने पार्टी में किसी बड़ी दरार से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो घंटे से ज्यादा की बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और अबू ताहिर भी इसमें मौजूद थे। वहीं, पिछले हफ्ते NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NCPI के 17 सांसद शामिल हुए थे। अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। TMC ने बताया BJP की ‘B-Team’ दूसरी ओर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने इन सांसदों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन सांसदों ने स्पीकर को NCPI के साथ होने की जानकारी दी थी और NCPI को NDA का सहयोगी बताया जा चुका है। TMC विधायक कुणाल घोष ने NCPI को BJP की ‘B-Team’ बताया। इसके उलट अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान BJP के साथ जाने से इनकार कर रहे हैं और खुद को NDA से अलग बता रहे हैं।

Continue reading on the app

लुधियाना में लाश लेकर 1KM घूमता रहा हत्यारा:ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर बेडशीट में लपेटा, कंधे पर रखकर दरिया में फेंकने गया

लुधियाना में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक युवक की ईंट मारकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को बेडशीट में लपेटकर कंधे पर रखा और करीब एक किलोमीटर तक बुड्डा दरिया की तरफ ले गया। उसका इरादा लाश को दरिया में फेंकने का था, लेकिन वह लाश को आगे नहीं ले जा सका। इसके बाद न्यू शक्ति नगर की गली में लाश छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है, तो टिब्बा रोड स्थित मस्जिद वाली गली का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। नशे में हुआ विवाद, ईंट से हमला कर हत्या एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में हर्ष ने ईंट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेडशीट में शव लपेटकर कंधे पर ले गया हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधे पर रखकर करीब एक किलोमीटर तक ले गया। उसका इरादा शव को बुड्डा दरिया में फेंकने का था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शव को टिब्बा के न्यू शक्ति नगर इलाके तक लेकर गया था। वहां शव को दोबारा उठाकर आगे ले जाने में नाकाम रहने के बाद वह उसे गली में ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक ने अपना नाम ‘ऋतिक’ बताया था पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने अपना नाम ऋतिक बताया था। उसके पास मृतक के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। आरोपी के अकेले रहने के कारण उसने मृतक को कुछ दिनों के लिए अपने घर में रहने की अनुमति दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपना मकान किसी व्यक्ति को बेच चुका था और उसे एडवांस राशि भी मिल चुकी थी। अब पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए, CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों की जांच कर रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: मोहाली- हेडमास्टर का महिला टीचर से हुआ था विवाद: परिजन बोले- तबादले के बाद रंजिश में कराई हत्या, गाड़ी से उतरते कुल्हाडी से काटा मोहाली में कत्ल किए हेडमास्टर गुरसेवक सिंह (48) के मर्डर मामले में परिजनों ने नए खुलासे किए हैं। परिवार का कहना है कि स्कूल में साथ पढ़ाने वाली एक महिला टीचर के साथ गुरसेवक की कुछ दिन पहले काम को लेकर बहस हुई थी। महिला टीचर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका! 2027 वर्ल्ड कप के लिए खेलना होगा क्वालीफायर, अफगानिस्तान की जगह पक्की

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सीधे अपनी जगह बना ली है. वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को अब हर हाल में क्वालीफायर खेलना ही होगा. अगर क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो फिर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. साल 2023 में खेले गए विश्व कप में भी वेस्टइंडीज नहीं खेल पाई थी. Tue, 11 Aug 2026 06:22:55 +0530

  Videos
See all

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 54 | Ranchi Student Protest |JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:47:03+00:00

AAJTAK 2 | IRAN से जारी जंग के US की मिसाइलें खत्म? TRUMP हुए परेशान! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers