Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: कानपुर के वाजिदपुर स्थित चमड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Breaking News Today Live Updates: आज 22 अप्रैल 2026 और दिन बुधवार है. अमेरिका ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का एलान किया है. हालांकि होर्मुज पर नाकाबंदी जारी रखने की बात कही है. पहलगाम आतंकी हमले की आज पहली बरसी है. ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम आज खत्म हो रहा है. उधर शांति वार्ता के दूसरे राउंड पर सस्पेंस बना हुआ है. दिल्ली हाई कोर्ट आज अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. भारतीय महिला टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल में 3 जनसभाएं और एक रोड करेंगे. पहली जनसभा दोपहर 1:15 बजे, दूसरी 2:30, तीसरी 4 बजे और रोड शो शाम सवा पांच बजे होगा. महिला आरक्षण पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा आज बिहार में विपक्ष के खिलाफ धिक्कार मार्च निकालेगा. 

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जानें, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  22 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 22 अप्रैल 2026 

वार- बुधवार

तिथि- वैशाख शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10:49 मिनट तक उसके बाद सप्तमी तिथि होगी.

नक्षत्र- आद्रा नक्षत्र रात 10 बजकर 13 मिनट तक उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होगा.

योग- अतिगंड योग और सुकर्मा योग

करण- कौलव, तैतिल और गर करण

दिशा शूल- उत्तर दिशा

दिशा शूल उपाय- मूंग दाल खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Vaishakh Sankarshan Vinayak Chaturthi 2026: आज संकर्षण विनायक चतुर्थी व्रत, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

चंद्र गोचर

 चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 52 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 43 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 22 अप्रैल सुबह 10.06 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 22 अप्रैल को सुबह 12.21 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:27 मिनट से 05:15 मिनट तक.

अमृत काल- दोपहर 12:56 मिनट से दोपहर 02:25 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

यम गण्डक सुबह 07:39 बजे से सुबह 09:14 मिनट तक रहेगा. 

गुलिक काल सुबह 10:50 मिनट से दोपहर 12:25 मिनट तक रहेगा. 

आज का दुर्मुहूर्त सुबह 11:59 मिनट से दोपहर 12:50 मिनट तक.

व्रत-पर्व- षष्ठी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Sankarshan Vinayak Chaturthi 2026: आज संकर्षण विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

जानलेवा बॉल ने मैच किया रद्द, वेस्टइंडीज बैटर के सिर पर लगी बाउंसर, गुस्से में उठकर हेलमेट को मारा लात

वेस्टइंडीज में खेली जा रही घरेलू सीरीज के दौरान लीवार्ड आइलैंड्स के जेरमिया लुईस को तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक गेंद सीधे हेलमेट पर जा लगी. बल्लेबाज जमीन पर गिर गया और उसका हेलमेट भी उतर गया. गुस्से में लुईस ने उठकर अपने हेलमेट लात मारकर फेंक दिया और मैदान से बाहर चले गए. पिच के खतरनाक बर्ताव की वजह से मैच रद्द कर दिया गया. Wed, 22 Apr 2026 10:58:38 +0530

  Videos
See all

A mass trial of 486 suspected MS-13 gang members has begun in El Salvador. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Ceasefire Talk से पहले जुबानी जंग.. US-Iran के बीच धमकियों ने बढ़ाया तनाव ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:35:00+00:00

Iran America War News: दूसरे दौर की बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान | Trump | Hormuz | Isreal | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:30:11+00:00

US Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले इजरायल पर ईरान करेगा बड़ा हमला! | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T23:00:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers