'बर्बाद हो जाओगे', महबूब खान ने दी चेतावनी, मगर नहीं माने बीआर चोपड़ा, बना डाली कालजयी फिल्म
बीआर चोपड़ा की कालजयी फिल्म 'नया दौर' की सफलता के पीछे उनके अटूट विश्वास की एक अनोखी कहानी है. इंसान और मशीन के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म की कहानी को शुरुआत में दिग्गज निर्देशक महबूब खान सहित कई फिल्मकारों ने 'बकवास' और 'जोखिम भरी' बताकर खारिज कर दिया था. महबूब खान ने तो चोपड़ा साहब को चेतावनी तक दी थी कि यह फिल्म उन्हें 'बर्बाद' कर देगी. हालांकि, बीआर चोपड़ा अपने फैसले पर अडिग रहे. फिल्म रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसकी सफलता देख महबूब खान ने न केवल अपनी गलती मानी, बल्कि फिल्म की सिल्वर जुबली पर गेस्ट बनकर चोपड़ा साहब के साहस की खुले मंच से सराहना भी की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
BBC News
















