Responsive Scrollable Menu

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

कई बार लोगों को चलने-फिरने या फिर बैठने के दौरान तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द पीठ से होता हुआ पैरों तक जाता है। इसमें व्यक्ति को तेज झनझनाहट महसूस हो सकती है। लेकिन इससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अधिकतर मामलों में इसको मांसपेशियों में होने वाला खिंचाव मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं एक्सपर्ट की मानें, तो यह दर्द किसी नस के दबने का संकेत हो सकता है।

अगर व्यक्ति समय रहते इसका इलाज शुरूकर दे, तो होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत पाया जा सकता है। अधिकतर मामलों में यह स्थिति तब बनती है, जब रीढ़ की हड्डी के आसपास मौजूद हड्डी, डिस्क या अन्य टिशू किसी नस पर दबाव डालते हैं। जिस कारण यह दर्द होता है और व्यक्ति की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी ऑफिस पहुंचते ही गुस्सा आने लगता है? सावधान! Masked Hypertension और Mental Stress बिगाड़ सकता है आपकी सेहत


पीठ से पैरों तक होने वाला तेज दर्द नस दबने का संकेत

कमर दर्द आज के समय में सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। हालांकि हर कमर दर्द गंभीर नहीं होता। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार यदि दर्द कमर से शुरू होकर कूल्हे, जांघ, पिंडली और पैर तक फैलने लगे, साथ में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो तो यह नस दबने (Nerve Compression) या साइटिका का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में जल्द जांच कराना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक नस पर दबाव बने रहने से उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

जानें क्या होता है नस दबना

नस दबना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर की किसी नस पर आसपास की डिस्क, हड्डी, लिगामेंट या मांसपेशियों में एक्स्ट्रा दबाव डालने लगती है। रीढ़ की हड्डी में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जब नस पर दबाव बढ़ता है, तो यह सामान्य तरीके से दिमाग और शरीर के बीच तक संदेश नहीं पहुंचा पाती है। जिसका परिणाम झनझनाहट, दर्द, सुन्नपन, कमजोरी और कई बार चलने में परेशानी होती है। अगर लंबे समय तक दबाव बना रहता है, तो नस को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।

नस के और मांसपेशियों के दर्द में अंतर

नस का दर्द कमर से लेकर पैर तक फैलता है, तो वहीं मांसपेशियों का दर्द सिर्फ एक हिस्से तक सीमित रहता है।

नस का दर्द होने पर बिजली सी झनझनाहट होती है। वहीं मांसपेशियों का दर्द दबाने पर बढ़ता है।

नस का दर्द होने पर सुन्नपन हो सकता है। लेकिन मांसपेशियों के दर्द में सुन्नपन या झनझनाहट नहीं होती है।

नस के दर्द में जलन महसूस हो सकती है। मांसपेशियों के दर्द जलन महसूस नहीं होती है।

नस के दर्द में पैरों में कमजोरी होती है। मांसपेशियों के दर्द में कमजोरी कम होती है।

नस का दर्द होता है, तो आराम करने के बाद भी यह दर्द कम नहीं होता है। लेकिन मांसपेशियों का दर्द आराम के बाद ठीक होने लगता है।

नस दबने की सामान्य वजह


स्लिप डिस्क

रीढ़ की डिस्क बाहर निकलकर नस पर दबाव डाल सकती है। इसको नस दबने की सबसे सामान्य वजह माना जाता है।

साइटिका

साइटिका नर्व हमारे शरीर की सबसे लंबी नस होती है। इसके दबने पर दर्द कमर से लेकर पैर तक फैलता है। सामान्य रूप से यह दर्द कमर से पैरों तक जाता है।

स्पाइनल स्टेनोसिस

बता दें कि उम्र बढ़ने के साथ ही रीढ़ की नलिका संकरी होने लगती है। इससे नसों पर दबाव बढ़ सकता है, जिसकी वजह से पैरों में भारीपन, कमजोरी और दर्द महसूस हो सकती है।

बोन स्पर

हड्डी का उभार भी सीधे तौर पर तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं रीढ़ की हड्डी या फिर जोड़ों के पास एक्स्ट्रा हड्डी बढ़ती है, तो यह आसपास की तंत्रिकाओं और रीढ़ की हड्डी को दबा सकती है। यह उन पर दबाव डाल सकती है या फिर उनको रगड़ सकती है।

चोट या दुर्घटना

गिरने या शारीरिक चोट लगने से नसों पर दबाव आसानी से दबाव पड़ सकता है। किसी भी तरह की दुर्घटना नसों को खींच सकती है, कुचल सकती हैं या दबा सकती है, सूजे हुए टिशू और आसपास की हड्डियों को उन पर दबाव डालने की वजह बन सकती है।

डॉक्टर कैसे करते हैं नस दबने की पहचान

सबसे पहले डॉक्टर मरीजों के लक्षण और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी लेते हैं। फिर शारीरिक और न्यूरोजलॉजिकल जांच की जाती है। वहीं जरूरत होने पर रीढ़ की डिस्क की MRI, सीटी स्कैन, इलैक्ट्रोमायोग्रॉफी और एक्स-रे किया जाता है।

कमर से पैरों तक फैलने वाला तेज, बिजली जैसा या चुभने वाला दर्द सामान्य कमर दर्द नहीं हो सकता है। अगर इसके साथ सुन्नपन, झनझनाहट, कमजोरी या चलने में परेशानी हो रही है, तो यह भी नस दबने का संकेत हो सकता है। अगर समय रहते सही जांच और इलाज कराने से ज्यादातर मरीज बिना किसी स्थायी नुकसान के स्वस्थ हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के जगह जल्द से जल्द न्यूरोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ या स्पाइन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।

Continue reading on the app

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए PM मोदी का खास संदेश | PM Modi | Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट के जरिए देशवासियों को सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक विचारों को सुनने और अपनाने का संदेश दिया। PM मोदी ने उत्तम आचरण के साथ जीवन को लोकहित के लिए समर्पित करने और सत्य, प्रामाणिक व जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक, सशक्त और समरस बनाने की दिशा में सभी को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। #pmmodi #narendramodi #nationbuilding #publicinterest #latestnews #hindinews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

हवा से हल्के हो गए सरफराज खान, बस उतरे तो श्रीलंका में लोग पहचान नहीं पाए

श्रीलंका दौरे पर सरफराज खान की 2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. सरफराज टीम में साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट बने हैं. बीसीसीआई के ऐलान के साथ ही सरफराज श्रीलंका में टीम इंडिया के साथ जुड़े. श्रीलंका पहुंचने के बाद वह प्रैक्टिस के लिए टीम से उतरे तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया. सरफराज पहले ज्यादा फिट हो गए हैं. Mon, 10 Aug 2026 13:24:21 +0530

  Videos
See all

Helicopter footage shows 'dust devil' in field in Kent, UK. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:13:26+00:00

रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने बैरिकेड्स से रोका | Jharkhand Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T08:09:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers