दस्यु सुंदरी : चंबल की बंदूक से संसद की कुर्सी तक; फूलन देवी के संघर्ष, बदले और सियासत की कहानी
Phoolan Devi Bandit Queen: 12 फरवरी 1983 को मध्य प्रदेश के भिंड में जब खाकी वर्दी, लाल शॉल और माथे पर लाल पट्टी बांधे 20 साल की एक युवती ने देवी दुर्गा और महात्मा गांधी के चित्रों के सामने अपने हथियार डाले, तो इतिहास में 'बैंडिट क्वीन' नाम से विख्यात फूलन देवी के आत्मसमर्पण का गवाह पूरा देश बना. उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 10 अगस्त 1963 को एक गरीब मल्लाह परिवार में जन्मीं फूलन का शुरुआती जीवन भीषण अन्याय, बाल विवाह और उत्पीड़न की आग में तपा था.
महराजगंज के हरपुर महंत गांव में प्राचीन शिव मंदिर, जहां हजारों साल पहले प्रकट हुआ था शिवलिंग, सावन में लगती है आस्था की भीड़
महराजगंज के हरपुर महंत गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है. यहां का शिवलिंग सदियों पहले जमीन से स्वयं प्रकट हुआ था. सावन और महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है. सावन और महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिलती है. इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं. आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. स्थानीय मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











