Responsive Scrollable Menu

चीन ने नाभिकीय अप्रसार संधि का पालन करने पर राष्ट्रीय रिपोर्ट जारी की

बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्तमान में सदी का परिवर्तन तेजी से हो रहा है और वैश्विक रणनीतिक सुरक्षा ढांचे में गहन समायोजन हो रहा है। शीतयुद्ध की विचारधारा और प्रभुत्ववाद व बदमाशी फिर से उभर रही है। इससे क्षेत्रीय मुठभेड़ और शस्त्रीकरण स्पर्द्धा बिगड़ रही है और अंतर्राष्ट्रीय शस्त्र नियंत्रण व अप्रसार प्रणाली पर बुरा असर पड़ा है।

वैश्विक रणनीतिक स्थिरता के सामने गंभीर खतरा मौजूद है। कुछ देशों ने पूर्ण रणनीतिक लाभ की तलाश करने के लिए गुटीय संघर्ष भड़काया, हर मोड़ पर बल का प्रयोग किया और बड़े पैमाने पर गठबंधन से हटे व समझौतों का उल्लंघन किया। यह अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को कमजोर करने और दुनिया में उथल-पुथल मचाने का सबसे बड़ा कारण बना।

चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर हमेशा कायम रहता है, मानव जाति के साझा मूल्य को बनाए रखता है, सक्रियता से मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाता है और वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल व वैश्विक शासन पहल का कार्यान्वयन करता है। चीन विश्व शांति व सुरक्षा की गारंटी करता है और वैश्विक रणनीतिक संतुलन व स्थिरता को बढ़ावा देता है। चीन सक्रियता से वैश्विक सुरक्षा शासन में सुधार बढ़ाता है और अंतर्राष्ट्रीय हथियार नियंत्रण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रचनात्मक बल है।

चीन निष्पक्ष, सहकारी, संतुलित और प्रभावी हथियार नियंत्रण की विचारधारा पर कायम रहता है और गहन रूप से हथियार नियंत्रण के संदर्भ में वैश्विक शासन में भाग लेता है। चीन लगातार वैश्विक हथियार नियंत्रण कार्य में योगदान देता रहेगा। इसके लिए चीनी विदेश मंत्रालय ने 20 अप्रैल को नाभिकीय अप्रसार संधि का पालन करने पर राष्ट्रीय रिपोर्ट जारी की।

इसमें परमाणु निरस्त्रीकरण से संबंधित राष्ट्रीय उपाय, परमाणु अप्रसार से संबंधित राष्ट्रीय उपाय और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग से संबंधित राष्ट्रीय उपाय का वितरण किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ताइवान के राष्ट्रपति की एस्वातिनी यात्रा रद्द, कई देशों ने उड़ान अनुमति वापस ली

ताइपे, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अफ्रीकी देश एस्वातिनी की यात्रा रद्द हो गई है, क्योंकि कई देशों ने उनके विमान के लिए ओवरफ्लाइट (अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने) की अनुमति वापस ले ली।

राष्ट्रपति कार्यालय के महासचिव पैन मेन-एन ने मंगलवार को बताया कि सेशेल्स, मॉरीशस और मेडागास्कर ने अचानक और बिना किसी वजह उस चार्टर्ड विमान की ओवरफ्लाइट अनुमति रद्द कर दी, जिसमें राष्ट्रपति लाई, उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और मीडिया के लोग जाने वाले थे। यह जानकारी सेंट्रल न्यूज एजेंसी की फोकस ताइवान रिपोर्ट में दी गई।

पैन ने इस कदम को अभूतपूर्व बताया और कहा कि इसके पीछे चीन का आर्थिक दबाव है।

राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर लिखा, “चीन की दबाव वाली कार्रवाई मौजूदा हालात को कमजोर करती है और एक बार फिर दिखाती है कि सत्तावादी शासन अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए कितना जोखिम पैदा करते हैं। एस्वातिनी की मेरी यात्रा से पहले, हमारे फ्लाइट रूट पर आने वाले कई देशों ने चीन के दबाव में अचानक ओवरफ्लाइट अनुमति रद्द कर दी।”

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रमुख ने कहा कि किसी भी तरह की धमकी या दबाव ताइवान के दुनिया से जुड़ने के इरादे को नहीं डिगा सकता और न ही उसकी वैश्विक योगदान को कम कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा क‍ि दुनिया भर में समान सोच वाले देशों के साथ दोस्ती बनाने का हमारा इरादा बाहरी दबाव के बावजूद मजबूत बना रहेगा।

लाई चिंग-ते 24 से 26 अप्रैल के बीच एस्वातिनी जाने वाले थे। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, यह यात्रा राजा मस्वाती तृतीय के सिंहासन पर बैठने के 40 साल पूरे होने और उनके 58वें जन्मदिन के मौके पर तय की गई थी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी बताया कि राजा मस्वाती तृतीय ने खुद हस्ताक्षर करके लाई को इस खास समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। साथ ही यह भी याद दिलाया गया कि राजा 2024 में ताइवान आए थे, जब 16वें कार्यकाल के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण हुआ था।

इस यात्रा के तीन मुख्य उद्देश्य थे सुरक्षा में साझी तरक्की, आर्थिक विकास में सहयोग, और डिजिटल टेक्नोलॉजी में प्रगति। इसी वजह से इस यात्रा का नाम रखा गया था, “साथ मिलकर जश्न, साथ मिलकर तरक्की।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा के हाथ मोड़कर मनाए शतक वाले सेलिब्रेशन का मतलब क्या? बहन को किया डेडिकेट

IPL 2026 का 31वां मैच अभिषेक शर्मा के विस्फोटक शतक का गवाह बना. शतक को जमाने के बाद उन्होंने उसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका मतलब उन्होंने मैच के बाद बताया. Wed, 22 Apr 2026 07:19:05 +0530

  Videos
See all

A mass trial of 486 suspected MS-13 gang members has begun in El Salvador. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Ceasefire Talk से पहले जुबानी जंग.. US-Iran के बीच धमकियों ने बढ़ाया तनाव ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:35:00+00:00

Iran America War News: दूसरे दौर की बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान | Trump | Hormuz | Isreal | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:30:11+00:00

News Ki Pathshala | महिलाओं के सम्मान में BJP की जन आक्रोश रैली, Akhilesh Yadav ने कसा तंज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:16:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers