पेइचिंग में होगा दूसरा वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स
बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पेइचिंग में मंगलवार को आयोजित दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली जानकारी के अनुसार, इस खेल का आयोजन 22 से 26 अगस्त तक पेइचिंग के राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग स्टेडियम में किया जाएगा।
इसकी मेजबानी पेइचिंग नगर जन सरकार और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) संयुक्त रूप से करेंगे। इस बार खेलों की अवधि बढ़ाकर पांच दिन कर दी गई है।
इस बार प्रतिस्पर्धी रोबोट ‘अधिक स्वायत्त’, ‘अधिक चुस्त’ और ‘अधिक व्यावहारिक’ होंगे। 100 मीटर दौड़ अब पूर्णतः स्वायत्त रूप से आयोजित की जाएगी।
नए आयोजनों में घरेलू परिदृश्य में कपड़े तह करना, आपातकालीन परिदृश्य में आग बुझाना, खुदरा परिदृश्य में पका हुआ भोजन तैयार करना आदि शामिल हैं। इसके साथ ही, कारखानों, अस्पतालों, होटलों और घरों जैसे वास्तविक स्थानों पर रोबोट स्वायत्त रूप से लंबे कार्यों को अंजाम देंगे।
प्रतियोगिताएं दो श्रेणियों (स्पर्धात्मक और परिदृश्य) में कुल 32 स्पर्धाओं के रूप में आयोजित होंगी। स्पर्धात्मक श्रेणी में एथलेटिक्स, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, भारोत्तोलन, मार्शल आर्ट, स्ट्रीट डांस, स्पोर्ट्स डांस, रस्साकशी और घड़े में तीर डालना (पॉट थ्रोइंग) शामिल हैं। वहीं, परिदृश्य श्रेणी में घरेलू, होटल, औद्योगिक, आपातकालीन, अस्पताल और सुपरमार्केट जैसे परिदृश्य रखे गए हैं।
सीएमजी इस आयोजन में गहन सहभागिता निभाएगा। मई से अगस्त तक ‘ऊर्जा स्थानांतरण’ नामक एक विशेष गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसमें रोबोट विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्य पूरे कर ऊर्जा एकत्र करेंगे और उद्घाटन समारोह में इसे प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
यह गतिविधि रोबोटों की पर्यावरणीय अनुकूलन क्षमता, स्वायत्त संचालन और व्यावहारिक सेवा कौशल का परीक्षण करेगी, जिससे प्रौद्योगिकी के पुनरावर्तन और औद्योगिक उन्नयन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
संवाद ही विश्वास की नींव, राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में जनसंपर्क का महत्व” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में चैप्टर के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक रवि बिजारनिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है. प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से संवाद स्थापित होता है और इसी संवाद से विश्वास का निर्माण होता है, जो समाज में आशाओं को साकार करता है.
केवल शासन-प्रशासन तक सीमित नहीं
हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने कहा कि जनसंपर्क केवल शासन-प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज के स्तर पर भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने वर्तमान समय में संचार के बढ़ते माध्यमों के बीच जिम्मेदार संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया.
राष्ट्र और समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताया
चैप्टर के सचिव अनिल सती ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए PRSI की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी. कार्यक्रम में सदस्य मनीता हरि ने फेक न्यूज और डीप फेक जैसी चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता बताई. वक्ताओं ने जनसंपर्क के सकारात्मक, प्रामाणिक और प्रभावी स्वरूप पर बल देते हुए इसे संस्थागत के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी राष्ट्र और समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताया.
गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल ने किया
इस अवसर पर राकेश डोभाल, प्रियांक वशिष्ठ, सुशील कुमार, मनोज सती, रितिक, वैभव गोयल, विमल डबराल, दिनेश कुमार, दीपक शर्मा, संजय पांडेय, पुष्कर नेगी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















