क्या एक बार फिर शुरू होगी जंग? ट्रंप का ऐलान, अब सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा
US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन एक मजबूत वार्ता की स्थिति में है और एक ऐसे समझौते पर पहुंच चुका है, जिसे उन्होंने एक शानदार समझौता बताया. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम बुधवार यानि आज को खत्म होने वाला है. युद्धविराम बढ़ाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं ऐसा नहीं करना चाहता. हमारे पास इतना समय नहीं है."
अमेरिका ईरान पर हमले दोबारा से शुरू कर देगा: ट्रंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पाकिस्तान में ईरान के साथ वार्ता आगे बढ़ेगी और एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान इसमें शामिल होने पर विचार कर रहा है. अंतिम प्रयास के रूप में शांति वार्ता की संभावना अभी भी अनिश्चित होने की वजह, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर तेहरान के साथ जल्द ही किसी तरह का समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान पर हमले दोबारा से शुरू कर देगा. उन्होंने कहा, हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है."
संघर्ष खत्म करने की किसी तरह की जल्दबाजी नहीं: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध के भविष्य को लेकर लगातार विरोधाभासी बयान देते आए हैं. एक ओर वे कह रहे हैं कि उन्हें संघर्ष खत्म करने की किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है.वहीं दूसरी ओर ओर वे यह भी कह रहे हैं कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में वार्ता को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए भेजने की उम्मीद रखते हैं. दूसरे दौर की वार्ता की संभावना अनिश्चित बनी हुई है. ईरान के मुख्य वार्ताकार पहले ही कह चुके हैं कि तेहरान के पास "युद्धक्षेत्र में नए पत्ते" हैं, जिन्हें अभी तक उजागर नहीं किया गया है. ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने मंगलावार एक पोस्ट में लिखा, " हमें धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं है". इस्लामिक गणराज्य "युद्धक्षेत्र में नए पत्ते उजागर करने" की तैयारी कर रहा है.
प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद नहीं आया
ट्रंप की हालिया घोषणा से पहले, वार्ता फिर से शुरू होने पर युद्धविराम की अवधि बढ़ने की आशंका थी. व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. ईरान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि वह किसे भेजेगा. ईरानी की ओर से एक संदेश प्रसारित किया किया गया, जिसमें यह कहा गया कि "ईरान से कोई प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद नहीं आया है."
अमेरिका ने तेहरान पर दबाव बनाने को लेकर ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर दी है. स्ट्रेट आफ होर्मुज एक अहम समुद्री मार्ग है, जिससे शांति काल में दुनिया की 20 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल पूरी दुनिया में पहुंचता है. यह ईरान में एक प्रमुख विवाद का मामला रहा है. इसने शांति वार्ता पर प्रतिकूल असर डाला है.
ये भी पढ़ें: US Iran Conflict: वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान पर बड़ा आरोप, बोले- ‘ईरान ने कई बार सीजफायर तोड़ा’
बुधवार को करें ये 3 छोटे बदलाव, बिजनेस में आएगी तेजी और बढ़ेगी आपकी इनकम
Vastu Tips: अगर आप अपने बिजनेस और इनकम में तेजी से सुधार चाहते हैं, तो बुधवार का दिन आपके लिए खास हो सकता है. इस दिन किए गए कुछ आसान बदलाव आपकी थिंकिंग, माहौल और काम करने के तरीके को बेहतर बनाते हैं, जिससे तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं.
The post बुधवार को करें ये 3 छोटे बदलाव, बिजनेस में आएगी तेजी और बढ़ेगी आपकी इनकम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















