Responsive Scrollable Menu

रामगढ़ में बड़ी लूट: पिस्टल तानकर लूटे 1 करोड़ से अधिक के आभूषण, भाग रहे दो अपराधियों को पब्लिक ने पकड़ा

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा मोड़ पर मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने भारी डकैती की घटना को अंजाम दिया. 'शिव शंकर ज्वेलर्स' को निशाना बनाकर अपराधियों ने करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नगदी लूट ली. हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता और साहस की वजह से भाग रहे दो अपराधी पकड़े गए, जिनकी भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. पढ़ें, कैसे अपराधियों ने तीन दुकानों में रेकी करने के बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

The post रामगढ़ में बड़ी लूट: पिस्टल तानकर लूटे 1 करोड़ से अधिक के आभूषण, भाग रहे दो अपराधियों को पब्लिक ने पकड़ा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

क्या एक बार फिर शुरू होगी जंग? ट्रंप का ऐलान, अब सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन एक मजबूत वार्ता की स्थिति में है और एक ऐसे समझौते पर पहुंच चुका है, जिसे उन्होंने एक शानदार समझौता बताया. अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम बुधवार यानि आज को खत्म होने वाला है. युद्धविराम बढ़ाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं ऐसा नहीं करना चाहता. हमारे पास इतना समय नहीं है."

अमेरिका ईरान पर हमले दोबारा से शुरू कर देगा: ट्रंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पाकिस्तान में ईरान के साथ  वार्ता आगे बढ़ेगी और एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान इसमें शामिल होने पर विचार कर रहा है. अंतिम प्रयास के रूप में शांति वार्ता की संभावना अभी भी अनिश्चित होने की वजह, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते  हुए कहा कि अगर तेहरान के साथ जल्द ही किसी तरह का समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान पर हमले दोबारा से शुरू कर देगा. उन्होंने कहा, हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है."

संघर्ष खत्म करने की किसी तरह की जल्दबाजी नहीं: ट्रंप 

डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध के भविष्य को लेकर लगातार विरोधाभासी बयान देते आए हैं. एक ओर वे कह रहे हैं कि उन्हें संघर्ष खत्म करने की किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है.वहीं दूसरी ओर ओर वे यह भी कह रहे हैं कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में वार्ता को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए भेजने की उम्मीद रखते हैं. दूसरे दौर की वार्ता की संभावना अनिश्चित बनी हुई है. ईरान के मुख्य वार्ताकार पहले ही कह चुके हैं कि तेहरान के पास "युद्धक्षेत्र में नए पत्ते" हैं, जिन्हें अभी तक उजागर नहीं किया गया है. ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने मंगलावार एक पोस्ट में लिखा, " हमें धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं है". इस्लामिक गणराज्य "युद्धक्षेत्र में नए पत्ते उजागर करने" की तैयारी कर रहा है.

प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद नहीं आया

ट्रंप की हालिया घोषणा से पहले, वार्ता फिर से शुरू होने पर युद्धविराम की अवधि बढ़ने की आशंका थी. व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. ईरान ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि वह किसे भेजेगा. ईरानी की ओर से एक संदेश प्रसारित किया किया गया, जिसमें यह कहा गया कि  "ईरान से कोई प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद नहीं आया है."

अमेरिका ने तेहरान पर दबाव बनाने को लेकर ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर दी है. स्ट्रेट आफ होर्मुज एक अहम समुद्री मार्ग है, जिससे शांति काल में दुनिया की 20 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल  पूरी दुनिया में पहुंचता है. यह ईरान में एक प्रमुख विवाद का मामला रहा है. इसने शांति वार्ता पर प्रतिकूल असर डाला है.

ये भी पढ़ें: US Iran Conflict: वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान पर बड़ा आरोप, बोले- ‘ईरान ने कई बार सीजफायर तोड़ा’

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक के बल्ले से बरसे रिकॉर्ड, मलिंगा-हर्ष के दो गेंद पर दो विकेट, तस्वीरों में देखें दिल्ली-हैदराबाद मैच के टॉप मोमेंट्स

IPL 2026 SRH vs DC Top Moments: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 की चौथी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से धूल चटाई. अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, जिससे दिल्ली की टीम 9 विकेट 195 रन पर ही रोक दिया. हैदराबाद ने जीत के लिए 243 रनों का लक्ष्य दिया था. चलिए तस्वीरों के जरिए इस मैच के रोमांचक पलों पर नजर जानते हैं... Wed, 22 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War News: दूसरे दौर की बातचीत से पहले ट्रंप का बड़ा बयान | Trump | Hormuz | Isreal | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:30:11+00:00

News Ki Pathshala | Ceasefire Talk से पहले जुबानी जंग.. US-Iran के बीच धमकियों ने बढ़ाया तनाव ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:35:00+00:00

US Iran Peace Talks: शांति वार्ता से पहले इजरायल पर ईरान करेगा बड़ा हमला! | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T23:00:55+00:00

News Ki Pathshala | महिलाओं के सम्मान में BJP की जन आक्रोश रैली, Akhilesh Yadav ने कसा तंज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T22:16:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers