सावधान! दिल्ली में जानवरों को खिलाना अब पड़ेगा भारी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
राजधानी दिल्ली में अब बंदर, कबूतर और कुत्तों को खुले में खाना खिलाने पर सख्ती बढ़ा दी गई है. दरअसल, नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने गंदगी और बीमारियों को रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं. प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों को खाना खिलाने से स्वच्छता प्रभावित होती है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है. इसी वजह से अब नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में चेतावनी बोर्ड और लंगूर के कटआउट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग इस आदत से बचें.
क्यों लिया गया यह फैसला?
NDMC और राज्य सरकार का कहना है कि खुले में जानवरों को खाना खिलाने से शहर में गंदगी बढ़ रही है. इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. कई इलाकों में यह समस्या काफी गंभीर हो गई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
बंदरों को पकड़ने का अभियान
NDMC ने बताया कि एक एजेंसी की मदद से अब तक 2000 से ज्यादा बंदरों को पकड़ा जा चुका है. इन बंदरों की मेडिकल जांच की गई और फिर उन्हें सुरक्षित तरीके से असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में छोड़ा गया. इसका मकसद शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना है.
लोगों को जागरूक करने की तैयारी
प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े बोर्ड लगाएगा, जिन पर साफ लिखा होगा कि बंदरों को खाना न खिलाएं. इसके अलावा, बंदरों को दूर रखने के लिए लंगूर के कटआउट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग सतर्क रहें.
NGT की रिपोर्ट में खुलासा
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की रिपोर्ट में बताया गया है कि खुले में जानवरों को खाना खिलाने से कई जगहों पर गंदगी फैल रही है. इससे लोगों के बीमार होने के मामले भी सामने आए हैं. इसी रिपोर्ट के आधार पर सख्त कदम उठाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस ने एक रात में काटे 269 चालान
जुर्माने का भी प्रावधान
अब NDMC ने नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया है. अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों को खाना खिलाते हुए पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ रखना और लोगों को बीमारियों से बचाना है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें.
(रिपोर्ट:- एन. एन. सिंह)
यह भी पढ़ें- थाली में जहर? दिल्ली में नकली पनीर का बढ़ता खेल, सेहत पर बड़ा खतरा
West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा ऑपरेशन, 11.6 लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई घर वापसी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi


















