1.2 लाख करोड़ का मिशन! PM मोदी के विजन से सेमीकंडक्टर 'किंग' बनेगा भारत; चीन-अमेरिका को टक्कर देने का मास्टर प्लान
भारत को ग्लोबल चिप हब बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज (ISM 2.0) लॉन्च करने वाली है. मई तक आने वाले इस मिशन का बजट 1.2 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है. इसमें चिप डिजाइन के साथ कच्चे माल और रिसर्च पर भी फोकस रहेगा. इसका मकसद 2030 तक 110 अरब डॉलर के घरेलू बाजार पर कब्जा करना है.
भरतपुर की बस्तियों में बदली जिंदगी, झुग्गियों के बच्चे अब स्कूल पहुंचे, शिक्षा से संवर रहा अब वहां का भविष्य
Bharatpur Slum Education : भरतपुर की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले घुमंतू और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की जिंदगी अब बदलती नजर आ रही है. जो बच्चे कभी स्कूल से दूर थे, आज वही किताबें लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. इस बदलाव के पीछे डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास संस्था का लगातार प्रयास है, जो साल 2018 से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रही है. संस्था के कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर अभिभावकों को जागरूक करते हैं और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हैं. जरूरतमंद बच्चों को छात्रावास में रहने, खाने और पढ़ाई की सुविधाएं भी दी जाती हैं. इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है और बस्तियों का माहौल भी बदल रहा है. अब बच्चे सड़कों पर नहीं, बल्कि स्कूल में नजर आते हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















