‘पार्टी का भरोसा टूटने नहीं देंगे…’, JDU विधायक दल के नेता बनने के बाद बोंले श्रवण कुमार
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब श्रवण कुमार को बिहार विधानसभा में जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है. इसको लेकर बिहार विधानसभा की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. कल जदयू विधानमंडल दल की बैठक में नेता चयन को लेकर नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया था. उसी के बाद यह फैसला लिया गया.
संजय झा ने दी बधाई
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने श्रवण कुमार को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. जब जदयू के विधायक पहली बार चुनकर आए थे, तब से वह लगातार पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं. संजय झा ने बताया कि जब जदयू के मात्र सात विधायक पहली बार विधानसभा चुनकर आए थे उसमें से एक श्रवण बाबू भी थे. बिहार का एक-एक कार्यकर्ता उनको जानता है.
#WATCH | Patna, Bihar | On Shravan Kumar elected as JDU legislature party leader in Bihar, JDU MP Sanjay Kumar Jha says, "Shravan is one of the party's oldest associates... Today, Nitish Kumar has entrusted him with a very important responsibility... We wish him all the best and… pic.twitter.com/i7cdCGVm7r
— ANI (@ANI) April 21, 2026
श्रवण कुमार ने जताया आभार
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्रवण कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी का मौका है. उन्होंने नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर किया है, उसे वे टूटने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. उनकी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना और सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाना होगी.
अनुभव का मिलेगा फायदा
श्रवण कुमार ने कहा कि वे पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. मुख्य सचेतक के रूप में उन्होंने पार्टी अनुशासन और समन्वय बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने भरोसा जताया कि उनके अनुभव का फायदा उन्हें नई भूमिका में जरूर मिलेगा.
सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल
उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में वे सभी विधायकों के साथ मिलकर काम करेंगे. विधानसभा में सरकार और पार्टी का पक्ष बेहतर ढंग से रखने की वह कोशिश करेंगे. उनकी कोशिश होगी कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बने ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके.
निशांत कुमार की बिहार यात्रा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. लेकिन संभावना है कि अगले महीने से वे बिहार दौरे पर निकलेंगे.
यह भी पढ़ें- जदयू विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, पूर्व CM नीतीश कुमार ने सौंपी जिम्मेदारी
राहुल गांधी पर पलटवार
राहुल गांधी के नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी की स्थिति सभी देख रहे हैं और वह सिर्फ 6 सीटों तक सिमट कर रह गई है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं श्रवण कुमार? नीतीश से है 30 साल से अधिक पुराना रिश्ता, पहले भी कई बड़े पद संभाल चुके
जब PM मोदी को लेकर बिगड़े खरगे के बोल, रुबिका ने याद दिलाया इतिहास, बता दिया- क्या हुआ था अंजाम?
Congress Fate After Verbal Attack on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बोल एक बार फिर बगड़ गए हैं. इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘आंतकी’ कहा है. हालांकि बवाल बढ़ता देख उन्होंने सफाई भी दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. न्यूज18 इंडिया के शो ‘गूंज’ में रुबिका लियाकत ने बता दिया कि जब-जब कांग्रेस के बोल बिगड़े हैं, तब-तब उसका क्या हश्र हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















