Responsive Scrollable Menu

विवादित बयान पर खड़गे ने दी सफाई, पीयूष गोयल बोले-यह पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ भारतीयों का अपमान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' तक कह डाला. हालांकि, बाद में उन्होंने बयान पर सफाई भी दी है. खड़गे ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया, 'मैंने पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा'. भाजपा ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- खड़गे ने तमिलनाडु और देश की जनता का अपमान किया है.इस दौरान भाजपा नेताओं ने खड़गे के इस बयान पर कड़ा विरोध किया है. इसे 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया गया है. 

जनता से इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पोस्ट  में कहा, "मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर जा सकते हैं. वे भारत की जनता की ओर से लोकतांत्रिक रूप से चुने पीएम का अपमान कर रहे हैं. "राहुल गांधी और एमके स्टालिन को पीएम मोदी के साथ भारत की जनता से इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए, ​जिसने उन्हें मतदान करके सत्ता तक पहुंचाया." 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके के इस बयान से  140 करोड़ भारतीयों का अपमान हुआ है. इससे हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन जुड़े हुए हैं. यह अपवित्र गठबंधन, प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर असल में भारतीयों को आतंकवादी कह रहा है. 

निजी हमले से चुनावी भविष्य नहीं बदलेगा 

उन्होंने आगे कहा कि पीएम पर इस तरह के निजी हमले से उनके चुनावी भविष्य को बदला नहीं जा सकता है.  उन लोगों के गुस्से की वजह से पहले ही तय हो चुका है, जिन्होंने उनके कुशासन को झेला है. लोकसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के अनुसार, पीएम मो आतंकी कहना किसी तरह की भूल नहीं है. अगर वे सफाई दे रहे हैं तो आप याद रखिए, ये कांग्रेस का जानबूझकर किया गया एक षड्यंत्र है.

बड़े-बड़े आतंकियों के संग खड़ी रहती पार्टी

कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी पीएम मोदी को लेकर किस तरह की अभद्र टिप्पणी में लगे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीए भाषा का उपयोग करते हैं. संबित ने कहा कि यह तो हद हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को आतंकी कह डाला है. ये वही पार्टी है, जो ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी के नाम से पुकारती है.  वह बड़े-बड़े आतंकियों के संग खड़ी रहती है. कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है. वहीं पीएम मोदी को आतंकी बता रही है. 

Continue reading on the app

Income Tax Calendar FY27: ना लगेगी कोई पेनल्टी, ना जाएगा एक्सट्रा टैक्स, जानें इनकम टैक्स का पूरा शेड्यूल, रहें टेंशन फ्री

Income Tax Calendar FY 2026-27: टैक्स के बोझ और जुर्माने से बचना है? तो नोट कर लें वित्त वर्ष 2026-27 की ये जरूरी तारीखें.

Continue reading on the app

  Sports

एक शतक से बना डाले 8 रिकॉर्ड... अभिषेक शर्मा ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त

Abhishek Sharma 8 records after smashed century vs delhi capitals: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जमाते हुए 135 रनों की पारी खेली. उनकी 68 गेंदों की नाबाद पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के भी शामिल रहे. लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने यह पारी खेलकर कई रिकॉर्ड भी नाम कर लिए. आइए जानते हैं इस पारी से अभिषेक ने कौन से 8 रिकॉर्ड पर कब्जा जमाया. Tue, 21 Apr 2026 22:57:14 +0530

  Videos
See all

चीन का ईरान को युद्ध में सपोर्ट, मिल गए सबूत ? | Shorts | Iran US War | Trump | China | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:34:40+00:00

Strait of Hormuz: Hormuz की जलसंधि पर क्यों फंसे हैं सैकड़ों तेल टैंकर? Global Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:35:03+00:00

Strait of Hormuz: हॉर्मुज की खाड़ी पर ईरान का कब्ज़ा? दुनिया भर में मचा हड़कंप! | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:33:02+00:00

पाक तो पनौती निकला, सीजफायर पर ग्रहण ! | Shorts | US-Iran Talks | Pakistan | Trump | Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:33:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers