सोना-चांदी से भी महंगी है ये घिनौनी चीज, बदल देती है लोगों की लाइफ, एक ढेला भी बना देता है करोड़पति!
दुनिया में सोना-चांदी काफी महंगा हो चुका है. अब एक छोटे से आभूषण को बनवाने से भी पहले सोचना पड़ता है. लेकिन दुनिया में एक ऐसी चीज है, जो इनसे भी महंगी बिकती है. वो है व्हेल की उल्टी. जी हां, सही पढ़ा आपने. इस उल्टी के छोटे से टुकड़े के बदले भी अच्छी-खासी कीमत दी जाती है.
विवादित बयान पर खड़गे ने दी सफाई, पीयूष गोयल बोले-यह पीएम मोदी के साथ 140 करोड़ भारतीयों का अपमान
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' तक कह डाला. हालांकि, बाद में उन्होंने बयान पर सफाई भी दी है. खड़गे ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया, 'मैंने पीएम मोदी को आतंकवादी नहीं कहा'. भाजपा ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- खड़गे ने तमिलनाडु और देश की जनता का अपमान किया है.इस दौरान भाजपा नेताओं ने खड़गे के इस बयान पर कड़ा विरोध किया है. इसे 140 करोड़ भारतीयों का अपमान बताया गया है.
जनता से इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "मुझे शर्म आती है कि कांग्रेस और डीएमके इतनी नीचता पर जा सकते हैं. वे भारत की जनता की ओर से लोकतांत्रिक रूप से चुने पीएम का अपमान कर रहे हैं. "राहुल गांधी और एमके स्टालिन को पीएम मोदी के साथ भारत की जनता से इस घोर अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसने उन्हें मतदान करके सत्ता तक पहुंचाया."
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और डीएमके के इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों का अपमान हुआ है. इससे हमारे 8 करोड़ तमिल भाई-बहन जुड़े हुए हैं. यह अपवित्र गठबंधन, प्रधानमंत्री को निशाना बनाकर असल में भारतीयों को आतंकवादी कह रहा है.
निजी हमले से चुनावी भविष्य नहीं बदलेगा
उन्होंने आगे कहा कि पीएम पर इस तरह के निजी हमले से उनके चुनावी भविष्य को बदला नहीं जा सकता है. उन लोगों के गुस्से की वजह से पहले ही तय हो चुका है, जिन्होंने उनके कुशासन को झेला है. लोकसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के अनुसार, पीएम मो आतंकी कहना किसी तरह की भूल नहीं है. अगर वे सफाई दे रहे हैं तो आप याद रखिए, ये कांग्रेस का जानबूझकर किया गया एक षड्यंत्र है.
बड़े-बड़े आतंकियों के संग खड़ी रहती पार्टी
कुछ दिनों से यह देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी पीएम मोदी को लेकर किस तरह की अभद्र टिप्पणी में लगे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने भाषणों में पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीए भाषा का उपयोग करते हैं. संबित ने कहा कि यह तो हद हो गई, जब राहुल गांधी के कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम को आतंकी कह डाला है. ये वही पार्टी है, जो ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी के नाम से पुकारती है. वह बड़े-बड़े आतंकियों के संग खड़ी रहती है. कांग्रेस जाकिर नाइक को शांति का दूत कहती है. वहीं पीएम मोदी को आतंकी बता रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















