Responsive Scrollable Menu

MP College Admission: कॉलेज में एडमिशन का अंतिम अवसर, 10 से 14 अगस्त तक अतिरिक्त CLC चरण, रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश से वंचित छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक और अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 से 14 अगस्त 2026 तक अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण आयोजित किया जा रहा है।

रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि नवीन पंजीकृत छात्रों के लिए एक महाविद्यालय का विकल्प रहेगा। ध्यान रहे 14 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त प्रवेश मान्य नहीं होंगे। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा।

प्रवेश लेने से पहले छात्र जान लें यह बातें

  • अतिरिक्त CLC चरण में प्रवेश केवल उपलब्ध रिक्त सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।
  • रिक्त सीटों की जानकारी छात्रों के लॉगिन के साथ-साथ संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन पर भी प्रदर्शित होगी।
  • पंजीकृत छात्र संबंधित महाविद्यालय में सीधे पहुंचकर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
  • छात्र जिस महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, वहां सीट उपलब्ध होने की स्थिति में सीधे महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे।
  • प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी अथवा किसी समस्या के समाधान के लिए संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर से संपर्क किया जा सकेगा।
  • अतिरिक्त CLC चरण में नवीन पंजीकृत विद्यार्थी केवल एक महाविद्यालय में पंजीयन कर सकेंगे।
  • संबंधित महाविद्यालय के हेल्प सेंटर पर आवश्यक वेरिफिकेशन के उपरांत विद्यार्थी उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

31 जुलाई तक 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों ने लिया प्रवेश

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों ने प्रवेश लिया है। 31 जुलाई 2026 की स्थिति में 2 हजार 1 महाविद्यालयों (1 हजार 256 सामान्य एवं 745 एनसीटीई महाविद्यालयों) में 7 लाख 51 हजार 123 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया। इनमें 6 लाख 60 हजार 981 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 5 लाख 24 हजार 48 छात्रों को प्रवेश दिया गया।

स्नातक स्तर पर 4 लाख 58 हजार 792 छात्रों ने पंजीयन कराया, जिनमें 4 लाख 13 हजार 963 छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा 3 लाख 60 हजार 902 छात्रों ने प्रवेश प्राप्त किया। स्नातकोत्तर स्तर पर 1 लाख 66 हजार 402 छात्रों ने पंजीयन कराया। इनमें 1 लाख 43 हजार 533 के दस्तावेजों का सत्यापन तथा 1 लाख 14 हजार 802 छात्रों ने प्रवेश प्राप्त किया। एनसीटीई पाठ्यक्रमों में एक लाख 25 हजार 929 पंजीयन कराया। इनमें एक लाख 3 हजार 485 ने दस्तावेजों का सत्यापन तथा 48 हजार 344 छात्रों ने प्रवेश लिया।

Continue reading on the app

उज्जैन: घट्टिया थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 33 किलो डोडाचूरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ उज्जैन पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत केवल अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक ही नहीं किया जा रहा बल्कि नक्शा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक कई स्थानों से पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों को पकड़ा गया है।

जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही कार्रवाई देखने को मिले जब पुलिस ने ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जाई जा रही 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा जब्त की है। इसे तस्करी के लिए ले जा रहे एक पुरुष और महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जानकारी मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद घट्टिया थाना पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये पता चला था कि एक पुरुष और एक महिला यात्री ट्रॉली बैग में डोडाचूरा छुपाकर किसी को डिलीवरी देने की फिराक में हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए उज्जैन आगर रोड स्थित बकानिया फंटा के यात्री प्रतीक्षालय से दो लोगों को मादक पदार्थ के सथ गिरफ्तार किया गया।

डोडाचूरा के साथ 2 गिरफ्तार

मौके पर दबिश देकर जब पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों बैग से 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त नशीले पदार्थ की तस्करी करने में लिप्त मोहम्मद नाजिम निवासी यमुना नगर, हरियाणा और ज्योति सिंह निवासी भीम नगर भिवानीमंडी, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

 

शुरू हुई जांच

नशे के विरुद्ध की है इस कार्रवाई में घट्टिया थाना प्रभारी कारण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव, दीपक यादव, अलकेश डांगे, हेमलता बैरागी मोहनदास बैरागी की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार किए गए महिला पुरुष के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी मात्रा में ये नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए हैं और किसे सप्लाई करने वाले थे। पूरे नेटवर्क को खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत के करियर को ले डूबेगी उनकी लापरवाही, खुद के पैर पर मार रहे हैं कुल्हाड़ी, कट जाएगा टीम इंडिया से पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच में बुरी तरह फेल रहे. दोनों पारियों को मिलाकर पंत सिर्फ 28 रन ही बना पाए. इस दौरान पंत की बल्लेबाजी में बिल्कुल भी गंभीरता नजर आई. बाहर जाती हुई गेंद पर पंत अपना फुटबॉल स्किल दिखाने व्यस्त रहे. इस तरह कूल बनने के चक्कर में वह बैटिंग नहीं कर पाए. Mon, 10 Aug 2026 08:55:41 +0530

  Videos
See all

Ranchi Students Protest Live Updates : रांची में छात्रों का भारी बवाल |Breaking news |Jharkhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:05:52+00:00

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए PM मोदी का खास संदेश | PM Modi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T05:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers