उज्जैन: घट्टिया थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 33 किलो डोडाचूरा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
नशे के खिलाफ उज्जैन पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत केवल अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक ही नहीं किया जा रहा बल्कि नक्शा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक कई स्थानों से पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों को पकड़ा गया है।
जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही कार्रवाई देखने को मिले जब पुलिस ने ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जाई जा रही 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा जब्त की है। इसे तस्करी के लिए ले जा रहे एक पुरुष और महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जानकारी मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद घट्टिया थाना पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये पता चला था कि एक पुरुष और एक महिला यात्री ट्रॉली बैग में डोडाचूरा छुपाकर किसी को डिलीवरी देने की फिराक में हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए उज्जैन आगर रोड स्थित बकानिया फंटा के यात्री प्रतीक्षालय से दो लोगों को मादक पदार्थ के सथ गिरफ्तार किया गया।
डोडाचूरा के साथ 2 गिरफ्तार
मौके पर दबिश देकर जब पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों बैग से 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त नशीले पदार्थ की तस्करी करने में लिप्त मोहम्मद नाजिम निवासी यमुना नगर, हरियाणा और ज्योति सिंह निवासी भीम नगर भिवानीमंडी, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
उज्जैन जिले के घट्टिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए यात्री बैग और ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जाए जा रहे 33 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा को जब्त किया है। pic.twitter.com/lR1ouFGnRI
— SP UJJAIN (@sp_ujjain) August 9, 2026
शुरू हुई जांच
नशे के विरुद्ध की है इस कार्रवाई में घट्टिया थाना प्रभारी कारण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव, दीपक यादव, अलकेश डांगे, हेमलता बैरागी मोहनदास बैरागी की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार किए गए महिला पुरुष के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी मात्रा में ये नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए हैं और किसे सप्लाई करने वाले थे। पूरे नेटवर्क को खंगालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
GIFT Nifty indicator: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन किस ओर घूमेगा बाजार का पहिया, आखिर गिफ्ट निफ्टी क्या दे रहा संकेत, जानें
GIFT Nifty indicator: सोमवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty के स्थिर या थोड़ी बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। 8 बजे GIFT Nifty 18.5 अंक या 0.08 फीसदी बढ़कर 24,660 पर ट्रेड कर रहा था। इससे शुक्रवार को 24,570.65 पर बंद हुए Nifty 50 के लिए काफी हद तक सपाट या सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिलते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Moneycontrol









